आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 80छछख

कंपनियों द्वारा राजनैतिक दलों को दिए गए अभिदायों की बाबत कटौती

धारा

धारा संख्या

80छछख

अध्याय शीर्षक

अध्याय VIक - कुल आय की गणना में की जाने वाली कटौतियाँ

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2021

कंपनियों द्वारा राजनैतिक दलों को दिए गए अभिदायों की बाबत कटौती

कंपनियों द्वारा राजनैतिक दलों को दिए गए अभिदायों की बाबत कटौती

कंपनियों द्वारा राजनैतिक दलों को दिए गए अभिदायों की बाबत कटौती

80छछख. किसी ऐसे निर्धारिती की जो कोर्इ भारतीय कंपनी है, कुल आय की संगणना करने में, उसके द्वारा पूर्ववर्ष में किसी राजनैतिक दल या निर्वाचन न्यास को अभिदाय की गर्इ किसी राशि की कटौती की जाएगी :

परन्तु नकद रूप में अभिदाय की गर्इ ऐसी किसी राशि के संबंध में इस धारा के अधीन कोर्इ कटौती अनुज्ञात नहीं की जाएगी।

स्पष्टीकरण.--शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषित किया जाता है कि इस धारा के प्रयोजनों के लिए "अभिदाय" शब्द का उसके व्याकरणिक रूप भेदों के साथ वही अर्थ है जो उसका कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 293क में हैं।

[वित्त अधिनियम, 2021 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट