चालान स्थिति पूछताछ
करदाताओं के लिए
बैंक में जमा चालान की स्थिति को जानने के लिए
-
https://tin.tin.proteantech.in/oltas/index.html पर जाएं अथवा यहां क्लिक करें
-
चाहे सीआईएन (चालान पहचान संख्या) आधारित व्यू का चयन करें अथवा टैन आधारित व्यू का
-
स्थिति को देखने के लिए आदेश में आपेक्षित विवरण भरें
-
कर कटौतीदाता टैन आधारित व्यू के माध्यम से चयनित अवधि के लिए चालान विवरण प्रपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसे ई-टीडीएस/टीसीएस विवरण में दाखिल चालान प्रविष्टि को सत्यापित करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
-
बैंक शाखा के लिए
क) संग्राहक बैंक शाखा
शाखा की स्क्राल तिथि तथा मुख्य शीर्ष कोड - विवरण मुहैया कराने पर कर संग्राहक शाखा प्रत्येक मुख्य शीर्ष कोड के लिए चालान की कुल संख्या तथा कुल राशि की जांच कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, संग्राहक शाखा निम्नलिखित विवरण देख सकती हैं :
- चालान क्रमांक संख्या
- चालान निविदा तिथि
- स्थाई खाता संख्या/कर खाता संख्या
- करदाता का नाम
- राशि
- कर सूचना तंत्र द्वारा प्राप्ति की तिथि
ख) नोडल बैंक शाखा :
नोडल स्क्राल तिथि तथा मुख्य शीर्ष कोड-विवरण मुहैया कराने पर, नोडल शाखा निम्नलिखित विवरण को देख सकते हैं :
- नोडल शाखा स्क्राल संख्या
- स्क्राल तिथि
- मुख्य शीर्ष कोड - विवरण
- कुल राशि
- शाखाओं की संख्या
- चालानों की संख्या
आगे, प्रत्येक नोडल शाखा नंबर के लिए, निम्नलिखित सूचना का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- बीएसआर कोड
- शाखा स्क्राल संख्या
- शाखा स्क्राल तिथि
- कुल राशि
- चालानों की संख्या
- टिन द्वारा प्राप्ति की तिथि
चालान की स्थिति को जानने के लिए https://tin.tin.proteantech.in/oltas/index.htmlयहां क्लिक करें
ऑनलाइन कर का भुगतान करें
-
त्वरित लिंक्स से 'ई-भुगतान कर' को चुनें
-
पैन/टैन डालें और ओटीपी सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर डालें
-
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें
-
'पैन/टैन' और 'नाम' और के ब्यौरे की पुष्टि करें और जारी रखें पर क्लिक करें
-
उपयुक्त भुगतान यानी 'आयकर', 'ईक्विलाईजेशन लेवी/एसटीटी/सीटीटी या शुल्क/अन्य भुगतान' को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें
-
'निर्धारण वर्ष' और 'भुगतान का प्रकार' को चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें
-
कर, अधिभार, अधिकर आदि (यदि हो) की राशि दर्ज करें
-
जारी रखें पर क्लिक करें, करदाता को नई स्क्रीन दिखाई देगी जिसमें भुगतान करने के कई विकल्प जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, बैंक काउंटर पर भुगतान, आरटीजीएस/एनईएफ और भुगतान गेटवे जैसे विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे।
-
भुगतान का उचित तरीका चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें। यदि करदाता क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके भुगतान करना चाहता है, तो उसे 'पेमेंट गेटवे' का चयन करना होगा।
-
चालान पर दिखाई देने वाली सभी ब्यौरों को सत्यापित करें और कर का भुगतान करें
-
लेनदेन के सफल समापन पर, भुगतान का चालान (यानी, भुगतान की रसीद) जेनेरेट होगा और स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रत्यक्ष कर का ई-भुगतान करने के लिए यहां क्लिक करें

