आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 12कक

पंजीकरण की प्रक्रिया

धारा

धारा संख्या

12कक

अध्याय शीर्षक

अध्याय III - आय जो कुल आय का हिस्सा नहीं है

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2005

पंजीकरण की प्रक्रिया

पंजीकरण की प्रक्रिया

91[रजिस्ट्रीकरण के लिए प्रक्रिया

12कक. (1) 92[* * *] आयुक्त, किसी न्यास/संस्था के रजिस्ट्रीकरण के लिए धारा 12क के खंड () के अधीन किए गए आवेदन की प्राप्ति पर,–

() न्यास या संस्था से ऐसे दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहेगा जो वह न्यास या संस्था के क्रियाकलापों की यथार्थता के संबंध में अपना समाधान करने के लिए आवश्यक समझे और ऐसी जांच भी करेगा जो वह इस निमित्त आवश्यक समझे; और

() न्यास या संस्था के उद्देश्यों और उसके क्रियाकलापों की बाबत अपना समाधान हो जाने के पश्चात्–

(i) न्यास या संस्था को रजिस्ट्रीकृत करने के लिए लिखित में आदेश पारित करेगा;

(ii) न्यास या संस्था को रजिस्ट्रीकृत करने से इन्कार करने के लिए लिखित में आदेश पारित करेगा यदि उसका समाधान नहीं होता है,

और ऐसे आदेश की एक प्रति आवेदक को भेजी जाएगी :

परन्तु उपखंड (ii) के अधीन ऐसा आदेश तब तक पारित नहीं किया जाएगा जब तक कि आवेदक को सुने जाने का युक्तियुक्त अवसर प्रदान न कर दिया गया हो।

93[(1क) मुख्य आयुक्त के समक्ष लंबित ऐसे सभी आवेदन, जिन पर 1 जून, 1999 के पूर्व उपधारा (1) के खंड () के अधीन कोर्इ आदेश पारित नहीं किया गया है, उस दिन को आयुक्त को अंतरित हो जाएंगे और आयुक्त उस उपधारा के अधीन ऐसे आवेदनों पर ऐसे प्रक्रम से आगे कार्यवाही कर सकेगा जिस पर वे उस दिन को थे।]

(2) उपधारा (1) के खंड () के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रदान करने या उससे इन्कार करने वाला प्रत्येक आदेश धारा 12क के खंड () के अधीन आवेदन प्राप्त करने वाले मास के अंत से छह मास के अवसान के पूर्व पारित किया जाएगा।]

93क[(3) जहां किसी न्यास या किसी संस्था को उपधारा (1) के खंड (ख) के अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण मंजूर किया गया है और तत्पश्चात् आयुक्त का यह समाधान हो जाता है कि, यथास्थिति, ऐसे न्यास या संस्था के कार्यकलाप प्रामाणिक नहीं हैं या वे न्यास या संस्था के उद्देश्यों के अनुसार नहीं किए जा रहे हैं तो वह ऐसे न्यास या संस्था के रजिस्ट्रीकरण को रद्द करने संबंधी आदेश लिखित रूप में पारित करेगा:

परंतु इस उपधारा के अधीन कोर्इ आदेश तब तक पारित नहीं किया जाएगा जब तक कि ऐसे न्यास या संस्था को सुनवार्इ का युक्तियुक्त अवसर प्रदान न कर दिया गया हो।]

 

91. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से अंत:स्थापित।

92. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.6.1999 से ''मुख्य आयुक्त या'' शब्दों का लोप किया गया। इससे पूर्व, कोट किए गए शब्द वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से अंत:स्थापित किए गए थे।

93. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.6.1999 से अंत:स्थापित।

93क. वित्त (सं.2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.10.2004 से अंत:स्थापित।

 

 

[वित्त अधिनियम, 2005 तथा विशेष आर्थिक जोन अधिनियम, 2005 द्वारा संशोधित रूप में]

© कॉपीराइट. टैक्समैन पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

फ़ुटनोट