- मुख्य पृष्ठ
- टीएएन क्या है? टीएएन क्या है?, (2 का 2)
टीएएन क्या है?
विषय
टैन पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
etds-answer
टीएएन, अर्थात कर कटौती एवं संग्रह खाता संख्या 10 अंकों की अक्षरांकीय संख्या होती है, जो उन सभी व्यक्तियों द्वारा हासिल की जानी जरूरी होती है, जो टीडीएस काटने या टीसीएस के लिए उत्तरदायी होते हैं। टीडीएस/टीसीएस रिटर्न (र्इ-टीडीएस/टीसीएस रिटर्न सहित), किसी भी टीडीएस/टीसीएस भुगतान चालान, टीडीएस/टीसीएस प्रमाणपत्र, वार्षिक जानकारी विवरणी और अन्य कागजातों में, जैसा कि सुझाया जा सकता है, टीएएन का उल्लेख करना आवश्यक होता है।
डिडक्टर को अपने नए टैन को खोजने में मदद के लिए आईटीडी ने अपनी वेबसाइट पर सर्च सुविधा को प्रारंभ किया है। इस सुविधा के माध्यम से, डिडक्टर नए टैन को खोजने के लिए नाम और पुराने टैन को खोज सकते है। डिडक्टरों को सलाह दी जाती है कि वह ई-टीडीएस ब्यौरे की प्रस्तुति के समय किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ई-टीडीएस ब्यौरे में निगमति होने से पहले इस साइट पर नए टैन को खोज लें।

