आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 308

सदोष मानव हत्या करने का प्रयास

धारा

धारा संख्या

308

अध्याय शीर्षक

अधिनियम

भारतीय दंड संहिता, 1860

वर्ष

सदोष मानव हत्या करने का प्रयास

सदोष मानव हत्या करने का प्रयास

सदोष मानव हत्या करने का प्रयास

308.जो कोई कोई कार्य ऐसे आशय या ज्ञान से और ऐसी परिस्थितियों में करेगा कि यदि वह उस कार्य से किसी की मृत्यु कारित करता तो वह हत्या की कोटि में न आने वाले सदोष मानव हत्या का दोषी होता, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकती है, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा; और यदि ऐसे कार्य से किसी व्यक्ति को क्षति पहुंचती है तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकती है, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।

चित्रण

क, गम्भीर और अचानक उकसावे में आकर, य पर पिस्तौल चलाता है, ऐसी परिस्थितियों में कि यदि वह य की मृत्यु कारित करता है तो वह हत्या की कोटि में न आने वाली सदोष मानव हत्या का दोषी होगा। क ने इस धारा में परिभाषित अपराध किया है।

© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट