टैन सत्यापन

1/8/25, 12:00 am
26/8/25, 12:00 am
अंतिम अद्यतन :

टैन ब्यौरा जानें​

ई-दाखिलीकरण पोर्टल पर ‘अपना टैन जानें’ के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करें​

  1. ई-दाखिलीकरण पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर लॉग ऑन करें

  2. ‘क्विक लिंक’ अनुभाग से ‘टैन ब्यौरा जानें ’ हाइपरलिंक पर क्लिक करें

  3. टैन को नाम या टैन के आधार पर ढूंढा जा सकता है.

  4. ‘डिडक्टर की श्रेणी’ और ‘स्थिति’ को ड्रापडाउन लिस्ट से चुनें

  5. ‘कटौतीकर्ता का नाम’ या ‘कटौतीकर्ता का टैन’ जो लागू हो दर्ज करें और ‘मोबाइल नंबर’ दर्ज करें

  6. डाले गए मोबाइल नंबर में ओटीपी प्राप्त करने के लिए ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें.

  7. ओटीपी डालें और टैन संबंधी ब्यौरा देखने के लिए ‘मान्यकरण’ बटन पर क्लिक करें

अपने टैन को जानने के लिए यहां https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/क्लिक करें​​​​​​​,