इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन देखें
यह सुविधा किसी भी प्राधिकृत बैंकों के साथ नेट बैंकिंग रखने वाले स्थाई खाता संख्या धारक के लिए उपलब्ध है। प्रपत्र 26कध को देखना उपलब्ध है केवल तभी जब पैन उस खाते से जुड़ा है। यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग बेबसाइट पर लॉगिन करें तथा प्रपत्र 26कध देखने के लिए उपलब्ध कराए गए विकल्प पर क्लिक करें।
-
26 कध देखने के लिए http://contents.tdscpc.gov.in/en/netbanking.html पर जाएं
-
बैंक जिसकी आपके पास इंटरनेट बैंकिंग सुविधा है, पर क्लिक करें तथा आपका पैन सही रूप से संबद्ध हुआ है।
-
संबंधित बैंक के नाम पर क्लिक के पश्चात्, एक स्क्रीन प्रदर्शित होगी जो आपको बैंक की वेबसाइट पर प्रवर्तित करेगी
-
आपके इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन प्रत्यय पत्र का प्रयोग करते हुए बैंक की वेबसाइट पर लॉगिन करें
-
विवरण देखने के लिए "कर क्रेडिट विवरण" पर क्लिक करें
अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें
टीडीएस/टीसीएस क्रेडिट देखें :
यह सुविधा कटौतीकर्ता को यह सत्यापित करने के लिए प्रदान की गई है कि जिस पैन के लिए उपयोगकर्ता टीडीएस काट रहा है, उसे उसका क्रेडिट मिल रहा है या नहीं। यह सुविधा केवल उन वैध पैन के लिए उपलब्ध है जिनके लिए टीडीएस/टीसीएस विवरण कटौतीकर्ता द्वारा पहले ही दाखिल कर लिया गया है।
-
कटौतीदाता ट्रेसेज पर लॉगिन करें
-
विवरण/भुगतान टैब पर जाएं
-
टीडीएस/टीसीएस क्रेडिट देखें का चुनाव करें
-
विवरण डालें और आगे बढ़े पर क्लिक करें
वेबसाइट पर जाने के लिए https://contents.tdscpc.gov.in// पर क्लिक करें
टीडीएस/टीसीएस विवरण की स्थिति
-
https://contents.tdscpc.gov.in/ पर जाएं
-
यूजर आईडी, पासवर्ड और टैन का प्रयोग करते हुए लॉगिन करें
-
"विवरण/भुगतान टैब पर जाएं और विवरण स्थिति पर क्लिक करें
विवरण को निम्नलिखित विकल्पों के आधार पर खोजा जा सकता है - विवरण , टोकन नंबर, विवरण स्थिति और पिछले 3 महीनों के दौरान।
टीडीएस/टीसीएस की स्थिति को देखने के लिए https://www.tdscpc.gov.in/app/login.xhtml?usr=Ded पर जाएँ

