यदि टीडीएस क्रेडिट फॉर्म 26कध में प्रतिबिंबित नहीं होता है तो क्या करें?
विषय
स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर
फॉर्म 26 कध में टीडीएस क्रेडिट का न दिखना, भुगतानकर्ता द्वारा टीडीएस विवरण की फाइलिंग न कर पाने, भुगतानकर्ता द्वारा भरे गए टीडीएस विवरण में कटौती करवाने वाले द्वारा गलत पैन उल्लेख, जैसे कई कारणों की वजह से हो सकता है। अत:, फॉर्म 26 कध में टीडीएस क्रेडिट न दिखने के मामले में, अदाता को प्रपत्र 26कघ में जमा टीडीएस को न दिखाने के सही कारणों का पता लगाने के लिए भुगतानकर्ता से संपर्क करना होगा।

