आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 44

बीमा कारोबार

धारा

धारा संख्या

44

अध्याय शीर्षक

अध्याय IV - कुल आय की गणना

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2002

बीमा कारोबार

बीमा कारोबार

बीमा कारबार

7644. इस अधिनियम के ऐसे उपबंधों में, जो ''प्रतिभूतियों पर ब्याज'', ''गृह संपत्ति से आय'', ''पूंजी अभिलाभ'' या ''अन्य स्रोतों से आय'' शीर्ष के अधीन प्रभार्य आय की संगणना करने से संबंधित है, या धारा 199 में या धारा 28 से 77[धारा 43ख] तक में अंतर्विष्ट किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी, किसी ऐसी बीमा कारबार के, जिसके अंतर्गत ऐसा कारबार भी है जो किसी पारस्परिक बीमा कंपनी द्वारा या किसी सहकारी सोसाइटी द्वारा चलाया जाता है, लाभों और अभिलाभों की संगणना प्रथम अनुसूची में अन्तर्विष्ट नियमों के अनुसार की जाएगी।

 

76. देखिए पत्र [फा.सं. 14/3/7-आर्इ.टी.(ए-1)], तारीख 7.8.1967, परिपत्र सं. 38, तारीख 3.10.1956 और परिपत्र सं. 22 [आर.डिस्क 51(14) आर्इ.टी.-47], तारीख 23.9.1947. ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

77. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से "43क" के स्थान पर प्रतिस्थापित। इससे पूर्व वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1967 द्वारा 1.4.1967 से "43" के स्थान पर "43क" प्रतिस्थापित किया गया था।

 

 

[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट