आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 4

आय-कर का प्रभार

धारा

धारा संख्या

4

अध्याय शीर्षक

अध्याय II - कार्यभार के आधार

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2023

आय-कर का प्रभार

आय-कर का प्रभार

अध्याय 2

प्रभार का आधार

आय-कर का प्रभार

4. (1) जहां कोर्इ केन्द्रीय अधिनियम यह अधिनियमित करता है कि आय-कर किसी निर्धारण वर्ष के लिए किसी दर या किन्हीं दरों पर प्रभारित किया जाएगा, वहां आय-कर हर व्यक्ति की पूर्ववर्ष की कुल आय की बाबत इस अधिनियम के उपबंधों के अनुसार और उनके अधीन रहते हुए (जिनके अंतर्गत अतिरिक्त आय-कर के वसूली के उपबंध भी हैं) उस वर्ष के लिए उस दर या उन दरों पर प्रभारित किया जाएगा :

परन्तु जहां इस अधिनियम के किसी उपबंध के आधार पर किसी ऐसी कालावधि की जो पूर्ववर्ष से भिन्न हो, आय की बाबत आय-कर प्रभारित किया जाना है, वहां आय-कर तदनुसार प्रभारित किया जाएगा।

(2) उपधारा (1) के अधीन प्रभार्य आय की बाबत आय-कर की कटौती स्रोत पर की जाएगी या उसका भुगतान अग्रिम के रूप में किया जाएगा, जहां वह इस अधिनियम के किसी उपबंध के अधीन ऐसी कटौती के योग्य या भुगतान के योग्य है।

 

 

 

[वित्त अधिनियम, 2023 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट