आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 207

जब्ती या निष्पादन से बचाने के लिए संपत्ति पर कपटपूर्ण दावा करना

धारा

धारा संख्या

207

अध्याय शीर्षक

अधिनियम

भारतीय दंड संहिता, 1860

वर्ष

जब्ती या निष्पादन से बचाने के लिए संपत्ति पर कपटपूर्ण दावा करना

जब्ती या निष्पादन से बचाने के लिए संपत्ति पर कपटपूर्ण दावा करना

जब्ती या निष्पादन से बचाने के लिए संपत्ति पर कपटपूर्ण दावा करना।

207.जो कोई किसी संपत्ति या उसमें किसी हित को कपटपूर्वक यह जानते हुए स्वीकार करेगा, प्राप्त करेगा या दावा करेगा कि ऐसी संपत्ति या हित पर उसका कोई अधिकार या वैध दावा नहीं है, या किसी संपत्ति या उसमें किसी हित के किसी अधिकार के संबंध में कोई छल करेगा, जिससे वह संपत्ति या उसमें किसी हित को किसी दंडादेश के अधीन, जो सुनाया जा चुका है या जिसके बारे में वह जानता है कि वह न्यायालय या अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा सुनाया जाना संभाव्य है, जब्ती के रूप में या जुर्माने की पूर्ति के रूप में लिए जाने से, या किसी डिक्री या आदेश के निष्पादन में लिए जाने से रोके, जो दिया जा चुका है या जिसके बारे में वह जानता है कि न्यायालय द्वारा सिविल वाद में दिया जाना संभाव्य है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकती है, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट