आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 269धप का प्रावधान क्या है?

विषय

नकद व्यय की अस्वीकृति या नकद लेनदेन पर सीमा पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर

धारा 269धप में यह प्रावधान है कि जहां कोई व्यक्ति व्यवसाय कर रहा है और पिछले वर्ष के दौरान उसकी कुल बिक्री, टर्नओवर या सकल प्राप्तियां 50 करोड़ रुपये से अधिक है, तो उसके लिए निम्नलिखित इलेक्ट्रॉनिक तरीकों से भुगतान स्वीकार करने की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य होगा: क) रुपे द्वारा संचालित डेबिट कार्ड ख) एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआङ) (भीम-यूपीआङ) और ग) एकीकृत भुगतान इंटरफेस त्वरित प्रतिक्रिया कोड (यूपीआई क्यूआर कोड) (भीम-यूपीआई क्यूआर कोड)।