आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 35गगग

कृषि विस्तार परियोजना संबंधी व्यय

धारा

धारा संख्या

35गगग

अध्याय शीर्षक

अध्याय IV - कुल आय की गणना

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2015

कृषि विस्तार परियोजना संबंधी व्यय

कृषि विस्तार परियोजना संबंधी व्यय

13क[कृषि विस्तार परियोजना संबंधी व्यय

35गगग. (1) जहां कोर्इ निर्धारिती बोर्ड द्वारा उन दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो विहित किए जाएं, अधिसूचित कृषि विस्तार परियोजना पर कोर्इ व्यय उपगत करता है, वहां ऐसे व्यय के डेढ़ गुना के बराबर राशि की कटौती अनुज्ञात की जाएगी।

(2) जहां उपधारा (1) में निर्दिष्ट किसी व्यय की बाबत इस धारा के अधीन किसी निर्धारण वर्ष के लिए किसी कटौती का दावा किया जाता है और वह अनुज्ञात की जाती है, वहां इस अधिनियम के किन्हीं अन्य उपबंधों के अधीन उस व्यय की बाबत कटौती उसी या किसी अन्य निर्धारण वर्ष के लिए अनुज्ञात नहीं की जाएगी।

 

13क. वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से अंत:स्थापित।

 

 

[वित्त अधिनियम, 2015 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट