आयकर के प्रयोजन हेतु किसी व्यक्ति की आय के लिए ध्यान में रखी जाने वाली अवधि क्या है?
विषय
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर
आयकर, किसी व्यक्ति की वार्षिक आय पर लगाया जाता है। आयकर कानून के तहत, वर्ष, 1 अप्रैल से प्रारंभ और अगले कैलेंडर वर्ष के 31 को मार्च को समाप्त होने वाली अवधि है। आयकर कानून में वर्ष को-(1) पिछले वर्ष और (2) निर्धारण वर्ष के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
जिस वर्ष के दौरान आय अर्जित की जाती है, वह पिछला वर्ष कहलाता है और जिस वर्ष में आय पर कर प्रभारित किया जाता है, उसे निर्धारण वर्ष कहा जाता है।
उदाहरण के तौर पर, 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 की अवधि के दौरान अर्जित आय को पिछले वर्ष 2021-22 की आय के रूप में माना जाता है। पिछले वर्ष 2021-22 की आय पर, अगले वर्ष अर्थात् निर्धारण वर्ष 2022-23 में कर प्रभारित किया जाएगा।

