आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 63

धारा 245कक का अंत:स्थापन

धारा

धारा संख्या

63

अध्याय शीर्षक

अध्याय III - प्रत्यक्ष कर

अधिनियम

वित्त अधिनियम

वर्ष

2021

धारा 245कक का अंत:स्थापन

धारा 245कक का अंत:स्थापन

धारा 245कक का अंत:स्थापन।

63. आय-कर अधिनियम की धारा 245क में 1 फरवरी, 2021 से निम्नलिखित धारा अंत:स्थापित की जाएगी और उक्त तारीख से अंत:स्थापित की गई समझी जाएगी, अर्थात् :—

"245कक. समझौते के लिए अंतरिम बोर्ड— (1) केंद्रीय सरकार लंबित आवेदनों के निपटान हेतु एक या अधिक, जैसा कि वह आवश्यक समझे, अंतरिम बोर्ड का गठन करेगी।

(2) प्रत्येक अंतरिम बोर्ड तीन सदस्यों से मिलकर बनेगा, जिनमें से प्रत्येक मुख्य आयुक्त की पंक्ति का अधिकारी होगा, जिन्हें कि बोर्ड द्वारा नामनिर्दिष्ट किया जाए।

(3) यदि अंतरिम बोर्ड के सदस्यों के बीच किसी बिन्दु पर राय में मतभेद होता है तो ऐसे बिन्दु के संबंध में विनिश्चय बहुमत की राय के अनुसार किया जाएगा।"।

फ़ुटनोट