कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति
कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति।
34.(1) यदि इस अधिनियम के प्रविधान लागू करने में कोई कठिनाई उत्पन्न होती है, तो केंद्र सरकार राजपत्र में प्रकाशित सामान्य या विशेष आदेश द्वारा ऐसे प्रावधान कर सकती है, जो इस अधिनियम के प्रावधानों के विरोधाभासी न हों और जो कठिनाई को दूर करने के लिए आवश्यक या उपयुक्त प्रतीत हों।
बशर्ते कि सूचित तिथि से तीन वर्षों की अवधि समाप्त होने के बाद ऐसा कोई आदेश नहीं बनाया जाएगा।
(2) इस धारा के अंतर्गत किया गया प्रत्येक आदेश, बनाये जाने के पश्चात यथाशीघ्र, संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष रखा जाएगा।

