अस्पष्टीकृत निवेश
अस्पष्टीकृत विनिधान
3669. जहां निर्धारण वर्ष के ठीक पहले वाले वित्तीय वर्ष में निर्धारिती ने ऐसे विनिधान किए हैं जो आय के किसी स्रोत के लिए उसके द्वारा रखी गर्इ लेखा पुस्तकों में, यदि कोर्इ हों, अभिलिखित नहीं हैं और निर्धारिती उन विनिधानों की प्रकृति और स्रोत की बाबत कोर्इ स्पष्टीकरण नहीं देता है या उसके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण 36क[निर्धारण] अधिकारी की राय में समाधानप्रद नहीं है, वहां उन विनिधानों के मूल्य के बारे में यह समझा जा सकेगा कि वह निर्धारिती की ऐसे वित्तीय वर्ष की आय है।
36. सुसंगत केस लॉज़ के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।
36क. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1988 से "आय-कर" के स्थान पर प्रतिस्थापित।
[वित्त अधिनियम, 2007 तथा कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा संशोधित रूप में]

