धारा 7 या धारा 8 के उल्लंघन के लिए जुर्माना
[धारा 7 या धारा 8 के उल्लंघन के लिए जुर्माना।
14क (1) यदि कोई व्यक्ति धारा 7 या धारा 8 या उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों का उल्लंघन करता है, तो वह ऐसे प्रत्येक उल्लंघन के संबंध में जुर्माने का उत्तरदायी होगा, जो एक लाख रुपए से कम नहीं होगा, परंतु जो पंद्रह लाख रुपए तक हो सकेगा।
(2) जहां कोई व्यक्ति उपधारा (1) के अधीन उल्लंघन जारी रखता है, वहां वह प्रत्येक दिन के लिए पचास हजार रुपए के अतिरिक्त जुर्माने का उत्तरदायी होगा, जिसके दौरान ऐसा उल्लंघन जारी रहता है। . ]

