स्वीकार किए गए तथ्यों को साबित करने की आवश्यकता नहीं है
स्वीकार किए गए तथ्यों को साबित करने की आवश्यकता नहीं है I
58.किसी कार्यवाही में कोई तथ्य साबित करने की आवश्यकता नहीं है जिसे उसके पक्षकार या उनके अभिकर्ता सुनवाई के समय स्वीकार करने के लिए सहमत हों, या जिसे सुनवाई के पूर्व वे अपने हस्ताक्षर सहित किसी लेख द्वारा स्वीकार करने के लिए सहमत हों, या जिसे उस समय प्रवृत्त अभिवचन के किसी नियम द्वारा उनके अभिवचनों द्वारा स्वीकार किया हुआ समझा जाए :
बशर्ते कि न्यायालय अपने विवेकानुसार, स्वीकृत तथ्यों को ऐसी स्वीकृतियों के अतिरिक्त किसी अन्य तरीके से सिद्ध करने की अपेक्षा कर सकेगा।

