ऐसे किसी आश्रित के, जो नि:शक्त व्यक्ति है, चिकित्सीय उपचार सहित भरण-पोषण की बाबत कटौती
59[असुविधाग्रस्त आश्रित के भरणपोषण, जिसमें चिकित्सीय उपचार भी है, की बाबत कटौती60
80घघ. 61[(1) जहां किसी निर्धारिती ने, जो भारत में निवासी है और व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब है, पूर्ववर्ष के दौरान,–
(क) किसी असुविधाग्रस्त आश्रित के चिकित्सीय उपचार (जिसके अंतर्गत परिचर्या है), प्रशिक्षण और पुनर्वास के संबंध में कोर्इ व्यय उपगत किया है; या
(ख) उपधारा (2) में विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन रहते हुए और बोर्ड द्वारा असुविधाग्रस्त आश्रित के भरणपोषण के लिए इस निमित्त अनुमोदित जीवन बीमा निगम या 62[किसी अन्य बीमाकर्ता या] भारतीय यूनिट ट्रस्ट द्वारा इस निमित्त बनार्इ गर्इ किसी स्कीम के अधीन कोर्इ रकम संदत्त या जमा की है, वहां,
निर्धारिती को इस धारा के उपबंधों के अनुसार और उनके अधीन रहते हुए पूर्ववर्ष की बाबत चालीस हजार रुपए की राशि की कटौती अनुज्ञात की जाएगी।]
(2) उपधारा (1) के खंड (ख) अधीन कटौती केवल तब अनुज्ञात की जाएगी जब निम्नलिखित शर्तें पूरी की जाएं, अर्थात् :–
(क) उपधारा (1) के खंड (ख) में निर्दिष्ट स्कीम में उस व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य की मृत्यु की दशा में, जिसके नाम से स्कीम में अंशदान किया गया है, असुविधाग्रस्त आश्रित के फायदे के लिए वार्षिकी या एकमुश्त रकम के भुगतान का उपबंध है;
(ख) निर्धारिती, असुविधाग्रस्त आश्रित के फायदे के लिए असुविधाग्रस्त आश्रित को या उसकी ओर से भुगतान प्राप्त करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति या ट्रस्ट को नामनिर्दिष्ट करे।
(3) यदि असुविधाग्रस्त आश्रित की मृत्यु उपधारा (2) में निर्दिष्ट व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य से पहले हो जाती हो तो उपधारा (1) के खंड (ख) अधीन संदत्त या जमा रकम के बराबर रकम उस पूर्ववर्ष में निर्धारिती की आय समझी जाएगी जिसमें ऐसी रकम निर्धारिती द्वारा प्राप्त की जाती है और तदनुसार वह उस पूर्ववर्ष की आय के रूप में कर के लिए प्रभार्य होगी।
(4) इस धारा में,–
(क) "सरकारी अस्पताल" के अंतर्गत सरकार के किसी विभाग द्वारा सरकारी सेवकों के वर्ग या वर्गों और उनके कुटुम्ब के सदस्यों की चिकित्सीय परिचर्या और उपचार के लिए स्थापित या चलाया जा रहा कोर्इ विभागीय औषद्यालय, जो चाहे पूर्णकालिक हो या अंशकालिक और किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा अनुरक्षित कोर्इ अन्य अस्पताल तथा ऐसा कोर्इ अन्य अस्पताल भी है, जिसके साथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के उपचार के लिए व्यवस्था की है;
(ख) "असुविधाग्रस्त आश्रित" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो,–
(i) यथास्थिति, व्यष्टि का नातेदार है या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब का सदस्य है और अपने रखरखाव तथा भरणपोषण के लिए उस व्यक्ति या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य से भिन्न किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित नहीं है; और
(ii) ऐसी स्थायी शारीरिक नि:शक्तता से (जिसके अंतर्गत अंधापन भी है) पीड़ित है या ऐसी मानसिक मंदता से ग्रस्त है जो बोर्ड द्वारा इस निमित्त बनाए गए नियमों63 में इस धारा के प्रयोजनों के लिए स्थायी शारीरिक नि:शक्तता या मानसिक मंदता है जिसे किसी सरकारी अस्पताल में कार्यरत, यथास्थिति, किसी चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक या मन:चिकित्सक ने प्रमाणित किया है और जिसका प्रभाव यह है कि सामान्य कार्य की अथवा अभिलाभपूर्ण नियोजन या उपजीविका में लगने की उस व्यक्ति की सामथ्र्य पर्याप्त रूप से घट गर्इ है;
(ग) "जीवन बीमा निगम" का वही अर्थ होगा जो उसका धारा 88 की उपधारा (8) के खंड (iii) में है;
(घ) "भारतीय यूनिट ट्रस्ट" से भारतीय यूनिट ट्रस्ट अधिनियम, 1963 (1963 का 52) के अधीन स्थापित भारतीय यूनिट ट्रस्ट अभिप्रेत है।]
वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से विद्यमान धारा 80घघ के स्थान पर निम्नलिखित धारा 80घघ प्रतिस्थापित की जाएगी:
ऐसे किसी आश्रित के, जो नि:शक्त व्यक्ति है, चिकित्सीय उपचार सहित भरण-पोषण की बाबत कटौती
80घघ. (1) जहां किसी निर्धारिती ने, जो व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुंब है और भारत में निवासी है, पूर्ववर्ष के दौरान,–
(क) किसी आश्रित के, जो नि:शक्त व्यक्ति है, चिकित्सीय उपचार (जिसके अंतर्गत परिचर्या भी है), प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए कोर्इ व्यय किया है; या
(ख) जीवन बीमा निगम या कियी अन्य बीमाकर्ता या प्रशासक या विनिर्दिष्ट कंपनी द्वारा उपधारा (2) में विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन रहते हुए आश्रित के, जो नि:शक्त व्यक्ति है, भरण-पोषण के लिए इस निमित्त बनार्इ गर्इ और बोर्ड द्वारा अनुमोदित किसी स्कीम के अधीन कोर्इ रकम संदत्त या जमा की है,
वहाँ निर्धारिती को इस धारा के उपबंधों के अनुसार और उनके अधीन रहते हुए पूर्ववर्ष की बाबत उसकी सकल कुल आय में से पचास हजार रुपए की राशि की कटौती अनुज्ञात की जाएगी:
परन्तु जहां ऐसा आश्रित गंभीर नि:शक्तता से ग्रस्त व्यक्ति है वहां इस उपधारा के उपबंधों का प्रभाव इस प्रकार होगा मानो "पचास हजार रुपए" शब्दों के स्थान पर "पचहत्तर हजार रुपए" शब्द रखे गए हों।
(2) उपधारा (1) के खंड (ख) के अधीन कटौती केवल तभी अनुज्ञात की जाएगी यदि निम्नलिखित शर्तें पूरी कर दी जाती हैं, अर्थात्:–
(क) उपधारा (1) के खंड (ख) में निर्दिष्ट स्कीम में ऐसे किसी व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुंब के सदस्य की, जिसके नाम में स्कीम में अभिदाय किया गया है, मृत्यु की दशा में किसी आश्रित के, जो नि:शक्त व्यक्ति है, फायदे के लिए वार्षिकी या एकमुश्त राशि के संदाय का उपबंध है;
(ख) निर्धारिती ऐसे आश्रित के, जो नि:शक्त व्यक्ति है, फायदे के लिए आश्रित का, जो नि:शक्त व्यक्ति है, अथवा उसकी ओर से संदाय प्राप्त करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति या किसी न्यास को नामनिर्देशित करता है।
(3) यदि आश्रित की, जो नि:शक्त व्यक्ति है, उपधारा (2) में निर्दिष्ट व्यष्टि या हिन्दु अविभक्त कुटुंब के सदस्य से पहले मृत्यु हो जाती है तो उपधारा (1) के खंड (ख) के अधीन संदत्त या जमा की गर्इ रकम के बराबर रकम को उस पूर्ववर्ष में, जिसमें ऐसी रकम निर्धारित द्वारा प्राप्त की जाती है, निर्धारिती की आय समझा जाएगा और तदनुसार वह उस पूर्ववर्ष की आय के रूप में कर से प्रभार्य होगी।
(4) निर्धारिती, जो इस धारा के अधीन कटौती का दावा करता है, उस निर्धारण वर्ष की बाबत, जिसके लिए कटौती का दावा किया गया है, धारा 139 के अधीन आय की विवरणी के साथ चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा विहित प्ररूप और रीति में जारी प्रमाणपत्र की प्रति भी देगा:
परंतु जहां नि:शक्तता की स्थिति का, पूर्वोक्त प्रमाणपत्र में नियत अवधि के पश्चात् पुनर्निर्धारण अपेक्षित हो, वहां उस पूर्ववर्ष की, जिसके दौरान नि:शक्तता का पूर्वोक्त प्रमाणपत्र समाप्त हुआ था, समाप्ति के पश्चात् आरम्भ होने वाले किसी पूर्ववर्ष से संबंधित किसी निर्धारण वर्ष के लिए इस धारा के अधीन कोर्इ कटौती तब तक अनुज्ञात नहीं की जाएगी जब तक कि चिकित्सा प्राधिकारी से, ऐसे प्रारूप और रीति में, जो विहित की जाए, नया प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं किया जाता है और आय की विवरणी के साथ उसकी एक प्रति नहीं दे दी जाती है।
स्पष्टीकरण.– इस धारा के प्रयोजनों के लिए,–
(क) "प्रशासक से भारतीय यूनिट ट्रस्ट (उपक्रम का अंतरण और निरसन) अध्ििनयम, 2002 (2002 का 58) की धारा 2 के खंड (क) में निर्दिष्ट प्रशासक अभिप्रेत है;
(ख) "आश्रित" से अभिप्रेत है,–
(i) किसी व्यष्टि की दशा में, व्यष्टि का पति/की पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भार्इ और बहनें या उनमें से कोर्इ;
(ii) किसी हिन्दू अविभक्त कुटुंब की दशा में, हिन्दू अविभक्त कुटुंब का कोर्इ सदस्य,
जो अपनी सहायता और भरण-पोषण के लिए ऐसे व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुंब पर पूर्णत: या मुख्यत: आश्रित है और जिसने पूर्ववर्ष से संबंधित निर्धारण वर्ष के लिए अपनी कुल आय की संगणना करने में धारा 80प के अधीन किसी कटौती का दावा नहीं किया है;
(ग) "नि:शक्तता" का वही अर्थ है जो उसका नि:शक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 (1996 का 1) की धारा 2 के खंड (झ) में है;
(घ) "जीवन बीमा निगम" का वही अर्थ है जो धारा 88 की उपधारा (8) के खंड (iii) में है;
(ड़) "चिकित्सा प्राधिकारी" से नि:शक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 (1996 का 1) की धारा 2 के खंड (त) में निर्दिष्ट चिकित्सा प्राधिकारी अभिप्रेत है ;
(च) "नि:शक्त व्यक्ति" से नि:शक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 (1996 का 1) की धारा 2 की उपधारा (न) में निर्दिष्ट व्यक्ति अभिप्रेत है;
(छ) "गंभीर रूप से नि:शक्त व्यक्ति" से नि:शक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 (1996 का 1) की धारा 56 की उपधारा (4) में निर्दिष्ट नि:शक्तताओं में से किसी एक या अधिक नि:शक्तताओं के अस्सी या अधिक प्रतिशत नि:शक्तता से ग्रस्त व्यक्ति अभिप्रेत है;
(ज) "विनिर्दिष्ट कंपनी" से भारतीय यूनिट ट्रस्ट (उपक्रमों का अंतरण और निरसन) अधिनियम, 2002 (2002 का 58) की धारा 2 के खंड (ज) में निर्दिष्ट कंपनी अभिप्रेत है।
59. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से धारा 80घघ और धारा 80घघक के स्थान पर धारा 80घघ प्रतिस्थापित की गर्इ थी। इनके प्रतिस्थापन के पूर्व वित्त अधिनियम, 1990 द्वारा 1.4.1991 से यथा अंत:स्थापित और बाद में वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1993 से और वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1994 से यथा संशोधित धारा 80घघ और वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1996 से यथा अंत:स्थापित धारा 80घघक निम्नानुसार थीं :
'80घघ. असुविधाग्रस्त आश्रितों के चिकित्सीय उपचार आदि की बाबत कटौती–जहां किसी निर्धारिती ने, जो भारत में निवासी है और व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुंब है, पूर्ववर्ष के दौरान कोर्इ व्यय किसी ऐसे व्यक्ति के चिकित्सीय उपचार (जिसके अंतर्गत परिचर्या भी है), प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए उपगत किया है जो,–
(क) यथास्थिति उस व्यष्टि का नातेदार है या उस हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब का सदस्य है और अपनी देखरेख या भरणपोषण के लिए ऐसे व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब से भिन्न किसी व्यक्ति पर आश्रित नहीं है, और
(ख) ऐसी स्थायी शारीरिक नि:शक्तता से (जिसके अंतर्गत अंधापन भी है) पीड़ित है, या ऐसी मानसिक मंदता से ग्रस्त है जो बोर्ड द्वारा इस निमित्त बनाए गए नियमों में विनिर्दिष्ट स्थायी शारीरिक नि:शक्तता या मानसिक मंदता है, जिसे किसी सरकारी अस्पताल में कार्यरत, यथास्थिति, किसी चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक या मन:चिकित्सक ने प्रमाणित किया है और जिसका प्रभाव यह है कि सामान्य कार्य की अथवा अभिलाभ पूर्ण नियोजन या उपजीविका में लगने की उस व्यक्ति की सामथ्र्य पर्याप्त रूप से घट गर्इ है,
वहां निर्धारिती को, इस धारा के उपबंधों के अनुसार और उनके अधीन रहते हुए पंद्रह हजार रुपए की राशि की कटौती अनुज्ञात की जाएगी।
(2) [* * *]
स्पष्टीकरण.–इस धारा के प्रयोजनों के लिए "सरकारी अस्पताल" पद के अंतर्गत सरकार के किसी विभाग द्वारा सरकारी सेवकों के वर्ग या वर्गों और उनके कुटुम्ब के सदस्यों की चिकित्सीय परिचर्या और उपचार के लिए स्थापित और चलाया जा रहा कोर्इ विभागीय औषधालय, जो चाहे पूर्णकालिक हो या अंशकालिक और किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा अनुरक्षित कोर्इ अस्पताल तथा कोर्इ अन्य अस्पताल भी है जिसके साथ सरकार द्वारा सरकार के सेवकों के उपचार के लिए व्यवस्था की गर्इ है।
80घघक.–असुविधाग्रस्त आश्रित के भरणपोषण के लिए किए गए निक्षेप की बाबत कटौती–(1) ऐसे निर्धारिती की कुल आय संगणित करने में जो भारत में निवासी है और व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब है उपधारा (2) में विनिर्दिष्ट और इस निमित्त बोर्ड द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन रहते हुए भारतीय बीमा निगम या भारतीय यूनिट ट्रस्ट द्वारा इस निमित्त बनार्इ गर्इ स्कीम के अधीन कर के लिए प्रभार्य उसकी आय में से उसके द्वारा पूर्ववर्ष में संदत्त या जमा उतनी रकम की कटौती इस धारा के उपबंधों के अनुसार और उनके अधीन की जाएगी जो बीस हजार रुपए से अधिक न हो।
(2) उपधारा (1) के अधीन कटौती केवल तब अनुज्ञात की जाएगी जब निम्नलिखित शर्तें पूरी की जाएं, अर्थात् :–
(क) उपधारा (1) में अंकित स्कीम में उस व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य की मृत्यु की दशा में, जिसके नाम से स्कीम में अंशदान किया गया है, असुविधाग्रस्त आश्रित के फायदे के लिए वार्षिकी या एकमुश्त रकम के भुगतान का उपबंध है;
(ख) निर्धारिती असुविधाग्रस्त आश्रित के फायदे के लिए असुविधाग्रस्त आश्रित को या उसकी ओर से भुगतान प्राप्त करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति या ट्रस्ट को नामनिर्दिष्ट करे।
(3) यदि असुविधाग्रस्त आश्रित की मृत्यु उपधारा (2) में निर्दिष्ट व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य से पहले हो जाती है, तो उपधारा (1) के अधीन संदत्त या जमा रकम के बराबर रकम उस पूर्ववर्ष में निर्धारिती की आय समझी जाएगी जिसमें ऐसी रकम निर्धारिती द्वारा प्राप्त की जाती है और तद्नुसार उस पूर्ववर्ष की आय के रूप में कर के लिए प्रभार्य होगी।
(4) इस धारा में,–
(क) "सरकारी अस्पताल" का वही अर्थ होगा जो धारा 80घघ के स्पष्टीकरण में है;
(ख) "असुविधाग्रस्त आश्रित" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है, जो
(i) यथास्थिति, व्यष्टि का नातेदार है या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब का सदस्य है और अपने रखरखाव तथा भरणपोषण के लिए उस व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य से भिन्न किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित नहीं है; और
(ii) ऐसी स्थायी शारीरिक नि:शक्तता से (जिसके अन्तर्गत अंधापन भी है) पीड़ित है या ऐसी मानसिक मंदता से ग्रस्त है जो बोर्ड द्वारा इस निमित्त बनाए गए नियमों में धारा 80घघ के प्रयोजनों के लिए स्थायी शारीरिक नि:शक्तता या मानसिक मंदता है जिसे किसी सरकारी अस्पताल में कार्यरत, यथास्थिति, किसी चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक या मन: चिकित्सक ने प्रमाणित किया है और जिसका प्रभाव यह है कि सामान्य कार्य की अथवा अभिलाभ पूर्ण नियोजन या उपजीविका में लगने की उस व्यक्ति की सामथ्र्य पर्याप्त रूप से घट गर्इ है;
(ग) "जीवन बीमा निगम" का वही अर्थ होगा जो उसका धारा 88 की उपधारा (8) के खंड (iii) में है;
(घ) "भारतीय यूनिट ट्रस्ट" से भारतीय यूनिट ट्रस्ट अधिनियम, 1963 (1963 का 52) के अधीन स्थापित भारतीय यूनिट ट्रस्ट अभिप्रेत है।'
60. परिपत्र सं. 775, तारीख 26.3.1999 देखिए। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।
61. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन के पूर्व, वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से यथा प्रतिस्थापित उपधारा (1) निम्नानुसार थी :
"(1) ऐसे निर्धारिती की कुल आय संगणित करने में, जो भारत में निवासी है और व्यष्टि या हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब है, कर के लिए प्रभार्य उसकी आय में से निम्नलिखित रकम की इस धारा के उपबंधों के अनुसार और उनके अधीन कटौती की जाएगी :–
(क) किसी असुविधाग्रस्त आश्रित के चिकित्सीय उपचार (जिसके अंतर्गत परिचर्या है), प्रशिक्षण और पुनर्वास के संबंध में उपगत व्यय; या
(ख) असुविधाग्रस्त आश्रित के भरणपोषण के लिए उपधारा (2) में विनिर्दिष्ट और इस निमित्त बोर्ड द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन भारतीय जीवन बीमा निगम या भारतीय यूनिट ट्रस्ट द्वारा इस निमित्त बनार्इ गर्इ स्कीम के अधीन संदत्त या जमा रकम :
परन्तु यह कि खंड (क) या खंड (ख) या दोनों के अधीन ऐसी कुल रकम चालीस हजार रुपए से अधिक नहीं होगी।"
62. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से अंत:स्थापित।
63. नियम 11क देखिए.
[वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा संशोधित रूप में]

