परिभाषाएं
अध्याय 12ज
अनुषंगी फायदों पर आय-कर
क.–कतिपय पदों का अर्थ
परिभाषाएं
115ब. इस अध्याय में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो,–
(क) "नियोजक" से अभिप्रेत है,–
(i) कोर्इ कंपनी ;
(ii) कोर्इ फर्म ;
(iii) व्यक्तियों का कोर्इ संगम या व्यष्टियों का कोर्इ विकल्प चाहे वह निगमित हो या न हो;
(iv) कोर्इ स्थानीय प्राधिकरण ; और
(v) प्रत्येक ऐसा कृत्रिम विधिक व्यक्ति, जो पूर्ववर्ती किन्हीं भी उपखंडों के अंतर्गत नहीं आता है:
परन्तु यह कि धारा 10 के खंड (23ग) के अधीन छूट के लिए पात्र अथवा धारा 12कक के अधीन रजिस्ट्रीकृत किसी व्यक्ति को या लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) की धारा 29क के अधीन रजिस्ट्रीकृत किसी राजनैतिक दल को इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए नियोजक नहीं माना जाएगा;
(ख) "अनुषंगी फायदा कर" या "कर" से धारा 115बक के अधीन प्रभार्य कर अभिप्रेत है।
[वित्त अधिनियम, 2021 द्वारा संशोधित रूप में]

