सामान्य परिवर्जनरोधी नियम का लागू होना
अध्याय 10क
सामान्य परिवर्जनरोधी नियम
सामान्य परिवर्जनरोधी नियम का लागू होना
95. (1) इस अधिनियम में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, किसी निर्धारिती द्वारा किए गए किसी ठहराव को अननुज्ञेय परिवर्जन ठहराव के रूप में घोषित किया जा सकेगा और उससे उद्भूत होने वाले कर संबंधित परिणाम का अवधारण इस अध्याय के उपबंधों के अधीन रहते हुए किया जा सकेगा।
(2) यह अध्याय, 1 अप्रैल, 2018 को या उसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले निर्धारण वर्ष की बाबत लागू होगा।
स्पष्टीकरण–शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषित किया जाता है कि इस अध्याय के उपबंध ठहराव में के किसी उपाय को या उसके किसी भाग को उसी प्रकार लागू किए जा सकेंगे, जैसे वे ठहराव के संबंध में लागू होते हैं।
[वित्त अधिनियम, 2019 द्वारा संशोधित रूप में]

