आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

धारा 10

आय जो कुल आय के अंतर्गत नहीं आती है

धारा

धारा संख्या

10

अध्याय शीर्षक

अध्याय III - आय जो कुल आय का हिस्सा नहीं है

अधिनियम

आय-कर अधिनियम, 1961

वर्ष

2012

आय जो कुल आय के अंतर्गत नहीं आती है

आय जो कुल आय के अंतर्गत नहीं आती है

अध्याय 3

आय जो कुल आय का भाग नहीं है

आय जो कुल आय के अंतर्गत नहीं आती है

10. किसी व्यक्ति की किसी पूर्ववर्ष की कुल आय संगणित करने में निम्नलिखित खंडों में से किसी में आने वाली कोर्इ आय सम्मिलित नहीं की जाएगी–

(1) कृषि आय;

80(2) 81[धारा 64 की उपधारा (2) के उपबंधों के अंतर्गत रहते हुए,] हिंदू अविभक्त कुटुम्ब के सदस्य के रूप में किसी व्यष्टि द्वारा प्राप्त कोर्इ राशि जहां ऐसी कोर्इ राशि का कुटुम्ब की आय में से भुगतान किया गया हो या किसी अविभाज्य संपदा की दशा में, जहां ऐसी राशि का कुटुम्ब की संपदा की आय में से भुगतान किया गया हो;

82[(2) किसी ऐसे व्यक्ति की दशा में, जो किसी ऐसी फर्म का भागीदार है जिसका उस रूप में पृथक्त: निर्धारण किया जाता है, फर्म की कुल आय में उसका अंश।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, उस रूप में पृथक्त: निर्धारित किसी फर्म की कुल आय में किसी भागीदार का अंश किसी अन्य विधि में किसी बात के होते हुए भी, वह रकम होगा जिसका फर्म की कुल आय से वही अनुपात है जो भागीदारी विलेख के अनुसार, फर्म के लाभों में उसके अंश की रकम का ऐसे लाभों से है;]

(3) 83[***]

84[(4) (i) किसी अनिवासी की दशा में, कोर्इ ऐसी आय, जो उन प्रतिभूतियों या बंधपत्रों पर ब्याज के रूप में हुर्इ हो, जिन्हें केन्द्रीय सरकार, राजपत्र85 में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में उल्लिखित करे, जिसके अंतर्गत ऐसे बंधपत्रों के मोचन पर प्रीमियम के रूप में होने वाली आय है:

86[परन्तु केन्द्रीय सरकार इस उपखंड के प्रयोजनार्थ 1 जून, 2002 को या उसके पश्चात् ऐसी प्रतिभूतियों या बंधपत्रों को उल्लिखित नहीं करेगी;]

87[88(ii) किसी व्यष्टि की दशा में, कोर्इ ऐसी आय, जो भारत में किसी बैंक में अनिवासी (विदेशी) खाते में विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 (1973 का 46) और उसके अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार, उसके खाते में जमा धन पर ब्याज के रूप में हुर्इ हो :

परन्तु यह तब जब कि ऐसा व्यष्टि, उक्त अधिनियम की धारा 2 के खंड ()89 में परिभाषित भारत के बाहर निवासी व्यक्ति है, अथवा वह व्यक्ति है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्वोक्त खाता रखने की अनुमति दी है;]]

90[***]

91[(4) भारत के ऐसे नागरिक या भारतीय उद्भव के ऐसे व्यष्टि की दशा में, जो अनिवासी है, कोर्इ ऐसी आय, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा 92[1 जून, 2002 से पहले] पुरोधृत ऐसे बचत-पत्रों पर ब्याज से हुर्इ हो, जो वह सरकार राजपत्र93 में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में उल्लिखित करे :

परन्तु यह तब जब कि उस व्यष्टि ने ऐसे बचत-पत्रों के लिए भारत में बाहर के किसी देश से विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 (1973 का 46) और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के उपबंधों के अनुसार, संपरिवर्तनीय विदेशी मुद्रा में अभिदाय भेजा है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–

() कोर्इ व्यक्ति भारतीय उद्भव का समझा जाएगा यदि वह या उसके माता-पिता या पितामह-पितामही, मातामह-मातामही में से कोर्इ अविभाजित भारत में जन्मा था;

() "संपरिवर्तनीय विदेशी मुद्रा" का अर्थ है ऐसी विदेशी मुद्रा जो उस समय भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 (1973 का 46) और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तनीय विदेशी मुद्रा मानी जाती है;]

94[(5) किसी व्यष्टि की दशा में–

() उसे भारत में किसी स्थान के लिए छुट्टी पर जाने के संबंध में अपने और अपने कुटुम्ब के लिए अपने नियोजक से;

() उसे सेवानिवृत्त होने के बाद या सेवा की समाप्ति के बाद भारत में किसी स्थान पर जाने के संबंध में अपने और अपने कुटुम्ब के लिए अपने नियोजक या पूर्व नियोजक से,

ऐसी शर्तों के (जिनके अंतर्गत यात्राओं की संख्या और उस रकम के बारे में जो प्रति व्यक्ति छूट प्राप्त होगी, शर्तें भी हैं) अधीन रहते हुए जो केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों को मंजूर की गर्इ यात्रा रियायत या सहायता को ध्यान में रखते हुए, विहित95 की जाएं, प्राप्त या उसे देय किसी यात्रा रियायत या सहायता का मूल्य:

परन्तु इस खंड के अधीन छूट प्राप्त रकम किसी भी मामले में, ऐसी यात्रा के प्रयोजन के लिए वास्तव में उपगत व्यय की रकम से अधिक नहीं होगी।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए किसी व्यष्टि के संबंध में, "कुटुम्ब" का अर्थ है :–

(i) व्यष्टि का पति या पत्नी और संतान; और

(ii) व्यष्टि के माता-पिता, भार्इ और बहन या उनमें से कोर्इ जो व्यष्टि पर पूरी तरह या मुख्य रूप से आश्रित है;]

(5) 96[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया।]

(5) 97[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया।]

(6) ऐसे व्यष्टि की दशा में, जो भारत का नागरिक नहीं है–

(i) 98[* * *]

99[(ii) ऐसा पारिश्रमिक, जो उसे किसी विदेशी राज्य के राजदूतावास, उच्चायोग, दूतावास, आयोग, वाणिज्यिक दूतावास या व्यापार प्रतिनिधि के पदधारी के रूप में, चाहे वह किसी भी नाम से जाना जाता हो, या किसी पदधारी के कर्मचारिवृंद के सदस्य के रूप में, उसके द्वारा ऐसी हैसियत से सेवा के लिए प्राप्त हो :

परन्तु ऐसे पारिश्रमिक को, जो उसे भारत में किसी विदेशी राज्य की सरकार के व्यापार आयुक्त या अन्य शासकीय प्रतिनिधि के रूप में (जो उस पद को उस हैसियत में अवैतनिक रूप में धारण न करता हो) या उन पदधारियों में से किसी के कर्मचारिवृंद के सदस्य के रूप में प्राप्त हो वैसी ही छूट प्राप्त होगी जैसी कि यथास्थिति सरकार के तत्समान पदधारियों के या उनके कर्मचारिवृंद के सदस्यों, यदि कोर्इ हों, को संबंधित देश में वैसे प्रयोजनों के लिए निवासी है, और जिसे उस देश में उसी प्रकार की छूट प्राप्त है:

परन्तु यह और कि ऐसे कर्मचारिवृंद के सदस्य उस देश की जनता है जिसका प्रतिनिधित्व किया जा रहा है और ऐसे कर्मचारिवृंद के सदस्य से अन्यथा किसी रूप में किसी कारबार या वृत्ति या नियोजन में नहीं लगे हुए हैं;]

(iii) से (v) [उपखंड (ii) को उपखंड (ii) से (v) के स्थान पर वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से प्रतिस्थापित किया गया;]

(vi) ऐसा पारिश्रमिक, जो उसे किसी विदेशी उद्यम के कर्मचारी के रूप में भारत में उसके रहने के दौरान उसके द्वारा की गर्इ सेवाओं के लिए प्राप्त हो किन्तु यह तब जब कि निम्नलिखित शर्तें पूरी हों,–

() ऐसा विदेशी उद्यम भारत में किसी व्यापार या कारबार में नहीं लगा हुआ है;

() भारत में उसका रहना उस पूर्ववर्ष में कुल मिलाकर नब्बे दिन की कालावधि से अधिक नहीं है; और

() ऐसे पारिश्रमिक की, नियोजक की ऐसी आय में से जो इस अधिनियम के अधीन प्रभार्य हो, कटौती नहीं की जा सकती;

(viक) 1[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

(vii) 2[वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1993 से लोप किया गया;]

(viiक) 3[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

(viii) "वेतन" शीर्ष के अधीन प्रभार्य कोर्इ आय, जो किसी ऐसे व्यष्टि को जो अनिवासी है किसी विदेशी पोत में अपने नियोजन के संबंध में की गर्इ सेवाओं के लिए पारिश्रमिक के रूप में उसे प्राप्त या देय हो जबकि भारत में उसका रहना पूर्ववर्ष में कुल मिलाकर नब्बे दिन की अवधि से अधिक नहीं;

(ix) 4[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

(x) 5[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

6[(xi) ऐसा पारिश्रमिक, जो उसे भारत में अपने रहने के दौरान किसी विदेशी राज्य की सरकार के कर्मचारी के रूप में निम्नलिखित के किसी स्थापन कार्यालय में या निम्नलिखित के स्वामित्वाधीन किसी उपक्रम में अपने प्रशिक्षण के संबंध में प्राप्त हो,–

(i) सरकार; या

(ii) कोर्इ कंपनी जिसकी सारी समादत्त शेयर पूंजी केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार या किन्हीं राज्य सरकारों द्वारा या भागत: केन्द्रीय सरकार और भागत: एक या अधिक राज्य सरकारों द्वारा धारित है; या

(iii) कोर्इ कंपनी जो मद (ii) में उल्लिखित किसी कंपनी की समनुषंगी है; या

(iv) कोर्इ निगम जो केन्द्रीय, राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा या उसके अंतर्गत स्थापित किया गया है; या

(v) कोर्इ सोसाइटी जो सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 (1860 का 14) या तत्समय प्रवृत्त किसी तत्समान विधि के अधीन रजिस्ट्रीकृत है और जिसका वित्त पोषण पूरी तरह से केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार या किन्हीं राज्य सरकारों द्वारा या भागत: केन्द्रीय सरकार और भागत:, एक या अधिक राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है;]

7[(6) जहां किसी विदेशी कंपनी की दशा में जिसे उस विदेशी कंपनी द्वारा सरकार या किसी भारतीय समुत्थान से 31 मार्च, 1976 के पश्चात् 8[किन्तु 1 जून, 2002 से पूर्व] किए गए किसी करार के अनुसरण में, सरकार या भारतीय समुत्थान के स्वामिस्व या तकनीकी सेवाओं के लिए फीस के रूप में आय व्युत्पन्न होती है 9[और–

() जहां ऐसा करार भारत सरकार की तत्समय प्रवृत्त औद्योगिक नीति में सम्मिलित किसी विषय से संबंधित है वहां ऐसा करार उस नीति के अनुसार है; और

() किसी अन्य दशा में, ऐसा करार10 केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित10 है,

ऐसी आय पर कर, करार के निबंधनों के अधीन, सरकार या भारतीय समुत्थान द्वारा केन्द्रीय सरकार को संदेय है इस प्रकार संदत्त कर]।

स्पष्टीकरण.–इस खंड 11[और खंड (6)] के प्रयोजनों के लिए–

() "तकनीकी सेवाओं के लिए फीस" का वही अर्थ है जो धारा 9 की उपधारा (1) के खंड (vii) के स्पष्टीकरण 2 में है;

() "विदेशी कंपनी" का वही अर्थ है जो धारा 80 ख में है;

() "स्वामिस्व" का वही अर्थ है जो धारा 9 की उपधारा (1) के खंड (vi) के स्पष्टीकरण 2 में है;]

12[(6) जहां किसी अनिवासी को (जो कंपनी नहीं है) या किसी विदेशी कंपनी की दशा में, जिसे केन्द्रीय सरकार द्वारा किसी विदेशी राज्य की सरकार या किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन से 13[1 जून, 2002 से पूर्व] किए गए करार के अनुसरण में, सरकार या भारतीय समुत्थान से कोर्इ ऐसी आय व्युत्पन्न होती है (जो वेतन, स्वामिस्व या तकनीकी सेवाओं के लिए फीस के रूप में नहीं है), ऐसी आय पर कर सरकार या भारतीय समुत्थान द्वारा उस करार के या केन्द्रीय सरकार द्वारा 13[उस तारीख से पूर्व] अनुमोदित किसी अन्य संबंधित करार के निबंधनों के अधीन केन्द्रीय सरकार को संदेय है, इस प्रकार संदत्त कर;]

14[(6खख) जहां किसी विदेशी राज्य की सरकार या किसी विदेशी उद्यम की दशा में, जिसे किसी ऐसी भारतीय कंपनी के, जो वायुयान के प्रचालन के कारबार में लगी हुर्इ है, 15[31 मार्च, 1997 के बाद किंतु 1 अप्रैल, 1999 से पूर्व या 16[31 मार्च, 17[2007] के बाद किए गए और इस संबंध में केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित करार]] के अधीन वायुयान या वायुयान इंजन के पट्टे पर अर्जित किए जाने के प्रतिफल के रूप में आय व्युत्पन्न होती है (जो पट्टे पर लिए गए वायुयान के प्रचालन के संबंध में फालतू पुर्जे, सुविधाएं या सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संदाय से भिन्न है) तथा ऐसी आय पर कर ऐसी भारतीय कंपनी द्वारा उस करार के निबंधनों के अधीन केन्द्रीय सरकार को संदेय है, वहां इस प्रकार संदत्त कर।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "विदेशी उद्यम" पद से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो अनिवासी है;]

18[(6) ऐसी िवेदशी कंपनी को, जिसे केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना19 द्वारा इस संबंध में उल्लिखित करे भारत की सुरक्षा से संबंधित परियोजनाओं में भारत में या भारत से बाहर सेवाएं प्रदान करने के लिए उस सरकार के साथ हुए किसी करार के अनुसरण में, प्राप्त तकनीकी सेवाओं के लिए 20[स्वामिस्व या] फीस के रूप में उत्पन्न कोर्इ आय;]

(7) कोर्इ भी ऐसे भत्ते या परिलब्धियां, जो भारत के बाहर सेवा करने के लिए सरकार द्वारा भारत के किसी नागरिक को भारत के बाहर भुगतान या इस प्रकार अनुज्ञात की गर्इ हों;

(8) ऐसे व्यष्टि की दशा में, जिसको केन्द्रीय सरकार और किसी विदेशी राज्य की सरकार द्वारा किए गए करार के अनुसार (जिसके निबंधनों में इस खंड द्वारा दी गर्इ छूट के लिए उपबंध है) किन्हीं सहकारी तकनीकी सहायता कार्यक्रमों और परियोजनाओं के संबंध में भारत में कर्तव्य सौंपे गए हैं–

() ऐसा पारिश्रमिक, जो उसे ऐसे कर्तव्यों के लिए उस विदेशी राज्य की सरकार से प्रत्यक्षत: या अप्रत्यक्षत: प्राप्त हो; और

() ऐसे व्यष्टि की अन्य आय जो भारत के बाहर प्रोद्भूत या उत्पन्न हो और भारत में प्रोद्भूत या उत्पन्न हुर्इ न समझी जाए और जिसकी बाबत ऐसे व्यष्टि से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने उद्भव देश की सरकार को कोर्इ आय-कर या सामाजिक सुरक्षा कर का संदाय करे;

21[(8) किसी परामश्र्ाी के मामले में–

() अभिकरण और विदेशी सरकार के बीच तकनीकी सहायता अनुदान करार के अधीन किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन [जिसे इस खंड में और खंड (8) में अभिकरण कहा गया है] को उपलब्ध करार्इ गर्इ निधियों में से उसके द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त कोर्इ पारिश्रमिक या फीस; और

() कोर्इ अन्य रकम जो उसे भारत के बाहर उद्भूत या उत्पन्न हो और भारत में उद्भूत या उत्पन्न न समझी जाए, जिसके संबंध में ऐसे परामश्र्ाी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने उद्भव देश की सरकार को कोर्इ आय-कर या सामाजिक सुरक्षा कर का संदाय करे।

 

स्पष्टीकरण.–इस खंड में, "परामर्शी" का अर्थ है,–

(i) कोर्इ व्यष्टि जो भारत का नागरिक नहीं है या जो भारत का नागरिक है किंतु भारत में साधारणत: निवासी नहीं है; या

(ii) कोर्इ अन्य व्यक्ति जो अनिवासी है,

और जिसे किसी तकनीकी सहायता कार्यक्रम या परियोजना के संबंध में भारत में तकनीकी सेवाएं देने के लिए अभिकरण द्वारा लगाया गया है, परंतु यह तब जबकि निम्नलिखित शर्तें पूरी हो जाएं, अर्थात् :–

(1) तकनीकी सहायता ऐसे करार के अनुसार है जो केन्द्रीय सरकार या अभिकरण द्वारा किया गया है, और

(2) परामर्शी को लगाए जाने से संबंधित करार का विहित प्राधिकारी22 ने इस खंड के प्रयोजनों के लिए अनुमोदन कर दिया है;

(8) किसी व्यष्टि की दशा में, जिसको केन्द्रीय सरकार और अभिकरण द्वारा किए गए किसी करार के अनुसार किसी तकनीकी सहायता कार्यक्रम और परियोजना के संबंध में भारत में कर्तव्य सौंपे जाते हैं,–

() ऐसा पारिश्रमिक जो उसे ऐसे कर्तव्यों के लिए खंड (8) में निर्दिष्ट किसी परामश्र्ाी से प्रत्यक्षत: या अप्रत्यक्षत: प्राप्त हो; और

() ऐसे व्यष्टि की कोर्इ अन्य आय जो भारत के बाहर प्रोद्भूत या उत्पन्न हो और भारत में प्रोद्भूत या उत्पन्न हुर्इ न समझी जाए और जिसके संबंध में ऐसे व्यष्टि से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने उद्भव देश को कोर्इ आयकर या सामाजिक सुरक्षा कर का संदाय करे परंतु यह तब जब कि निम्नलिखित शर्तें पूरी हो जाएं अर्थात् :–

(i) ऐसा व्यष्टि खंड (8) में निर्दिष्ट परामश्र्ाी का कर्मचारी है और जो भारत का नागरिक नहीं है या जो भारत का नागरिक तो है किंतु भारत में साधारणत: निवासी नहीं है; और

(ii) ऐसे व्यष्टि की सेवा की संविदा का विहित प्राधिकारी23 ने उसकी सेवा के आरंभ के पूर्व अनुमोदन कर दिया है;]

(9) किसी ऐसे व्यष्टि के जैसा, 24[यथास्थिति,] खंड (8) 24[या खंड (8) या (8) में] निर्दिष्ट है कुटुम्ब के किसी सदस्य की जो उसके साथ भारत में आया हो, ऐसी आय जो भारत के बाहर प्रोद्भूत या उत्पन्न हो और भारत में प्रोद्भूत या उत्पन्न हुर्इ न समझी जाए और जिसकी बाबत ऐसे सदस्य से यह अपेक्षा की जाती है कि 24[यथास्थिति,] उस विदेशी राज्य की सरकार 25[या ऐसे सदस्य के उद्भव देश] को कोर्इ आय-कर या सामाजिक सुरक्षा कर का संदाय करे;

26[27(10) 28(i) कोर्इ ऐसा मृत्यु तथा निवृत्ति उपदान जो, यथास्थिति, केन्द्रीय सरकार के संशोधित पेंशन नियमों के या केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के अधीन या संघ की सिविल सेवाओं के सदस्यों को या संघ के अधीन रक्षा से संबंधित पदों या सिविल पदों के धारकों को (जो सदस्य या धारक ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो उक्त नियमों से शासित होते हैं) या अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों को या राज्य की सिविल सेवाओं के सदस्यों को या राज्य के अंतर्गत सिविल पदों के धारण करने वालों या किसी स्थानीय प्राधिकारी के कर्मचारियों को लागू किसी समरूप स्कीम के अधीन प्राप्त किया गया हो या निवृत्ति उपदान का संदाय, जो रक्षा सेवाओं के सदस्यों को लागू पेंशन संहिता या विनियमों के अधीन प्राप्त किया गया हो;

(ii) कोर्इ ऐसा उपदान जो उपदान संदाय अधिनियम, 1972 (1972 का 39) के अधीन प्राप्त किया गया हो उस परिभाषा तक जहां तक वह उस अधिनियम की धारा 4 29 की उपधारा (2) और (3) के उपबंधों के अनुसार, परिकलित रकम से अधिक नहीं है;

(iii) कोर्इ अन्य उपदान जो किसी कर्मचारी द्वारा अपने सेवानिवृत्त होने पर या ऐसे सेवानिवृत्त होने के पूर्व असमर्थ हो जाने पर या अपने नियोजन के पर्यवसान पर प्राप्त किया गया हो या कोर्इ ऐसा उपदान जो उसकी विधवा बच्चों या आश्रितों द्वारा उसकी मृत्यु पर प्राप्त किया गया हो, दोनों दशाओं में, उस मात्रा तक जहां तक वह संपूरित सेवा के हर एक वर्ष30 के लिए आठ मास के वेतन से अधिक हो 31[जिसका परिकलन उस मास के, जिसमें ऐसी घटना घटती है, ठीक पूर्ववर्ती दस मास के औसत वेतन के आधार पर, ऐसी सीमा32 के अधीन रहते हुए किया जाए, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, उस सरकार के कर्मचारियों को इस निमित्त लागू सीमा को ध्यान में रखते हुए, विनिर्दिष्ट करे] :

परन्तु जहां इस खंड33 के उल्लिखित उपदान किसी कर्मचारी द्वारा एक से अधिक नियोजक से एक ही पूर्ववर्ष में प्राप्त किए जाते हैं वहां इस खंड के अंतर्गत आय-कर की छूट प्राप्त कुल रकम 34[इस प्रकार विनिर्दिष्ट सीमा से अधिक नहीं होगी] :

परन्तु यह और कि जहां ऐसा एक या अधिक उपदान किसी एक या अधिक पूर्ववर्ती वर्षों में प्राप्त किया गया था और ऐसे एक या अधिक उपदान की रकम को पूरी तरह से भागत: ऐसे पूर्ववर्ष या वर्षों की निर्धारिती की कुल आय में शामिल नहीं किया गया था, वहां इस खंड के अंतर्गत आय-कर से छूट प्राप्त रकम 35[इस प्रकार विनिर्दिष्ट सीमा से अधिक नहीं होगी] जो ऐसे पूर्ववर्ष या वर्षों की कुल आय में शामिल न की गर्इ, यथास्थिति, रकम या कुल रकम को घटाने पर आती है।

36[* * *]

स्पष्टीकरण.–37[इस खंड में और खंड (10कक) में] "वेतन" का वही अर्थ है जो चौथी अनुसूची के भाग क के नियम 2 के खण्ड () में है;]

38[39(10) 40(i) कोर्इ ऐसा संदाय जो केन्द्रीय सरकार के सिविल पेंशन (संराशीकरण) नियम के अंतर्गत 41[या संघ की सिविल सेवाओं के सदस्यों को या संघ के अंतर्गत रक्षा से संबंधित पदों या सिविल पदों को धारण करने वालों को (जो सदस्य या धारक ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो उक्त नियमों से शासित होते हैं) या अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों को या रक्षा सेवाओं के सदस्यों को या किसी राज्य की सिविल सेवाओं के सदस्यों को या राज्य के अंतर्गत सिविल पदों के धारकों को या किसी स्थानीय प्राधिकारी के कर्मचारियों को] या किसी केन्द्रीय, राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा स्थापित निगम के कर्मचारियों को लागू किसी समरूप स्कीम के अधीन;

(ii) कोर्इ ऐसा भुगतान, जो किसी अन्य नियोजक की किसी स्कीम के अंतर्गत प्राप्त पेंशन के संराशीकरण के रूप में किया गया हो उस परिमाण तक जो निम्नलिखित से अधिक न हो–

() उस स्थिति में, जिसमें कर्मचारी कोर्इ उपदान प्राप्त करता है उस पेंशन के, जिसे प्राप्त करने का वह सामान्यत: हकदार है, एक तिहार्इ का संराशित मूल्य; और

() किसी अन्य स्थिति में, ऐसी पेंशन का आधा संराशित मूल्य,

और ऐसे संराशित मूल्य का अवधारण प्राप्तिकर्ता की आयु, उसके स्वास्थ्य की स्थिति, ब्याज की दर तथा शासकीय मान्यताप्राप्त मरण सारणियों को ध्यान में रखकर किया गया हो;

42[* * *]

43[(iii) कोर्इ ऐसा भुगतान, जो खंड (23ककख) के अधीन निधि में से प्राप्त पेंशन के संराशीकरण के रूप में किया गया है;]

44[45(10कक) (i) कोर्इ ऐसा भुगतान, जो केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार के किसी कर्मचारी की 46सेवानिवृत्ति 47[चाहे] अधिवर्षिता पर या अन्यथा के समय उसके खाते में जमा अर्जित छुट्टी की अवधि के संबंध में छुट्टी वेतन के समतुल्य नकद के रूप में प्राप्त किया गया हो;

(ii) उपखंड (i) में उल्लिखित प्रकृति का कोर्इ ऐसा संदाय जो केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार के कर्मचारी से भिन्न किसी कर्मचारी को 47[चाहे] अधिवर्षिता पर या अन्यथा उसके सेवानिवृत्त होने के समय उसके खाते में जमा अर्जित छुट्टी की 48[दस] मास से अनधिक अवधि के संबंध में प्राप्त किया गया हो, उस कर्मचारी द्वारा अपनी 49[चाहे] अधिवर्षिता पर या अन्यथा अपनी सेवानिवृत्ति के ठीक पहले दस माह की अवधि के दौरान लिए गए औसत वेतन 50[के आधार पर ऐसी सीमा के अध्यधीन परिकलित किया गया हो, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, उस सरकार के कर्मचारियों को इस संबंध में लागू सीमा51 को ध्यान में रखते हुए, इस बाबत विनिर्दिष्ट करे] :

परन्तु जहां ऐसे कोर्इ भुगतान किसी कर्मचारी द्वारा एक ही पूर्ववर्ष में एक से अधिक नियोजक द्वारा प्राप्त किए जाते हैं वहां इस उपखंड के अंतर्गत आय-कर से छूट की कुल रकम 52[इस प्रकार विनिर्दिष्ट सीमा से अधिक नहीं होगी] :

परन्तु यह और कि जहां ऐसा भुगतान या ऐसे भुगतान किन्हीं एक या अधिक पूर्ववर्ती पूर्ववर्षों में भी प्राप्त किए गए हों और ऐसे भुगतान या भुगतानों की संपूर्ण रकम या उसका कोर्इ भाग ऐसे पूर्ववर्ष या पूर्ववर्षों की निर्धारिती की कुल आय में शामिल नहीं किया गया हो, वहां इस उपखंड के अधीन आयकर से छूट की कुल रकम 53[इस प्रकार विनिर्दिष्ट सीमा से अधिक नहीं होगी] जो यथास्थिति, वह रकम या उन रकमों का योग घटा कर आए, जो किसी पूर्ववर्ष या पूर्ववर्षों की कुल आय में सम्मिलित नहीं है।

54[* * *]

स्पष्टीकरण.–उपखंड (ii) के प्रयोजनों के लिए–

55[* * *] किसी कर्मचारी की अर्जित छुट्टी का हक उस नियोजक की जिसकी सेवा से वह सेवानिवृत्त हुआ है, की गर्इ वास्तविक सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए तीस दिन से अधिक नहीं होगा।

56[* * *]

57[(10) औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (1947 का 14) या किसी अन्य अधिनियम के अंतर्गत या तदधीन जारी किए गए नियमों, आदेशों या अधिसूचनाओं के अंतर्गत या किन्हीं स्थायी आदेशों के अंतर्गत या किसी अधिनिर्णय या सेवा की संविदा के अंतर्गत या अन्यथा किसी कर्मकार द्वारा 58[उसकी छंटनी के समय प्राप्त प्रतिकर:

परन्तु इस खंड के अंतर्गत छूट प्राप्त रकम,–

(i) वह रकम, जो औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (1947 का 14) की धारा 25च के खंड ()59 के उपबंधों के अनुसार परिकलित की गर्इ है; या

60[(ii) पचास हजार रुपए से अन्यून ऐसी रकम, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना61 द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे,]

इनमें से जो भी कम हो, से अधिक नहीं होगी] :

परन्तु यह और कि पूर्ववर्ती परंतुक किसी कर्मकार द्वारा किसी ऐसी स्कीम के अंतर्गत प्राप्त किसी प्रतिकार के संबंध में लागू नहीं होगा जो केन्द्रीय सरकार जिन उपक्रमों में ऐसी स्कीम लागू होती है के कर्मकारों को विशेष संरक्षण देने की आवश्यकता को और अन्य सुसंगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस संबंध में अनुमोदित करे।]

स्पष्टीकरण.इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–

() किसी कर्मकार द्वारा उस उपक्रम के जिसमें वह नियोजित है बंद किए जाने के समय प्राप्त प्रतिकर उसकी छंटनी के समय प्राप्त होने वाला प्रतिकर समझा जाएगा;

() किसी कर्मचारी द्वारा उस उपक्रम के जिसमें वह नियोजित है के संबंध में नियोजक से नए नियोजक को उस उपक्रम के स्वामित्व या प्रबंध के अंतरण के समय (चाहे करार द्वारा या किसी विधि के लागू होने से) प्राप्त प्रतिकर उसकी छंटनी के समय प्राप्त प्रतिकर समझा जाएगा, यदि,–

(i) कर्मकार की सेवा ऐसे अंतरण के कारण विच्छिन्न हुर्इ है; या

(ii) ऐसे अंतरण के पश्चात् उस कर्मकार को लागू होने वाली सेवा की शर्तें और निबंधन अंतरण के ठीक पहले उसको लागू शर्तों और निबंधनों की अपेक्षा किसी बात में कम अनुकूल हैं; या

(iii) ऐसे अंतरण के निबंधनों के अधीन या अन्यथा नया नियोजक उस कर्मकार को उसकी छंटनी के मामले में, इस आधार पर प्रतिकर संदाय करने के लिए विधिक रूप से दायी नहीं है कि उसकी सेवा निरन्तर है और अंतरण से विच्छिन्न नहीं हुर्इ है;

62() "नियोजक" और "कर्मकार" शब्दों के वही अर्थ हैं जो औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (1947 का 14) में उनके हैं;]

63[(10खख) भोपाल गैस विभीषिका (दावा कार्यवाही) अधिनियम, 1985 (1985 का 21) और उसके अंतर्गत बनार्इ किसी स्कीम के अंतर्गत किया गया कोर्इ भुगतान, भोपाल गैस विभीषिका के संबंध में, किसी निर्धारिती को किए गए भुगतान को छोड़कर, उस विस्तार तक जिस तक ऐसे निर्धारिती को ऐसी विभीषिका से हुर्इ हानि या नुकसान के कारण इस अधिनियम के अंतर्गत कटौती अनुज्ञात की गर्इ है;]

64[(10खग) किसी व्यष्टि या उसके विधिक वारिस को किसी आपदा के संबंध में प्रतिकर के रूप में केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकारी से प्राप्त या प्राप्य कोर्इ राशि, उस सीमा तक, प्राप्त या प्राप्य राशि को छोड़कर, जिसकी ऐसे व्यष्टि या उसके विधिक वारिस को ऐसी आपदा से हुर्इ हानि या नुकसान के मद्दे इस अधिनियम के अधीन कोर्इ कटौती अनुज्ञात की गर्इ है।

स्पष्टीकरण–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "आपदा" पद का वही अर्थ है, जो उसका आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 (2005 का 53) की धारा 2 के खंड () में है;]

65[(10) 66(i) किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी; या

(ii) किसी अन्य कंपनी; या

(iii) किसी केन्द्रीय, राज्य या प्रांतीय अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किसी प्राधिकरण; या

(iv) किसी स्थानीय 67[प्राधिकारी; या]

68[(v) किसी सहकारी सोसाइटी; या

(vi) किसी केन्द्रीय, राज्य या प्रांतीय अधिनियम द्वारा या उसके अंतर्गत स्थापित या निगमित किसी विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, 1956 (1956 का 3) की धारा 3 के अंतर्गत विश्वविद्यालय घोषित की गर्इ किसी संस्था; या

(vii) प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1961 (1961 का 59) की धारा 3 69 के खंड () के अर्थ में किसी भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान; या

70[(viiक) किसी राज्य सरकार; या]

71[(viiख) केन्द्रीय सरकार; या]

72[(viiग) पूरे भारत या किसी राज्य या किन्हीं राज्यों में महत्व रखने वाली ऐसी संस्था, जिसे केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना73 द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे;]

(viii) ऐसे प्रबंध संस्थान, जो केन्द्रीय सरकार राजपत्र में, अधिसूचना73 द्वारा, इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे,]

के किसी कर्मचारी द्वारा अपनी 74[स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या अपनी 75[सेवा की समाप्ति पर ], स्वेच्छया सेवानिवृत्ति की किसी स्कीम या स्कीमों का उपखंड (i) में निर्दिष्ट पब्लिक सैक्टर कंपनी के मामले में, स्वेच्छया पृथक्करण स्कीम के अनुसार प्राप्त 76[या प्राप्य] कोर्इ रकम उस परिमाण तक जो पांच लाख रुपए से अधिक नहीं है] :

परन्तु यथास्थिति, उक्त कंपनियों या प्राधिकारियों 77[या सोसाइटियों या विश्व- विद्यालयों, अथवा उपखंड (vii) और उपखंड (viii) में निर्दिष्ट संस्थानों] की, ऐसी रकम के भुगतान को शासित करने वाली स्कीमें ऐसे मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार, (जिनके अंतर्गत, अन्य बातों के साथ-साथ, आर्थिक सुदृढ़ता का मापदंड भी सम्मिलित है) बनार्इ जाएंगी, जो विहित78 किए जाएं 79[***] :

परन्तु यह और कि जहां किसी कर्मचारी को किसी निर्धारण वर्ष के लिए इस खंड के अंतर्गत छूट दी गर्इ है, वहां उसे उसके अधीन किसी अन्य निर्धारण वर्ष के संबंध में छूट नहीं दी जाएगी:]

79क[परंतु यह भी कि जहां निर्धारिती को उसकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या सेवा की समाप्ति या स्वैच्छिक पृथक्करण पर प्राप्त की गर्इ या प्राप्य किसी राशि की बाबत किसी निर्धारण वर्ष के लिए धारा 89 के अधीन कोर्इ राहत अनुज्ञात की गर्इ है, वहां इस खंड के अधीन ऐसे, या किसी अन्य, निर्धारण वर्ष के संबंध में उसे कोर्इ छूट अनुज्ञात नहीं की जाएगी;]

80[(10गग) ऐसे कर्मचारी की दशा में, जो ऐसा कोर्इ व्यष्टि है जो परिलब्धि की प्रकृति की ऐसी आय प्राप्त कर रहा है जिसका कि धारा 17 के खंड (2) के अर्थांतर्गत धन संबंधी संदाय किए जाने के रूप में उपबंध नहीं है, कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 200 81 में किसी बात के होते हुए भी ऐसे कर्मचारी की ओर से नियोजक के विकल्प पर उसके नियोजक द्वारा ऐसी आय पर वास्तव में संदत्त कर;]

82[(10) जीवन बीमा पालिसी के अधीन प्राप्त कोर्इ राशि, जिसके अंतर्गत ऐसी पालिसी पर बोनस के रूप में आबंटित राशि भी है, जो,–

() धारा 80घघ की उपधारा (3) या धारा 80घघक की उपधारा (3) के अधीन प्राप्त किसी राशि से भिन्न है; या

() किसी की-मैन बीमा पालिसी के अधीन प्राप्त किसी राशि से भिन्न है; या

() ऐसी किसी बीमा पालिसी, जो 1 अप्रैल, 2003 को या उसके पश्चात् 82क[किंतु 31 मार्च, 2012 को या उसके पूर्व] जारी की गर्इ हो, जिसके लिए पालिसी की अवधि के दौरान किसी वर्ष में संदेय प्रीमियम, वास्तविक बीमा पूंजी राशि के बीस प्रतिशत से अधिक है, के अधीन प्राप्त किसी राशि से भिन्न है 82क[; या]

वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से धारा 10 के खंड (10घ) के उपखंड (ग) के पश्चात् निम्नलिखित उपखंड (घ) अंत:स्थापित किया जाएगा :

(घ) 1 अप्रैल, 2012 को या उसके पश्चात् जारी की गर्इ किसी ऐसी बीमा पालिसी के अधीन प्राप्त कोर्इ राशि, जिसकी बाबत पालिसी की अवधि के दौरान किन्हीं वर्षों के लिए संदेय प्रीमियम वास्तविक बीमा पूंजी राशि के दस प्रतिशत से अधिक है;

परंतु 82ख[इस उपखंड] के उपबंध किसी व्यक्ति की मृत्यु पर प्राप्त की गर्इ किसी राशि के संबंध में लागू नहीं होंगे :

परंतु यह और कि 82ग[इस उपखंड] के अधीन वास्तविक बीमा पूंजी राशि की संगणना करने के प्रयोजन के लिए 83[यथास्थिति, धारा 80ग की उपधारा (3) के स्पष्टीकरण या धारा 88 की उपधारा (2क) के स्पष्टीकरण] को प्रभावी बनाया जाएगा।

83क[स्पष्टीकरण]–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "की-मैन बीमा पालिसी" से ऐसी जीवन बीमा पालिसी अभिप्रेत है, जो किसी व्यक्ति द्वारा, किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति के जीवन पर, जो प्रथम वर्णित व्यक्ति का कर्मचारी है या था या प्रथम वर्णित व्यक्ति के कारबार से किसी भी रीति से संबंधित है या था, ली गर्इ हो;]

वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से धारा 10 के खंड (10घ) के पुन:संख्यांकित स्पष्टीकरण 1 के पश्चात् निम्नलिखित स्पष्टीकरण 2 अंत:स्थापित किया जाएगा :

स्पष्टीकरण 2.–उपखंड (घ) के प्रयोजनों के लिए, "वास्तविक बीमा पूंजी राशि" पद का वही अर्थ है, जो धारा 80ग की उपधारा (3) के स्पष्टीकरण में उसका है;

(11) कोर्इ संदाय जो ऐसी किसी भविष्य निधि में से किया गया हो जिसे भविष्य निधि अधिनियम, 1925 (1925 का 19) लागू होता है 84[अथवा केन्द्रीय सरकार द्वारा स्थापित और उसके द्वारा राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचित85 किसी अन्य भविष्य निधि में से किया गया हो];

(12) कोर्इ ऐसा संचित अतिशेष जो किसी मान्यताप्राप्त भविष्य निधि में भाग लेने वाले कर्मचारी को देय हो तथा संदेय हो जाए, उस परिमाण तक जो चौथी अनुसूची के भाग क के नियम 8 में उपबंधित है;

86[(13) किसी अनुमोदित अधिवार्षिकी निधि में से ऐसा संदाय जो–

(i) किसी हिताधिकारी की मृत्यु पर किया गया हो; अथवा

(ii) किसी कर्मचारी को, उल्लिखित आयु का हो जाने पर या उसके पश्चात् निवृत्ति पर या ऐसी निवृत्ति से पूर्व अशक्त हो जाने पर, वार्षिकी के बदले में उसके संराशीकरण के रूप में किया गया हो; अथवा

(iii) किसी हिताधिकारी की मृत्यु पर अभिदायों के प्रतिदाय के तौर पर किया गया हो, अथवा

(iv) किसी कर्मचारी को, उस दशा में, जिसमें उसने वह सेवा, जिसके संबंध में निधि स्थापित की है, उल्लिखित आयु का हो जाने या उसके पश्चात् निवृत्त होने या ऐसे निवृत्त होने से पूर्व अशक्त हो जाने से छोड़ी है, अभिदायों के प्रतिदाय के तौर पर किया गया हो, उस परिमाण तक जिस तक कि ऐसा भुगतान इस अधिनियम के प्रारंभ के पूर्व किए गए अभिदायों और उन पर के ब्याज से अधिक नहीं होता है;]

87[88(13) कोर्इ ऐसा विशेष भत्ता जो किसी निर्धारिती द्वारा उसके अधिभोग में निवास-स्थान के संबंध में किराए के (चाहे वह किसी भी नाम से जाना जाता हो) भुगतान पर वास्तव में हुए व्यय की पूर्ति के लिए उस निर्धारिती को उसके नियोजक द्वारा उल्लिखित रूप से दिया गया हो उस परिमाण तक 89[***] जिस तक कि90 वह उस क्षेत्र या स्थान को, जिसमें ऐसी जगह स्थित है और अन्य सुसंगत बातों को ध्यान में रखते हुए विहित90किया जाए।]

91[स्पष्टीकरण.–शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषित किया जाता है कि इस खंड की कोर्इ बात किसी दशा में लागू नहीं होगी जिसमें–

() निर्धारिती के अधिभोग में के निवास स्थान का वह स्वामी है; या

() निर्धारिती ने अपने अधिभोग में निवास स्थान की बाबत किराए के (चाहे वह किसी भी नाम से जाना जाता हो) भुगतान पर वास्तव में व्यय उपगत नहीं किया है;]

92[(14) (i) उन व्ययों की, जो लाभ के पद या नियोजन93 के कर्तव्यों के पालन में संपूर्णत:, आवश्यकत: और अनन्यत: उपगत93 किए गए हों, पूर्ति के लिए विनिर्दिष्ट रूप से दिया गया कोर्इ विशेष भत्ता या फायदा, जो धारा 17 के खंड (2) के अर्थ में परिलब्धि की प्रकृति का नहीं है और 94[जो विहित किया जाए] उस परिमाण तक जिस तक ऐसे व्यय उस प्रयोजन के लिए वास्तव में उपगत किए जाते हैं;

(ii) निर्धारिती को, उस स्थान पर जहां वह लाभ के पद या नियोजन95 के कर्तव्य सामान्यतया करता है या जहां वह सामान्यतया निवास करता है, उसके व्यक्तिगत खर्चे को चुकाने के लिए या बढ़े हुए निर्वाह व्यय को पूरा करने के लिए दिया गया कोर्इ ऐसा भत्ता, 96[उस मात्रा तक जो विहित किया जाए]:]

97[परन्तु उपखंड (ii) की कोर्इ बात, निर्धारिती को उसके पद या नियोजन से संबंधित विशेष प्रकृति के कर्तव्यों का पालन करने के लिए उसे पारिश्रमिक देने या प्रतिकर देने के लिए मंजूर व्यक्तिगत भत्ते की प्रकृति के किसी भत्ते को तब तक लागू नहीं होगी जब तक ऐसा भत्ता उसकी तैनाती के स्थान या निवास-स्थान से संबंधित न हो;]

(14) 98[***]

(15) 99[(i) ऐसी प्रतिभूतियों, बंधपत्रों, वार्षिकी पत्रों, बचत पत्रों, केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य पत्रों और निक्षेपों पर ब्याज के रूप में आय उनके मोचन पर प्रीमियम या उन पर अन्य भुगतान, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना1 द्वारा, ऐसी शर्तों और निबंधनों के अध्यधीन, जो उक्त अधिसूचना में उल्लिखित किए जाएं, इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे;]

2[(iiख) 3[व्यष्टि या हिंदू अविभक्त कुटुम्ब की दशा में,] ऐसे पूंजी विनिधान बंधपत्र पर ब्याज जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना4 द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे:]

5[परन्तु केन्द्रीय सरकार इस उपखंड के प्रयोजनार्थ 1 जून, 2002 को या उसके बाद ऐसे पूंजी विनिधान बंधपत्रों को विनिर्दिष्ट नहीं करेगी;]

6[(iiग) व्यष्टि या हिंदू अविभक्त कुटुम्ब की दशा में, ऐसे राहत बंधपत्र7 पर ब्याज, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे;]

8[(iiघ) ऐसे बंधपत्रों पर ब्याज, जिसे केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना9 द्वारा उल्लिखित करे, जो निम्नलिखित से उत्पन्न हो–

() अनिवासी भारतीय, जो बंधपत्रों का स्वामी व्यष्टि है; या

() कोर्इ व्यष्टि जो किसी अनिवासी भारतीय के नामनिर्देशिती या उत्तरजीवी होने के आधार पर बंधपत्रों का स्वामी है; या

() कोर्इ व्यष्टि, जिसे अनिवासी भारतीय द्वारा बंधपत्र का दान किया गया है :

परन्तु यह तब जबकि पूर्वोक्त बंधपत्र अनिवासी भारतीय द्वारा विदेशी मुद्रा में क्रय किए गए हों और ऐसे बंधपत्रों के संबंध में प्राप्त ब्याज और मूलधन को, चाहे उनकी परिपक्वता पर या अन्यथा, भारत के बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है :

परन्तु यह और कि जहां कोर्इ व्यष्टि, जो किसी ऐसे पूर्ववर्ष में, जिसमें बंधपत्रों को अर्जित किया गया है, अनिवासी भारतीय है, किसी पश्चात्वर्ती वर्ष में भारत का निवासी बन जाता है, वहां इस उपबंध के उपखंड ऐसे व्यष्टि के संबंध में लागू होते रहेंगे :

परन्तु यह भी कि ऐसे मामलों में जहां बंधपत्रों के परिपक्व होने के पहले किसी पूर्ववर्ष में बंधपत्रों को ऐसे व्यष्टि द्वारा भुना लिया जाता है, जो ऐसा करने का हकदार है, वहां इस उपखंड के उपबंध ऐसे पूर्ववर्ष से सुसंगत निर्धारण वर्ष के संबंध में ऐसे व्यष्टि को लागू नहीं होंगे :

10[परन्तु यह भी कि केन्द्रीय सरकार इस उपखंड के प्रयोजनार्थ 1 जून, 2002 को या उसके बाद ऐसे बंधपत्रों को विनिर्दिष्ट नहीं करेगी।]

स्पष्टीकरण.–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए "अनिवासी भारतीय" अभिव्यक्ति का वही अर्थ है जो उसका धारा 115ग के खंड () में है;]

(iii) सीलोन मानेटरी लॉ ऐक्ट, 1949 के अधीन गठित सेंट्रल बैंक ऑफ सीलोन के निर्गमन विभाग द्वारा धारित प्रतिभूतियों पर ब्याज;

11[(iiiक) भारत के बाहर किसी देश में निगमित और उस देश में केन्द्रीय बैंककारी कृत्य करने के लिए प्राधिकृत बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमोदन से किसी अनुसूचित बैंक में किए गए जमा पर उस बैंक को देय ब्याज।

स्पष्टीकरण.–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए "अनुसूचित बैंक" का वही अर्थ है जो 12[धारा 36 की उपधारा (1) के खंड (v`iiक) के स्पष्टीकरण के खंड (ii)] में उसका है;]

13[(iiiख) नोर्डिक इन्वेस्टमेंट बैंक को, जो डेनमार्क, फिनलैंड, आर्इसलैंड, नोर्वे तथा स्वीडन की सरकारों द्वारा गठित एक बहुआयामी वित्तीय संस्था है, केन्द्रीय सरकार द्वारा उस बैंक के साथ तारीख 25 नवंबर, 1986 को किए गए समझौता ज्ञापन के निबंधनों के अनुसार केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित परियोजना के लिए इसके द्वारा दिए गए उधार पर देय ब्याज;

14[(iiiग) यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक को, 25 नवंबर, 1993 को केंद्रीय सरकार द्वारा उस बैंक के साथ किए गए वित्तीय सहयोग संबंधी आधारभूत करार के अनुसरण में उसके द्वारा दिए गए उधार पर संदेय ब्याज;]

(iv) ऐसा ब्याज जो–

15[() सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा उन धनराशियों के लिए, जो उसने 1 जून, 2001 से पूर्व भारत के बाहर स्रोतों से उधार ली हों या उन ऋणों पर जिनकी उस पर 1 जून, 2001 से पूर्व भारत के बाहर स्रोतों की देनदारी हो, देय हो;

() भारत में किसी औद्योगिक उपक्रम द्वारा उन धनराशियों पर देय हो, जो उसने विदेश में ही 16[किसी ऐसी वित्तीय संस्था के साथ, जैसी केन्द्रीय सरकार द्वारा साधारण या विशेष आदेश द्वारा इस संबंध में अनुमोदित17 की जाए, 1 जून, 2001 से पूर्व किए गए किसी उधार करार] के अधीन उधार ली हो;

18() भारत में किसी औद्योगिक उपक्रम द्वारा किसी ऐसी धनराशियों या ऋण पर संदेय हो जो उसने भारत के बाहर कच्चे माल 19[या संघटक] या पूंजी संयंत्र और मशीनरी के क्रय के संबंध में विदेश में 20[1 जून, 2001 से पहले] उधार ली है या प्राप्त की है जो 21[उस सीमा तक जिस तक ऐसा ब्याज, जो उस रकम से अधिक नहीं है जो उधार या ऋण के और इसके प्रतिसंदाय की शर्तों को ध्यान में रखकर केन्द्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त22 अनुमोदित दर पर संगणित किया गया हो।]

23[24[स्पष्टीकरण 1]इस मद के प्रयोजनों के लिए "पूंजी संयंत्र और मशीनरी के क्रय" के अंतर्गत किसी भाड़े पर क्रय करने के लिए किसी करार के अंतर्गत ऐसे पूंजी संयंत्र और मशीनरी के क्रय के विक्रय के साथ पट्टा करार भी है।]

25[स्पष्टीकरण 2 - शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषणा की जाती है कि भारत के बाहर से किसी पोत के क्रय की बाबत पोत विघटन के कारबार में लगे किसी उपक्रम द्वारा भारत के बाहर संदेय आवधिक ब्याज, भारत के बाहर किसी क्रय की बाबत विदेश में उपगत ऋण पर संदेय ब्याज समझा जाएगा;]

26[() औद्योगिक वित्त निगम अधिनियम, 1948 (1948 का 15) द्वारा स्थापित भारतीय औद्योगिक वित्त निगम, या भारतीय औद्योगिक विकास बैंक अधिनियम, 1964 (1964 का 18) के अंतर्गत स्थापित भारतीय औद्योगिक विकास बैंक 27[या भारतीय निर्यात-आयात बैंक अधिनियम, 1981 (1981 का 28) के अंतर्गत स्थापित भारतीय निर्यात-आयात बैंक] 28[या राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 (1987 का 53) की धारा 3 के अंतर्गत स्थापित राष्ट्रीय आवास बैंक] 29[या भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अधिनियम, 1989 (1989 का 39) की धारा 3 के अंतर्गत स्थापित भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक] या भारतीय औद्योगिक प्रत्यय और निवेश निगम [जो भारतीय कंपनी अधिनियम, 1913 (1913 का 7) के अंतर्गत बनाया गया है और पंजीकृत कम्पनी है] द्वारा किन्हीं ऐसी रकमों पर संदेय है जो उसने भारत के बाहर स्रोतों से 30[1 जून, 2001 से पूर्व] उधार ली हो, उस सीमा तक जिस तक कि ऐसा ब्याज, ब्याज की उस रकम से अधिक नहीं है जो उधार और उसके प्रतिसंदाय की शर्तों को ध्यान में रखकर केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित दर पर संगणित किया गया हो;]

31[() भारत में स्थापित किसी अन्य वित्त संस्था द्वारा या किसी बैंकिंग कम्पनी द्वारा जिसको बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (1949 का 10) लागू होता है (जिसमें वह बैंक या बैंकिंग संस्था भी है जिसके लिए उस अधिनियम की धारा 51 में उल्लेख किया गया है) उन रकमों पर संदेय हो जिन्हें उसने भारत के बाहर स्रोतों से 32[1 जून, 2001 से पूर्व] केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित उधार करार के अंतर्गत उधार लिया हो जहां रकम या तो भारत में औद्योगिक उपक्रमों को भारत के बाहर कच्चा माल या पूंजी संयंत्र और मशीनरी के क्रय के अथवा ऐसे किसी माल के आयात करने के प्रयोजन के लिए जिसका आयात करना केन्द्रीय सरकार लोकहित में आवश्यक समझे, उधार ली हो, उसी सीमा तक, जिस तक ऐसा ब्याज, ब्याज की उस रकम से अधिक नहीं है जिसको उधार और इसके प्रतिसंदाय की शर्तों को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित दर पर संगणित की गर्इ है;]

33[() भारत में के किसी औद्योगिक उपक्रम द्वारा उन रकमों पर संदेय हो जो भारत के बाहर के स्रोतों से 32[1 जून, 2001 से पूर्व] केन्द्रीय सरकार द्वारा औद्योगिक विकास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अनुमोदित उधार करार के अंतर्गत विदेशी करेन्सी में उधार ली हो, उस सीमा तक जिस तक ऐसा ब्याज, ब्याज की उस रकम से अधिक नहीं है जिनका आधार और उसके प्रतिसंदाय की शर्तों को देखते हुए, केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित दर पर संगणित किया गया हो;

34[(चक) किसी अनुसूचित बैंक द्वारा 35[***] 36[किसी अनिवासी को या किसी ऐसे व्यक्ति को जो धारा 6 की उपधारा (6) के अर्थ में साधारण रूप से निवासी नहीं है] विदेशी मुद्रा में निक्षेपों पर वहां प्रतिसंदेय हो, जहां बैंक द्वारा किए गए ऐसे निक्षेपों को स्वीकार करना भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनुमोदित किया गया हो।

37[स्पष्टीकरण.–इस मद के प्रयोजनों के लिए "अनुसूचित बैंक" पद से, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 (1955 का 23) के अधीन गठित भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) अधिनियम, 1959 (1959 का 38) में यथापरिभाषित कोर्इ समनुषंगी बैंक, बैंककारी कंपनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम, 1970 (1970 का 5) की धारा 3 के अधीन या बैंककारी कंपनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम, 1980 (1980 का 40) की धारा 3 के अधीन गठित कोर्इ तत्स्थानी नया बैंक या ऐसा कोर्इ अन्य बैंक अभिप्रेत है, जो भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की दूसरी अनुसूची में सम्मिलित बैंक है, किंतु इसके अंतर्गत कोर्इ सहकारी बैंक नहीं है;]

38[() भारत में बनार्इ गर्इ और पंजीकृत किसी पब्लिक कंपनी द्वारा जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में आवासीय प्रयोजनों के लिए गृहों के निर्माण के या क्रय के लिए दीर्घकालिक वित्त उपलब्ध कराने का कारबार करना है, 39[और जो ऐसी कंपनी है जो धारा 36 की उपधारा (1) के उपखंड (viii) के अंतर्गत कटौती के लिए पात्र है], उन रकमों पर प्रतिसंदेय है जिन्हें उसने भारत के बाहर के स्रोतों से केन्द्रीय सरकार द्वारा 40[1 जून, 2003 से पूर्व] अनुमोदित उधार करार के अंतर्गत, विदेशी करेन्सी में उधार लिया हो, उस सीमा तक जिस तक कि ऐसा ब्याज, ब्याज की उस रकम से अधिक नहीं है जिसकी उधार और उसके प्रतिसंदाय की शर्तों को देखते हुए केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित दर पर संगणना की गर्इ हो।]

स्पष्टीकरण.–41[मद () 42[, (चक)] और ()] के प्रयोजनों के लिए 43"विदेशी करेन्सी" पद का वही अर्थ है जो उसका विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 (1973 का 46) में है;]

44[() किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी द्वारा बंध पत्र या डिबेंचरों के संबंध में और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए प्रतिसंदेय हो, जिनमें यह शर्त सम्मिलित है कि ऐसे बंधपत्रों या डिबेंचरों का धारक अपना नाम और धृति उस कंपनी में पंजीकृत कराएगा जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना45 द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे;]

46[() सरकार द्वारा ऐसे निक्षेपों पर संदेय हो, जो केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार 47[या पब्लिक सेक्टर कंपनी] के किसी कर्मचारी द्वारा जैसी केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना48 द्वारा इस निमित्त बनाए, स्कीम के अनुसार अपनी सेवानिवृत्ति पर चाहे, अधिवर्षिता पर हो या अन्यथा, अपने शोध्य धन से किए गए हों।]

49[50[स्पष्टीकरण 1].–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए "औद्योगिक उपक्रम" पद से कोर्इ ऐसा उपक्रम अभिप्रेत है जो निम्नलिखित में लगा हुआ है, अर्थात् :

() माल का विनिर्माण या, प्रसंस्करण; अथवा

51[(कक) कम्प्यूटर साफ्टवेयर का विनिर्माण या किसी डिस्क, टेप, विछिद्रित मीडिया या किसी अन्य सूचना युक्ति पर कार्यक्रम की रिकार्डिंग; अथवा]

() विद्युत या किसी अन्य प्रकार की शक्ति का उत्पादन या वितरण का कारबार; अथवा

52[(खक) दूर संचार सेवाएं उपलब्ध कराने का कारबार; अथवा]

() खनन; अथवा

() पोतों का सन्निर्माण; अथवा

53[(घक) पोत विघटन का कारबार, या]

54[() पोतों या विमानों का प्रचालन या रेल प्रणालियों का सन्निर्माण या प्रचालन।]]

55[स्पष्टीकरण 1क.–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए "ब्याज" पद के अंतर्गत उधार के विलंबित संदाय पर या व्यतिक्रम पर संदत्त किया गया ब्याज सम्मिलित नहीं होगा यदि ऐसा ब्याज, ऐसे ऋण की शर्तों के अनुसार संदेय ब्याज की दर से दो प्रतिशत वार्षिक अधिक है। ]

56[स्पष्टीकरण 2.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "ब्याज" पद के अंतर्गत करेन्सी के उतार चढ़ाव के मद्दे हैजिंग लेन-देन प्रभार सम्मिलित हैं;]

57[(v) () कल्याण आयुक्त, भोपाल गैस पीड़ित, भोपाल द्वारा रिजर्व बैंक के एस जी एल खाता सं. एस एल/डी एच 048 में धारित प्रतिभूतियों पर ब्याज;

() भारतीय रिजर्व बैंक या किसी पब्लिक सेक्टर बैंक में, जैसा केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना58 द्वारा विशेष रूप से विनिर्दिष्ट करे, भोपाल गैस रिसाव आपदा के पीड़ितों के फायदों के लिए ऐसे खाते में धारित निक्षेप पर ब्याज चाहे वे भूतलक्षी रूप में हो या भविष्यलक्षी रूप में हो किन्तु इस संबंध में किसी भी दशा में 1 अप्रैल, 1994 से पहले न हो।

स्पष्टीकरण.–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए, "पब्लिक सेक्टर बैंक" पद का वही अर्थ होगा जो इसका खंड (23) के स्पष्टीकरण में है;]

59[(vi) केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित स्वर्ण जमा स्कीम, 1999 के अधीन जारी किए गए स्वर्ण जमा बंधपत्रों पर ब्याज;]

60[(vii) ऐसे बंधपत्रों पर ब्याज–

() जिन्हें किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा या किसी राज्य पूलकृत वित्त इकार्इ (स्टेट पूल्ड फाइनेंस एन्टिटी) द्वारा जारी किया जाए; और

() जिन्हें केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना61 द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाए।

स्पष्टीकरण–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए, "राज्य पूलकृत वित्त इकार्इ" पद से ऐसी इकार्इ अभिप्रेत है, जो केन्द्रीय सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा अधिसूचित पूलकृत वित्त विकास स्कीम संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार स्थापित की जाती है;]

62[(viii) किसी अनिवासी द्वारा या किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा, जो मामूली तौर पर भारत में निवासी नहीं है, विशेष आर्थिक जोन अधिनियम, 2005 की धारा 2 के खण्ड () में निर्दिष्ट अपतट बैंककारी यूनिट63 में 1 अप्रैल, 2005 को या उसके पश्चात् किए गए निक्षेप पर प्राप्त ब्याज के रूप में कोर्इ आय;]

64[(15) ऐसा कोर्इ संदाय जो वायुयान के प्रचालन के कारबार में लगी किसी भारतीय कम्पनी द्वारा किसी विदेशी राज्य की सरकार या विदेशी उद्यम से जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित करार 65[और 66[जो 1 अप्रैल, 1997 और 31 मार्च, 1999 के बीच किया गया करार नहीं है] के अधीन पट्टे पर वायुयान या वायुयान इंजन (पट्टे पर दिए गए वायुयान के प्रचालन के संबंध में पुर्जे, सुविधाएं या सेवाएं प्रदान करने के लिए संदाय से भिन्न) अर्जित करने के लिए किया गया है :

67[परन्तु इस खंड की कोर्इ बात 68[1 अप्रैल, 69[2007]] को या उसके पश्चात् किए गए ऐसे किसी करार को लागू नहीं होगी।]

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "विदेशी उद्यम" पद से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो अनिवासी है;]

70(16) 71शिक्षा खर्च को पूरा करने के लिए प्रदान की गर्इ छात्रवृत्तियां;

72[(17) निम्नलिखित के रूप में कोर्इ आय अर्थात्–

(i) कोर्इ ऐसा दैनिक भत्ता जो किसी व्यक्ति द्वारा संसद या किसी विधानमंडल की या उसकी किसी समिति की सदस्यता के कारण प्राप्त किया गया है; 73[* * *]

74[(ii) कोर्इ ऐसा भत्ता जो किसी व्यक्ति द्वारा संसद की सदस्यता के कारण संसद सदस्य (निर्वाचन क्षेत्र भत्ता) नियम, 1986 के अंतर्गत प्राप्त किया गया है;

75[(iii) कोर्इ निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, जो किसी व्यक्ति द्वारा किसी राज्य विधान-मंडल द्वारा बनाए गए किसी अधिनियम या नियम के अधीन उस राज्य विधान-मंडल की उसकी सदस्यता के कारण प्राप्त किया गया है;]]]

76[(17) निम्नलिखित रूप में किया गया कोर्इ संदाय चाहे वह नकदी रूप में हो या वस्तु के रूप में–

(i) केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा लोक हित में संस्थित अथवा किसी अन्य निकाय द्वारा संस्थित और केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित77 पुरस्कार के अनुसरण में; या

(ii) केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रयोजनों के लिए जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में लोक हित में अनुमोदित77 किए जाएं, पारितोषिक रूप में किया गया संदाय;]

78[(18) निम्नलिखित रूप में कोर्इ आय–

(i) ऐसे व्यक्ति द्वारा प्राप्त पेंशन जो केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार की सेवा में रहा है और "परमवीर चक्र" या "महावीर चक्र" या "वीर चक्र" अथवा अन्य कोर्इ वीरता पुरस्कार जो केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना79 द्वारा इस संबंध में विशेष रूप से विनिर्दिष्ट करे;

(ii) उपखंड (i) में उल्लिखित किसी व्यक्ति के परिवार के सदस्य द्वारा प्राप्त कुटुम्ब पेंशन।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "कुटुम्ब" पद का वही अर्थ होगा जो इसके खंड (5) के स्पष्टीकरण में है;]

(18) 80[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

81[(19) संघ के सशस्त्र बलों के (जिसके अंतर्गत अर्द्धसैनिक बल भी हैं), किसी सदस्य की यथास्थिति विधवा या उसके बच्चों या नामनिर्दिष्ट वारिसों द्वारा प्राप्त कुटुंब पेंशन, जहां ऐसे सदस्य की मृत्यु युद्ध संबंधी कर्तव्यों के दौरान ऐसी परिस्थितियों में और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए हुर्इ हो, जो विहित की जाएं;82]

83[(19) किसी शासक के अधिभोगाधीन किसी महल का वार्षिक मूल्य जो ऐसा महल है जिसके वार्षिक मूल्य को, संविधान (छब्बीसवां संशोधन) अधिनियम, 1971 के प्रारंभ के पहले, यथास्थिति, विलयित राज्य (कराधान रियायत) आदेश, 1949 के या भाग ख राज्य (कराधान रियायत) आदेश, 1950 के या जम्मू-कश्मीर (कराधान रियायत) आदेश, 1958 के उपबंधों के आधार पर आयकर से छूट प्राप्त थी:

परन्तु एक अप्रैल, 1972 से आरंभ होने वाले निर्धारण वर्ष के लिए ऐसे शासक के अधिभोगाधीन84 प्रत्येक महल का वार्षिक मूल्य, सुसंगत पूर्ववर्ष के दौरान आयकर से छूट प्राप्त होगा;]

85(20) किसी स्थानीय प्राधिकारी की ऐसी आय जो 86[* * *] "गृह सम्पत्ति से आय", "पूंजी अभिलाभ" या "अन्य स्रोतों से आय" शीर्ष के अधीन प्रभार्य है या उसके द्वारा चलाए गए व्यापार या कारबार से होने वाली ऐसी आय जो किसी वस्तु के प्रदाय या सेवा से 87[(जो जल या विद्युत नहीं है) अपनी ही अधिकारिता वाले क्षेत्र के भीतर या अपनी अधिकारिता वाले क्षेत्र के भीतर या बाहर जल या विद्युत के प्रदाय से प्रोद्भूत या उद्भूत होता है]।

88[स्पष्टीकरण–इस खंड के प्रयोजनार्थ, "स्थानीय प्राधिकारी" पद से अभिप्रेत है–

(i) ऐसी पंचायत जो संविधान88क के अनुच्छेद 243 के खंड () में निर्दिष्ट है; या

(ii) ऐसी नगरपालिका जो संविधान88क के अनुच्छेद 243त के खंड () में निर्दिष्ट है; या

(iii) नगरपालिका समिति और जिला बोर्ड,

जो नगरपालिका या स्थानीय निधि के नियंत्रण या प्रबंध के लिए विधिक रूप से हकदार है या जिसे सरकार द्वारा ऐसा कार्य सौंपा गया है; या

(iv) छावनी बोर्ड जो छावनी अधिनियम, 1924 (1924 का 2) की धारा 3 89 में परिभाषित है;]

(20) 90[* * *]

91[92(21) 93धारा 35 की उपधारा (1) के खंड (ii) 93क[या खंड (iii)] के प्रयोजन के लिए तत्समय अनुमोदित किसी 93ख[अनुसंधान संगम] की कोर्इ आय :

परन्तु यह तब जबकि 93ख[अनुसंधान संगम]–

() अपनी आय का, उन उद्देश्यों के लिए जिनके लिए उसकी स्थापना की गर्इ है, पूर्णतया और अनन्य रूप से उपयोग करता है या उपयोग करने के लिए संचय करता है और धारा 11 की उपधारा (2) और उपधारा (3) के उपबंध, ऐसे संचय के संबंध में निम्नलिखित उपांतरणों के अधीन रहते हुए लागू होंगे, अर्थात् :–

(i) उपधारा (2) में,–

(1) "उपधारा (1) के स्पष्टीकरण के साथ पठित उस उपधारा के खंड () या खंड () में उल्लिखित" शब्दों, कोष्ठकों, अंकों और अक्षरों का लोप किया जाएगा;

(2) "पूर्त या धार्मिक प्रयोजनों में" शब्दों के स्थान पर 93ग["वैज्ञानिक अनुसंधान या सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान या सांख्यिकीय अनुसंधान] के प्रयोजनों के लिए" शब्द रखे जाएंगे;

(3) उसके खंड () में "निर्धारण अधिकारी" के संदर्भ में यह अर्थ लगाया जाएगा कि वह धारा 35 की उपधारा (1) के खंड (ii) 93घ[या खंड (iii)] में उल्लिखित "विहित प्राधिकारी" के संदर्भ में है;

(ii) उपधारा (3) में, खंड () में, "पूर्त या धार्मिक प्रयोजनों" शब्दों के स्थान पर 93ग["वैज्ञानिक अनुसंधान या सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान या सांख्यिकीय अनुसंधान] के प्रयोजनों" शब्द रखे जाएंगे; और

94[() अपनी निधियों का जो निम्नलिखित से भिन्न है, अर्थात् :–

(i) 94क[अनुसंधान संगम] द्वारा धारित कोर्इ आस्तियां जहां ऐसी आस्तियां 1 जून, 1973 को संगम की निधि की सम्पत्ति का भाग थीं;

(ii) 1 मार्च, 1983 के पूर्व 94क[अनुसंधान संगम] द्वारा अर्जित कोर्इ आस्तियां (जो किसी कम्पनी या निगम द्वारा या उसकी पुरोधृत डिबेंचर हैं);

(iii) 94क[अनुसंधान संगम] को आबंटित बोनस शेयरों के रूप में ऐसे शेयरों की कोर्इ अनुवृद्धि जो उपखंड (i) में उल्लिखित निधि की सम्पत्ति का भाग है;

(iv) आभूषण, फर्नीचर या ऐसी किसी अन्य वस्तु के रूप में जो बोर्ड राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विशेष रूप से विनिर्दिष्ट करे, प्राप्त किए गए और रखे गए स्वैच्छिक अंशदान,

पूर्ववर्ष के दौरान किसी अवधि के लिए धारा 11 की उपधारा (5) में विशेष रूप से उल्लिखित एक या अधिक रूपों या पद्धतियों से अन्यथा निवेश या निक्षेप नहीं करता है:]

95[परन्तु यह और कि नकद रूप में स्वैच्छिक अंशदान या इस खंड के पहले परन्तुक के खंड () में उल्लिखित प्रकृति के स्वैच्छिक अंशदान से भिन्न स्वैच्छिक अंशदान के संबंध में इस खंड के अधीन छूट से इंकार नहीं किया जाएगा किंतु यह इस शर्त के अधीन होगा कि ऐसा स्वैच्छिक अंशदान 94क[अनुसंधान संगम] द्वारा पूर्ववर्ष के अंत से, जिसमें ऐसी आस्ति अर्जित की जाती है या 31 मार्च, 1992 से, इनमें जो भी पश्चात्वर्ती हो, एक वर्ष की समाप्ति के पश्चात्, धारा 11 की उपधारा (5) में विशेषत: उल्लिखित रूप या पद्धतियों से अन्यथा किसी रूप या पद्धतियों से धारित नहीं किया जाता:

परन्तु यह भी कि] इस खंड की कोर्इ बात, 95क[अनुसंधान संगम] की ऐसी किसी आय के बारे में, जो कारबार के लाभ या अभिलाभ है, तब तक लागू नहीं होगी जब तक कि वह कारबार उसके उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आनुषंगिक न हो और उसके द्वारा ऐसे कारबार के बारे में पृथक् लेखा बहियां नहीं रखी जातीं:]

96[परन्तु यह भी कि जहां 95क[अनुसंधान संगम] केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित है और तत्पश्चात् सरकार का यह समाधान हो जाता है कि–

(i) 95क[अनुसंधान संगम] ने अपनी आय का उपयोग पहले परन्तुक के खंड () में के उपबंधों के अनुसार नहीं किया है; या

(ii) 96क[अनुसंधान संगम] ने अपनी निधियों का पहले परन्तुक के खंड (ख) में के उपबंधों के अनुसार निवेश या निक्षेप नहीं किया है; या

(iii) 96क[अनुसंधान संगम] के क्रियाकलाप प्रामाणिक नहीं हैं; या

(iv) 96क[अनुसंधान संगम] के क्रियाकलाप ऐसी सभी या किन्हीं शर्तों के अनुसार नहीं किए जा रहे हैं जिनके अधीन ऐसा संगम अनुमोदित किया गया था,

वहां वह, संबंधित संगम को प्रस्तावित अनुमोदन वापस लेने के लिए कारण बताने का युक्तियुक्त अवसर देने के बाद किसी भी समय आदेश द्वारा अनुमोदन वापस ले सकेगी और ऐसा अनुमोदन वापस लेने संबंधी आदेश की प्रति ऐसे संगम को और निर्धारण अधिकारी को भेज सकेगी;]

(22) 97[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

(22) 98-99[वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से लोप किया गया;]

1[(22) केवल समाचारों के संग्रहण और वितरण के लिए भारत में स्थापित किसी ऐसी समाचार एजेंसी की आय जिसे केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना2 द्वारा इस संबंध में विशेषत: उल्लिखित करे:

परन्तु यह तब जबकि समाचार एजेंसी केवल समाचारों के संग्रहण और वितरण के लिए अपनी आय का उपयोग करती है या उपयोग करने के लिए संचय करती है और अपनी आय का किसी भी रीति से अपने सदस्यों को वितरण नहीं करती है:

परन्तु यह और कि इस खंड के अधीन केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी की गर्इ कोर्इ अधिसूचना, किसी एक समय पर, ऐसे निर्धारण वर्ष या वर्षों के लिए जो तीन निर्धारण वर्षों से (जिनमें उस तारीख के, जिसको ऐसी अधिसूचना जारी की जाती है, पूर्व प्रारंभ होने वाला निर्धारण वर्ष या होने वाले निर्धारण वर्ष सम्मिलित हैं) अधिक न हों, जैसा अधिसूचना में विशेषत: विनिर्दिष्ट किया जाए, प्रभावी होगी:]

3[परन्तु यह भी कि जहां समाचार एजेंसी को केन्द्रीय सरकार द्वारा, अधिसूचना द्वारा, विनिर्दिष्ट कर दिया गया है और तत्पश्चात् उस सरकार का यह समाधान हो जाता है कि ऐसी समाचार एजेंसी ने अपनी आय का उपयोग या संचयन या वितरण पहले परन्तुक के उपबंधों के अनुसार नहीं किया है तो वह, कारण बताने का युक्तियुक्त अवसर देने के पश्चात् किसी भी समय, अधिसूचना विखंडित कर सकेगी और ऐसी अधिसूचना को विखंडित करने संबंधी आदेश की एक प्रति ऐसी एजेंसी और निर्धारण अधिकारी को भेज सकेगी;]

(23) 4[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया।]

5[6(23) भारत में स्थापित ऐसे संगम या संस्था की आय जिसका उद्देश्य, विधि, चिकित्सा, लेखाकर्म, इंजीनियरी या स्थापत्यकला की वृत्ति या ऐसी अन्य वृत्ति7 का जिसे केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा समय-समय पर इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे, नियंत्रण पर्यवेक्षण, विनियमन या प्रोत्साहन हो, (जो 8[* * *] "गृह संपत्ति से आय" शीर्ष के अंतर्गत प्रभार्य आय का किन्हीं उल्लिखित सेवाओं को करने से प्राप्त आय या उसके निवेश से उत्पन्न ब्याज या लाभों के रूप में आय से भिन्न हों) :

परन्तु यह तब जबकि–

(i) वह संगम या संस्था अपनी आय को केवल उन उद्देश्यों में ही जिनके लिए वह स्थापित की गर्इ है, प्रयुक्त करती है या प्रयुक्त करने के लिए उसे संचित करती है; और

(ii) वह संगम या संस्था केन्द्रीय सरकार द्वारा साधारण या विशेष आदेश द्वारा इस खंड के प्रयोजन के लिए तत्समय 9अनुमोदित है:]

10[परन्तु यह और कि जहां संगम या संस्था केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित कर दी गर्इ है और तत्पश्चात् उस सरकार का यह समाधान हो जाता है कि–

(i) ऐसे संगम या संस्था ने अपनी आय का उपयोग या संचयन पहले परन्तुक के उपबंधों के अनुसार नहीं किया है; या

(ii) ऐसे संगम या संस्था के क्रियाकलाप उन सभी या किन्हीं शर्तों के अनुसार नहीं किए जा रहे हैं, जिनके अधीन ऐसे संगम या संस्था का अनुमोदन किया गया था,

वहां वह, संबंधित संगम या संस्था को प्रस्तावित अनुमोदन वापस लेने के संबंध में कारण बताने का युक्तियुक्त अवसर देने के बाद किसी भी समय आदेश द्वारा अनुमोदन वापस ले सकेगी और अनुमोदन वापस लेने संबंधी आदेश की प्रति ऐसे संगम या संस्था और निर्धारण अधिकारी को भेज सकेगी;]

11[(23कक) संघ के सशस्त्र बलों द्वारा ऐसे बलों के भूतपूर्व और वर्तमान सदस्यों के या उनके आश्रितों के कल्याण के लिए स्थापित रेजिमेंट निधि के या असार्वजनिक निधि के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा प्राप्त कोर्इ आय;]

12[(23ककक) कर्मचारियों या उनके आश्रितों के कल्याण के लिए ऐसे प्रयोजनों के लिए, जो राजपत्र में बोर्ड द्वारा अधिसूचित13 किए जाएं, स्थापित निधि की ओर से किसी व्यक्ति द्वारा प्राप्त कोर्इ आय और जिस निधि के ऐसे कर्मचारी सदस्य हैं, यदि ऐसी निधि निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती है, अर्थात्:–

() निधि–

(i) अपनी आय का पूर्णत: या अनन्यत: केवल उन उद्देश्यों के लिए प्रयुक्त करती है या प्रयुक्त करने के लिए उसे संचित करती है; और

(ii) धारा 11 की उपधारा (5) में विनिर्दिष्ट एक या अधिक रूप या पद्धतियों में अपनी निधियों तथा अभिदायों तथा इसके द्वारा प्राप्त राशियों का निवेश करती है;

() इस संबंध में बनाए गए नियमों14 के अनुसार निधि आयुक्त द्वारा अनुमोदित की जाती है:

परन्तु ऐसे किसी अनुमोदन का किसी एक समय ज्यादा से ज्यादा तीन निर्धारण वर्षों के लिए, जो अनुमोदन आदेश में विनिर्दिष्ट किए जाएं, प्रभाव होगा;]

15[(23ककख) किसी पेंशन स्कीम के अधीन 1 अगस्त, 1996 को या उसके पश्चात् भारतीय जीवन बीमा निगम 16[या किसी अन्य बीमाकर्ता] द्वारा स्थापित किसी निधि चाहे, वह किसी भी नाम से ज्ञात हो, की कोर्इ आय–

(i) जिसमें ऐसी निधि से पेंशन प्राप्त करने के प्रयोजन के लिए किसी व्यक्ति द्वारा अभिदाय किया जाता है;

(ii) जिसे 16[यथास्थिति,] बीमा नियंत्रक 16[या बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 (1999 का 41) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन स्थापित बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण] द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "बीमा नियंत्रक" का वही अर्थ है जो बीमा अधिनियम, 1938 (1938 का 4)17 की धारा 2 के खंड (5) में है;]

18[(23) सार्वजनिक पूर्त न्यास के रूप में या सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 (1860 का 21) या भारत के किसी भाग में, प्रवृत्त इस अधिनियम के तत्समान किसी विधि के अधीन और केवल खादी या ग्रामोद्योग या दोनों के विकास के लिए अस्तित्व में है और जो लाभ के प्रयोजनार्थ नहीं है, गठित किसी संस्था की आय उस विस्तार तक जहां तक ऐसी आय खादी के उत्पादन, विक्रय या विपणन या ग्रामोद्योग के उत्पादों से मानी जा सकती है:

परन्तु यह तब जबकि–

(i) वह संस्था अपनी आय को केवल खादी या ग्रामोद्योग या दोनों के विकास के लिए ही प्रयुक्त करती है या प्रयुक्त किए जाने के लिए संचित करती है; और

(ii) वह संस्था इस खंड के प्रयोजन के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा तत्समय अनुमोदित है:

परन्तु यह और कि आयोग एक बार में उस वित्तीय वर्ष से, जिसमें अनुमोदन किया जाता है, ठीक बाद के निर्धारण वर्ष से प्रारंभ होने वाले तीन निर्धारण वर्षों से अधिक के लिए अनुमोदन नहीं देगा :

19[परन्तु यह भी कि जहां संस्था खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा अनुमोदित कर दी गर्इ है और तत्पश्चात् उस आयोग का यह समाधान हो जाता है कि–

(i) संस्था ने अपनी आय का उपयोग या संचयन पहले परन्तुक के उपबंधों के अनुसार नहीं किया है; या

(ii) ऐसी संस्था के क्रियाकलाप ऐसी सभी या किन्हीं शर्तों के अनुसार नहीं किए जा रहे हैं, जिनके अधीन ऐसी संस्था का अनुमोदन किया गया था,

वहां वह, संबंधित संस्था को प्रस्तावित अनुमोदन वापस लेने के संबंध में कारण बताने का युक्तियुक्त अवसर देने के बाद किसी भी समय आदेश द्वारा अनुमोदन वापस ले सकेगा और अनुमोदन वापस लेने संबंधी आदेश की प्रति ऐसी संस्था और निर्धारण अधिकारी को भेज सकेगा।]

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए–

(i) "खादी और ग्रामोद्योग आयोग" से खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम, 1956 (1956 का 61) के अधीन स्थापित खादी और ग्रामोद्योग आयोग अभिप्रेत है;

(ii) "खादी" और "ग्रामोद्योग"20 के वही अर्थ हैं जो उनके उस अधिनियम में हैं;]

21[(23खख) किसी राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा या उसके अधीन किसी राज्य में, खादी या ग्रामोद्योग के विकास के लिए उस राज्य में स्थापित प्राधिकरण (चाहे खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के नाम से ज्ञात हो या किसी अन्य नाम से की आय)।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए 20"खादी" और "ग्रामोद्योग"20 का क्रमश: वही अर्थ है जो उनका खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम, 1956 (1956 का 61) में है;]

21[(23खखक) किसी केन्द्रीय, राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा या उसके अधीन स्थापित, गठित या नियुक्त किसी निकाय या प्राधिकरण की आय (चाहे वह निगम निकाय या एकल निगम हो या नहीं) जिसमें निम्नलिखित में से एक या अधिक के प्रशासन के लिए उपबंध किया गया है, अर्थात् सार्वजनिक धार्मिक या पूर्त न्यास या विन्यास (जिसके अन्तर्गत मठ, मन्दिर, गुरुद्वारा, वक्फ, गिरजाघर, सेनेगाग, अगियारी या सार्वजनिक धार्मिक उपासना के अन्य स्थान हैं) या सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 (1860 का 21) या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन इस प्रकार धार्मिक या पूर्त प्रयोजनों के लिए पंजीकृत सोसाइटी :

परन्तु इस खंड की किसी बात का यह अर्थ नहीं लगाया जाएगा कि वह उसमें उल्लिखित किसी न्यास, विन्यास या सोसायटी की आय को कर से छूट देती है;]

22[(23खखख) यूरोपीय आर्थिक समुदाय की कोर्इ आय, जो ऐसी स्कीम23 के अंतर्गत, जिसे केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे, उसकी निधियों में से किए गए विनिधानों से ब्याज, लाभांश, या पूंजी अभिलाभों के रूप में भारत में प्राप्त हुर्इ है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "यूरोपीय आर्थिक समुदाय" से 25 मार्च, 1957 की रोम संधि द्वारा स्थापित यूरोपीय आर्थिक समुदाय अभिप्रेत है;]

24[(23खखग) दक्षिण एशियार्इ क्षेत्रीय सहयोग संगम के चार्टर द्वारा 8 दिसम्बर, 1985 को स्थापित दक्षिण एशियार्इ क्षेत्रीय सहयोग संगम के सदस्य देशों के राज्य या सरकार के अध्यक्षों द्वारा 21 दिसम्बर, 1991 को जारी कोलम्बो घोषणा द्वारा स्थापित क्षेत्रीय परियोजनाओं के लिए सार्क निधि की कोर्इ आय;]

25[(23खखघ) 26[27[1 अप्रैल, 2001 को प्रारंभ होकर और 31 मार्च, 2011 को समाप्त होने वाले निर्धारण वर्षों से सुसंगत दस पूर्ववर्षों के लिए]] सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 (1860 का 21) के अधीन "एसोसार्इ सचिवालय" के रूप में रजिस्ट्रीकृत सर्वोच्च संपरीक्षा संस्थाओं के एशियार्इ संगठन के सचिवालय की कोर्इ आय;

(23खखड़) बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 (1999 का 41) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन स्थापित बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण की आय;]

28[(23खखच) पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड, जो कंपनी अधिनियम, 1956 के अधीन बनार्इ गर्इ और रजिस्ट्रीकृत कंपनी है, की कोर्इ आय :

परंतु पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड की कुल रकम की संगणना करने में,–

(i) 1 अप्रैल, 2006 को आरंभ होने वाले निर्धारण वर्ष की कुल आय के बीस प्रतिशत;

(ii) 1 अप्रैल, 2007 को आरंभ होने वाले निर्धारण वर्ष की कुल आय के चालीस प्रतिशत;

(iii) 1 अप्रैल, 2008 को आरंभ होने वाले निर्धारण वर्ष की कुल आय के साठ प्रतिशत;

(iv) 1 अप्रैल, 2009 को आरंभ होने वाले निर्धारण वर्ष की कुल आय के अस्सी प्रतिशत;

(v) 1 अप्रैल, 2010 को आरंभ होने वाले निर्धारण वर्ष और किसी अन्य पश्चात्वर्ती निर्धारण वर्ष या वर्षों की कुल आय के सौ प्रतिशत,

तक की आय ऐसी कुल आय में सम्मिलित की जाएगी;]

28क[(23खखछ) विद्युत अधिनियम, 2003 (2003 का 36) की धारा 76 की उपधारा (1) के अधीन गठित केन्द्रीय विद्युत विनियामक आयोग की कोर्इ आय;]

वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से धारा 10 के खंड (23खखछ) के पश्चात् निम्नलिखित खंड (23खखज) अंत:स्थापित किया जाएगा :

(23खखज) प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 (1990 का 25) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन स्थापित प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) की कोर्इ आय;

29[30(23) किसी व्यक्ति द्वारा निम्नलिखित की ओर से प्राप्त कोर्इ आय–

(i) प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष; या

(ii) प्रधानमंत्री कोष (लोक कला विकास); या

(iii) प्रधानमंत्री विद्याथ्र्ाी सहायता कोष; 31[या]

32[(iiiक) राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान; या]

33[(iiiकख) केवल34 शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए न कि लाभ के प्रयोजनों के लिए, विद्यमान34 कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था34 जो पूर्णत: या अंशत: सरकार द्वारा पोषित है; या

(iiiकग) बीमारी या मानसिक दोष से ग्रस्त व्यक्तियों के दाखिले और उपचार के लिए या आरोग्य स्थापन के दौरान व्यक्तियों के या चिकित्सीय देखभाल या पुनर्वासन की अपेक्षा करने वाले व्यक्तियों के दाखिले और उपचार करने वाला अस्पताल या अन्य संस्था, जो केवल परोपकार के प्रयोजनार्थ विद्यमान है न कि लाभ के प्रयोजन के लिए है और जो पूर्णत: या सारत: सरकार द्वारा वित्तपोषित है; या

(iiiकघ) कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था35 जो केवल35 शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए विद्यमान35 है न कि लाभ के प्रयोजनों के लिए है यदि ऐसे विश्वविद्यालय या संस्था की समग्र वार्षिक प्राप्तियां, वार्षिक प्राप्तियों की रकम जो विहित36 की जाए, से अधिक नहीं है; या

(iiiकड़) बीमारी या मानसिक दोष से ग्रस्त व्यक्तियों के दाखिले और उपचार के लिए या आरोग्य स्थापन के दौरान व्यक्तियों के या चिकित्सीय देखभाल या पुनर्वासन की अपेक्षा करने वाले व्यक्तियों के दाखिले और उपचार करने वाला अस्पताल या अन्य संस्था, जो केवल परोपकार के प्रयोजनार्थ विद्यमान है न कि लाभ के प्रयोजन के लिए, यदि ऐसे अस्पताल या संस्था की समग्र वार्षिक प्राप्तियां, वार्षिक प्राप्तियों की रकम जो विहित36 की जाए, से अधिक नहीं है;]

37[(iv) पूर्त प्रयोजनों के लिए स्थापित कोर्इ अन्य निधि या संस्था, 38[जिसे विहित प्राधिकारी38क उस निधि या संस्था के उद्देश्य को और संपूर्ण भारत में या किसी संपूर्ण राज्य या राज्यों में उसके महत्व को ध्यान में रखते हुए अनुमोदित करे]; या

(v) कोर्इ न्यास (जिसके अन्तर्गत कोर्इ विधिक बाध्यता भी है) या संस्था जो पूर्णत: सार्वजनिक धार्मिक प्रयोजनों के लिए है अथवा पूर्णत: सार्वजनिक धार्मिक और पूर्त प्रयोजनों के लिए है, 39[जिसे विहित प्राधिकारी उस रीति को ध्यान में रखते हुए अनुमोदित करे] जिससे उस न्यास या संस्था के कामकाज का प्रशासन या पर्यवेक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि उसको प्रोद्भूत होने वाली आय उसके उद्देश्यों के लिए उचित रूप से प्रयोग की जाती है;

40[(vi) केवल41 शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए न कि लाभ के प्रयोजनों के लिए विद्यमान कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्थान41 जो उनसे भिन्न है जिन्हें उपखंड (iiiकख) या उपखंड (iiiकघ) में वर्णित किया गया है और जिसे विहित प्राधिकारी42 द्वारा अनुमोदित43 किया जाए; या

(viक) बीमारी या मानसिक दोष से ग्रस्त व्यक्तियों के दाखिले और उपचार के लिए अस्पताल या अन्य संस्था या आरोग्य स्थापन के दौरान व्यक्तियों के या चिकित्सीय देखभाल या पुनर्वासन की अपेक्षा करने वाले व्यक्तियों के दाखिले और उपचार करने के लिए है जो केवल परोपकार के प्रयोजनार्थ विद्यमान है न कि लाभ के प्रयोजन के लिए, जो उनसे भिन्न है जिन्हें उपखंड (iiiकग) या उपखंड (iiiकड़) में वर्णित किया गया है और विहित प्राधिकारी42 द्वारा अनुमोदित44 किया जाए:]

परन्तु यह कि उपखंड (iv) या उपखंड (v) 45[या उपखंड (vi) या उपखंड (viक)] में उल्लिखित निधि या न्यास या संस्था 45[या कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था46 या कोर्इ अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था] उपखंड (iv) या उपखंड (v) 45[या उपखंड (vi) या उपखंड (viक)] के अधीन छूट देने या उसे जारी रखने के प्रयोजन के लिए विहित प्राधिकारी47 को विहित फार्म48 और रीति में आवेदन करेगी :

49[परन्तु यह और कि विहित प्राधिकारी, उपखंड (iv) या उपखंड (v) या उपखंड (vi) या उपखंड (viक) के अन्तर्गत किसी निधि या न्यास या संस्था या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था को अनुमोदित करने से पूर्व, यथास्थिति, निधि या न्यास या संस्था या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था से ऐसे दस्तावेज (जिनके अंतर्गत संपरीक्षित वार्षिक लेखा भी है) या जानकारी मंगा सकेगा जिन्हें वह, यथास्थिति, ऐसी निधि या न्यास या संस्था या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था के क्रियाकलापों की प्रामाणिकता के बारे में अपना समाधान करने के लिए आवश्यक समझे और विहित प्राधिकारी ऐसी जांच भी कर सकेगा जो वह इस संबंध में आवश्यक समझे:]

परन्तु यह भी कि उपखंड (iv) या उपखंड (v) 50[या उपखंड (vi) या उपखंड (viक)] में उल्लिखित निधि या न्यास या संस्था 50[या कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था51 या कोर्इ अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था]–

52[() अपनी आय का उन उद्देश्यों के लिए, जिनके लिए उसकी स्थापना की गर्इ है, पूर्णत: और अनन्यत: उपयोग करती है या उपयोग करने के लिए संचयन करती है और उस दशा में जहां 1 अप्रैल, 2002 को या उसके पश्चात् उसकी आय का पंद्रह प्रतिशत या उससे अधिक का संचयन हो जाता है, वहां उसकी आय के पंद्रह प्रतिशत से अधिक रकम के संचयन की अवधि किसी भी दशा में पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी; और]

53[() अपनी निधियों का, जो निम्नलिखित से भिन्न हैं, अर्थात्:–

(i) निधि, न्यास या संस्था 54[या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था55 या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था] द्वारा धारित कोर्इ आस्तियां, जहां ऐसी आस्तियां 1 जून, 1973 को निधि, न्यास या संस्था 54[या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था55 या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था] की संपत्ति का भाग थी;

56[(iक) कोर्इ आस्ति, किसी पब्लिक कंपनी के साधारण शेयर होने के कारण किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था द्वारा धारित है, जहां ऐसी आस्तियां किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था की सम्पत्ति का 1 जून, 1998 को भाग थी;]

(ii) निधि, न्यास या संस्था 56क[या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था56ख या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था] द्वारा 1 मार्च, 1983 के पूर्व अर्जित कोर्इ आस्तियां (जो किसी कंपनी या निगम द्वारा या उसकी ओर से पुरोधृत डिबेंचर हैं);

(iii) निधि, न्यास या संस्था 56क[या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था] को आबंटित बोनस शेयरों के रूप में ऐसे शेयरों की कोर्इ अनुवृद्धि जो उपखंड (i) 57[और उपखंड (iक)] में उल्लिखित सम्पत्ति का भाग है;

(iv) आभूषण, फर्नीचर या ऐसी किसी वस्तु के रूप में जो बोर्ड, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे, प्राप्त किए गए और रखे गए स्वैच्छिक अभिदाय,

पूर्ववर्ष के दौरान किसी अवधि के लिए धारा 11 की उपधारा (5) में विनिर्दिष्ट एक या अधिक रूप या पद्धतियों से अन्यथा निवेश या निक्षेप नहीं करती है:]

परन्तु यह भी कि उपखंड (iv) या उपखंड (v) के अंतर्गत कोर्इ निधियों के 1 अप्रैल, 1989 के पूर्व धारा 11 की उपधारा (5) में विनिर्दिष्ट एक या अधिक रूप या पद्धतियों से अन्यथा किए गए निवेशों और निक्षेपों के संबंध में छूट से इंकार नहीं किया जाएगा, यदि ऐसी निधियां 30 मार्च, 58[1993] के पश्चात् इस प्रकार निवेश की हुर्इ या निक्षिप्त नहीं बनी रहती हैं]:

59[परन्तु यह भी कि उपखंड (vi) या उपखंड (viक) के अंतर्गत, निधियों के 1 जून, 1998 के पूर्व धारा 11 की उपधारा (5) में विनिर्दिष्ट एक या अधिक रूप या पद्धतियों से अन्यथा किए गए निवेशों और निक्षेपों के संबंध में छूट से इंकार नहीं किया जाएगा, यदि ऐसी निधियां 30 मार्च, 2001] के पश्चात् इस प्रकार निवेश की हुुर्इ और निक्षिप्त नहीं बनी रहती है:]

60[परन्तु यह भी कि नकद रूप में स्वैच्छिक अभिदाय या इस उपखंड के तीसरे परंतुक में खंड () में उल्लिखित प्रकृति के स्वैच्छिक अभिदाय से भिन्न स्वैच्छिक अभिदाय के संबंध में उपखंड (iv) या उपखंड (v) 61[या उपखंड (vi) या उपखंड (viक)] के अंतर्गत छूट से इंकार नहीं किया जाएगा किंतु यह इस शर्त के अधीन होगा कि ऐसा स्वैच्छिक अभिदाय न्यास या संस्था 61[या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या किसी अन्य चिकित्सीय संस्था] द्वारा उस पूर्ववर्ष के अंत से जिसमें ऐसी आस्ति अर्जित की जाती है या 31 मार्च, 1992 से, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो, एक वर्ष की समाप्ति के पश्चात् धारा 11 की उपधारा (5) में विशेष रूप से उल्लिखित रूप या पद्धतियों से भिन्न किसी रूप या पद्धति से धारित नहीं किया जाता है:]

परन्तु यह भी कि उपखण्ड (iv) या उपखण्ड (v) 62[या उपखंड (vi) या उपखंड (viक)] की कोर्इ बात, निधि या न्यास या संस्था 62[या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था] की किसी ऐसी आय के बारे में, जो कारबार के लाभ या अभिलाभ हैं; तब तक लागू नहीं होगी जब तक कि यह कारबार उसके उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आनुषंगिक नहीं है और इसके द्वारा ऐसे कारबार के बारे में पृथक् लेखा बहियां नहीं रखी जाती:

परन्तु यह भी कि उपखंड (iv) या उपखंड (v) के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार द्वारा 63[उस तारीख से पूर्व जिसको कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2006 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होती है,] जारी की गर्इ कोर्इ अधिसूचना, किसी एक समय में ऐसे निर्धारण वर्ष या वर्षों के लिए जो तीन निर्धारण वर्षों से अधिक नहीं होंगे, (जिसके अन्तर्गत ऐसी अधिसूचना जारी की जाने की तारीख के पूर्व प्रारम्भ होने वाले निर्धारण वर्ष भी है या हैं) प्रभावी होगी जो अधिसूचना में उल्लिखित किए जाएं :]

64[परन्तु यह भी कि जहाँ पहले परन्तुक के अधीन कोर्इ आवेदन कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2006 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने की तारीख को या उसके पश्चात् किया जाता है वहां उपखंड (iv) या उपखंड (v) के अधीन प्रत्येक अधिसूचना 65[उपखंड (iv) या उपखंड (v) के अधीन प्रत्येक अधिसूचना या उपखंड (iv) या उपखंड (v) या उपखंड (vi) या उपखंड (viक) के अधीन अनुमोदन] या आवेदन को नामंजूर करने वाला कोर्इ आदेश उस मास के अंत से जिसमें ऐसा आवेदन प्राप्त हुआ था, बारह मास की अवधि के भीतर, यथास्थिति, निकाली जाएगी या प्रदान किया जाएगा या पारित किया जाएगा :

परन्तु यह भी कि जहां उपखंड (iv) या उपखंड (v) या उपखंड (vi) या उपखंड (viक) में निर्दिष्ट निधि या न्यास या संस्था या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था की कुल आय, उक्त खंडों के उपबंधों को प्रभावी किए बिना, उस अधिकतम रकम से अधिक है जो किसी पूर्ववर्ष में कर से प्रभार्य नहीं है वहां ऐसा न्यास या संस्था या कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था उस वर्ष की बाबत कोर्इ अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था उस वर्ष की बाबत अपने लेखाओं की संपरीक्षा धारा 288 की उपधारा (2) के नीचे स्पष्टीकरण में परिभाषित किसी संपरीक्षक से कराएगी और सुसंगत निर्धारण वर्ष की आय की विवरणी के साथ ऐसी संपरीक्षा की विहित प्ररूप में ऐसे संपरीक्षक द्वारा सम्यक् रूप से हस्ताक्षरित और सत्यापित रिपोर्ट देंगे और उसमें ऐसी विशिष्टियां वर्णित करेंगे जो विहित की जाएं:]

66[परन्तु यह भी कि धारा 80छ की उपधारा (2) के खण्ड () के निबंधनों के अनुसार निधि या संस्था द्वारा प्राप्त दान की कोर्इ रकम 67[जिसके संबंध में आय और व्यय के लेखे उस धारा की उपधारा (5ग) के खंड (v) के अधीन विहित प्राधिकारी को उस खंड में विनिर्दिष्ट रीति में नहीं दिए गए हैं, या] जिसे गुजरात में भूकम्प पीड़ितों को राहत देने से भिन्न प्रयोजनों के लिए उपयोग किया गया है और जो धारा 80छ की उपधारा (5ग) के निबंधनों के अनुसार अनुपयोगी बनी रहती है और 31 मार्च, 68[2004] को या इससे पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत निधियों को अन्तरित नहीं की जाती है तो वह पूर्ववर्ष की आय समझी जाएगी तदनुसार कर से प्रभारित होगी:]

69[***]

70[परन्तु यह भी कि जहां उपखंड (iv) या उपखंड (v) या उपखंड (vi) या उपखंड (viक) में निर्दिष्ट निधि या न्यास या संस्था या कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या कोर्इ अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था अपनी आय का प्राप्त होने वाले वर्ष के दौरान उपयोग नहीं करती और उसका संचय करती है, वहां ऐसे संचय में से धारा 12कक के अधीन रजिस्ट्रीकृत किसी न्यास या संस्था को अथवा उपखंड (iv) या उपखंड (v) या उपखंड (vi) या उपखंड (viक) में निर्दिष्ट किसी निधि या न्यास या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था को किया गया कोर्इ संदाय या क्रेडिट उन उद्देश्यों के लिए आय का उपयोग नहीं माना जाएगा जिनके लिए, यथास्थिति, ऐसी निधि या न्यास या संस्था या विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्था या अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था स्थापित की गर्इ है :

परन्तु यह भी कि जहां उपखंड (iv) में निर्दिष्ट निधि या संस्था या उपखंड (v) में निर्दिष्ट न्यास या संस्था 71[यथास्थिति केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाता है या विहित प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित की जाती है] या उपखंड (vi) में निर्दिष्ट कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या उपखंड (viक) में निर्दिष्ट कोर्इ अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था विहित प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित की जाती है और तत्पश्चात् सरकार या विहित प्राधिकारी का यह समाधान हो जाता है कि–

(i) ऐसी निधि या संस्था या न्यास या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था ने–

() अपनी आय का तीसरे परन्तुक के खंड () के उपबंधों के अनुसार उपयोग नहीं किया है; या

() अपनी निधियों का तीसरे परन्तुक के खंड () के उपबंधों के अनुसार निवेश या निक्षेप नहीं किया है; या

(ii) ऐसी निधि या न्यास या संस्था या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था के कार्यकलाप–

() प्रामाणिक नहीं हैं; या

() ऐसी सभी या किन्हीं शर्तों के अनुसार नहीं किए जा रहे हैं, जिनके अधीन उसे अधिसूचित या अनुमोदित किया गया था :

वहां वह संबंधित निधि या संस्था या न्यास या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था को प्रस्तावित कार्रवार्इ के विरुद्ध कारण बताने का युक्तियुक्त अवसर देने के बाद किसी भी समय आदेश द्वारा यथास्थिति अधिसूचना को विखंडित कर सकेगी या कर सकेगा अथवा अनुमोदन को वापस ले सकेगी या ले सकेगा और अधिसूचना को विखंडित करने या अनुमोदन वापस लेने संबंधी आदेश की एक प्रति ऐसी निधि या संस्था या न्यास या किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सा संस्था को और निर्धारण अधिकारी को भेज सकेगी या भेज सकेगा:]

72[परंतु यह भी कि यदि पहले परंतुक में निर्दिष्ट निधि या न्यास या संस्था या कोर्इ विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या कोर्इ अस्पताल या अन्य आयुर्विज्ञान संस्था, 1 जून, 2006 को या उसके पश्चात् छूट देने या उसके बनाए रखने के प्रयोजनों के लिए कोर्इ आवेदन करती है, 72क[तो ऐसा आवेदन उस सुसंगत निर्धारण वर्ष के, जिससे छूट की र्इप्सा की गर्इ है, सितम्बर के तीसवें दिन को या उससे पूर्व किया जाएगा:]]

73[परंतु यह भी कि धारा 115खखग में निर्दिष्ट किसी अनाम संदान को, जिस पर उक्त धारा के उपबंधों के अनुसार कर संदेय है, कुल आय में सम्मिलित किया जाएगा:]

74[परंतु यह भी कि ऐसे सभी लंबित आवेदन, जिनके संबंध में, उपखंड (iv) या उपखंड (v) के अधीन 1 जून, 2007 से पूर्व कोर्इ अधिसूचना जारी नहीं की गर्इ है, उस दिन को विहित प्राधिकारी को अंतरित हो जाएंगे और विहित प्राधिकारी ऐसे आवेदनों पर, उन उपखंडों के अधीन उस प्रक्रम से कार्यवाही करेगा जिस प्रक्रम पर वे उस दिन को थे;]

74क[परंतु यह भी कि उपखंड (iv) या उपखंड (v) में निर्दिष्ट न्यास या संस्था की आय को पूर्ववर्ष की उसकी कुल आय में सम्मिलित किया जाएगा, यदि धारा 2 के खंड (15) के पहले परंतुक के उपबंध ऐसे न्यास या संस्था को उक्त पूर्ववर्ष में लागू हो जाते हैं, चाहे ऐसे न्यास या संस्था के संबंध में किया गया अनुमोदन वापस ले लिया गया हो या नहीं अथवा जारी की गर्इ अधिसूचना विखंडित कर दी गर्इ हो या नहीं;]

75[(23) 76[77[78[निम्नलिखित की कोर्इ आय]–]

(i) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 (1992 का 15) के अधीन या तद्धीन बनाए गए विनियमों के अधीन रजिस्ट्रीकृत पारस्परिक निधि;

(ii) किसी पब्लिक सेक्टर बैंक या किसी लोक वित्तीय संस्था द्वारा स्थापित या भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्राधिकृत और जो ऐसी शर्तों के अधीन है जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना79 द्वारा विनिर्दिष्ट करे, ऐसी अन्य पारस्परिक निधि।]

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए–

() "पब्लिक सेक्टर बैंक" पद से भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 (1955 का 23) के अधीन गठित भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) अधिनियम, 1959 (1959 का 38) में परिभाषित समनुषंगी बैंक, बैंककारी कंपनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम, 1970 (1970 का 5) की धारा 3 के अधीन या बैंककारी कंपनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम, 1980 (1980 का 40) की धारा 3 के अधीन गठित तत्स्थानी नया बैंक 79क[और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 'अन्य पब्लिक सेक्टर बैंक' के प्रवर्ग में सम्मिलित कोर्इ बैंक] अभिप्रेत है;

() "लोक वित्तीय संस्था" पद का वही अर्थ है जो कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 4क 80 में है;]

81[() 82"भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड" पद का वही अर्थ है जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 (1992 का 15) की धारा 2 की उपधारा (1) के खण्ड () में है;]

(23) 83[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया।]

84[(23ड़क) भारत में मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज द्वारा संयुक्त रूप से या पृथक् रूप से स्थापित ऐसे विनिधानकर्ता संरक्षण निधि की 85[मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंजों और उनके सदस्यों से प्राप्त अभिदायों के रूप में] कोर्इ आय जो केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा86 इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे :

परन्तु जहां ऐसी कोर्इ रकम जो निधि में जमा है और किसी पूर्ववर्ष के दौरान आय-कर से प्रभारित नहीं की गर्इ है किसी मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज के साथ पूर्णत: या भागत: बांटी जाती है वहां इस प्रकार बांटी गर्इ सम्पूर्ण रकम ऐसे पूर्ववर्ष की आय समझी जाएगी जिसमें ऐसी रकम इस प्रकार बांटी जाती है और तदनुसार आय-कर से प्रभार्य होगी;]

87[(23ड़ख) 1 अप्रैल, 2002 से आरंभ होने वाले और 31 मार्च, 2007 को समाप्त होने वाले निर्धारण वर्षों से सुसंगत पांच पूर्ववर्षों के लिए ऐसे 88[छोटे उद्योग] क्रेडिट प्रत्याभूति निधि न्यास की, जो भारत सरकार द्वारा तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अधिनियम, 1989 (1989 का 39) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन स्थापित भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक द्वारा बनाया गया न्यास है, कोर्इ आय;]

88क[(23ड़ग) भारत में वस्तु एक्सचेन्जों द्वारा, संयुक्त रूप से या पृथक रूप से, स्थापित ऐसा निवेशक संरक्षा निधि के जिसे केन्द्रीय सरकार इस निमित्त राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे, वस्तु एक्सचेन्जों और उसके सदस्यों से अभिदाय के रूप में प्राप्त कोर्इ आय :

परन्तु जहां कोर्इ ऐसी रकम जो निधि में जमा है और किसी पूर्ववर्ष के दौरान आय-कर से प्रभारित नहीं की गर्इ है, किसी वस्तु एक्सचेन्ज के साथ पूर्णत: या भागत: बांटी जाती है, वहां इस प्रकार बांटी गर्इ संपूर्ण रकम ऐसे पूर्ववर्ष की आय समझी जायेगी जिसमें ऐसी रकम इस प्रकार बांटी जाती है और तदनुसार वह आय-कर से प्रभार्य होगी।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "वस्तु एक्सचेन्ज" से अग्रिम संविदा (विनियमन) अधिनियम, 1952 (1952 का 74) की धारा 2 के खंड (ञञ) में यथा परिभाषित "रजिस्ट्रीकृत संगम" अभिप्रेत है;]

89[(23) किसी जोखिम पूंजी निधि या जोखिम पूंजी कंपनी द्वारा किसी जोखिम पूंजी उपक्रम में साधारण शेयरों के रूप में किए गए निवेश से लाभांश या दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ के रूप में आय :

परंतु यह तब जबकि ऐसी जोखिम पूंजी निधि या जोखिम पूंजी कम्पनी इस निमित्त बनाए गए नियमों90 के अनुसार विहित प्राधिकारी91 द्वारा इस खंड के प्रयोजनों के लिए अनुमोदित की जाती है और विहित शर्तों को पूरी करती है :

परन्तु यह और कि विहित प्राधिकारी द्वारा कोर्इ अनुमोदन किसी एक बार में, ऐसे निर्धारण वर्ष या वर्षों के लिए प्रभावी होगा, जो तीन निर्धारण वर्षों से अधिक नहीं है, जो अनुमोदन आदेश में विनिर्दिष्ट किया जाए :

92[परन्तु यह भी कि इस खंड की कोर्इ बात 31 मार्च, 1999 के पश्चात् किए गए किसी निवेश के संबंध में लागू नहीं होगी।]

93[* * *]

93[* * *]

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–

() "जोखिम पूंजी निधि" से ऐसी निधि अभिप्रेत है जो रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) के उपबंधों के अधीन रजिस्ट्रीकृत न्यास विलेख के अधीन कार्य कर रही है जो मुख्यत: विहित मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार किसी जोखिम पूंजी उपक्रम के साधारण शेयरों को अर्जित करने के रूप में निवेशों के लिए न्यासियों द्वारा धन एकत्रित करने के लिए स्थापित किया गया है;

() "जोखिम पूंजी कंपनी" से ऐसी कंपनी अभिप्रेत है जिसने विहित मार्गदर्शक सिद्धान्तों के अनुसार जोखिम पूंजी उपक्रम की साधारण शेयरों को अर्जित करने के रूप में निवेश किया है;

94[() "जोखिम पूंजी उपक्रम" से ऐसी देशी कंपनी अभिप्रेत है जिसके शेयर भारत में किसी मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं हैं और जो विद्युत या किसी अन्य प्रकार की शक्ति के उत्पादन या वितरण करने के कारबार में लगी हुर्इ है या किसी अवसंरचना सुविधा को विकसित करने, बनाए रखने और दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के कारबार में लगी हुर्इ हैं या ऐसी वस्तुओं या चीजों के (जिसके अंतर्गत कम्प्यूटर साफ्टवेयर भी है) जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अधिसूचित95 की जाएं, निर्माण या उत्पादन में लगी हुर्इ हैं; और

() "अवसंरचनात्मक सुविधा" से कोर्इ सड़क, राजमार्ग, पुल, विमानपत्तन, पत्तन, रेल प्रणाली, जल प्रदाय परियोजना, सिंचार्इ परियोजना, सफार्इ या मलव्ययन प्रणाली या उसी प्रकार की कोर्इ अन्य सार्वजनिक सुविधा अभिप्रेत है जो राजपत्र में इस संबंध में बोर्ड द्वारा अधिसूचित की जाए और जिससे धारा 80झक की उपधारा (4क) में विनिर्दिष्ट शर्तों को पूरा करती है;]

96[(23चक) 97[धारा 115ण में निर्दिष्ट लाभांशों से भिन्न] लाभांशों या किसी जोखिम पूंजी निधि के या किसी जोखिम पूंजी उपक्रम में साधारण शेयरों के माध्यम से किए गए निवेशों से किसी जोखिम पूंजी कंपनी दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ के माध्यम से आय :

परन्तु ऐसी जोखिम पूंजी निधि या जोखिम पूंजी कंपनी इस संबंध में बनाए गए नियमों98 के अनुसार केन्द्रीय सरकार द्वारा इसे किए गए आवेदन पर, इस खंड के प्रयोजनों के लिए अनुमोदित की जाती है और जो विहित शर्तों को पूरा करती है :

परन्तु यह और कि केन्द्रीय सरकार द्वारा दिया गया कोर्इ अनुमोदन एक ही बार में ऐसे निर्धारण वर्ष या वर्षों के लिए प्रभावी होगा जो तीन निर्धारण वर्षों से अधिक नहीं होंगे, जो अनुमोदन आदेश में विशेष रूप से उल्लिखित किया जाए :

99[परन्तु यह भी कि इस खंड में की कोर्इ बात 31 मार्च, 2000 के पश्चात् किए गए किसी विनिधान की बाबत लागू नहीं होगी।]

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए–

() "जोखिम पूंजी निधि" से ऐसी निधि अभिप्रेत है जो रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) के उपबंधों के अधीन रजिस्ट्रीकृत न्यास विलेख के अधीन कार्य कर रही है जो मुख्यत: विहित मार्गदर्शक सिद्धान्तों के अनुसार जोखिम पूंजी को साधारण शेयर अर्जित करने के रूप में निवेशों के लिए न्यासियों द्वारा धन एकत्रित करने के लिए स्थापित की गर्इ है;

() "जोखिम पूंजी कंपनी" से ऐसी कंपनी अभिप्रेत है जिसने विहित मार्गदर्शक सिद्धान्तों के अनुसार जोखिम पूंजी उपक्रम के साधारण शेयरों को अर्जित करने के रूप में निवेश किया है; और

() "जोखिम पूंजी उपक्रम" से ऐसी देशी कंपनी अभिप्रेत है जिसके शेयर भारत में मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं है और जो–

(i) () सॉफ्टवेयर;

() सूचना प्रौद्योगिकी;

() फार्मास्यूटिकल सेक्टर में मूल औषधियों के उत्पादन;

() जैव-प्रौद्योगिकी;

() कृषि या सहबद्ध सेक्टर; या

() ऐसे अन्य सेक्टर, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इन निमित्त अधिसूचित1 किया जाए; या

के कारबार में लगी हुर्इ है; या

(ii) किसी वस्तु या पदार्थ के उत्पादन या विनिर्माण जिसके लिए पेटेंट, राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला या विज्ञान या प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अनुमोदित किसी अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान संस्था को दिया गया है;]

2[(23चख) किसी जोखिम पूंजी उपक्रम में 3[निवेश से] जोखिम पूंजी कंपनी या जोखिम पूंजी निधि की आय।

स्पष्टीकरण 4[1].–इस खंड के प्रयोजनों के लिए–

() "जोखिम पूंजी कंपनी" से ऐसी कंपनी अभिप्रेत है–

(i) जिसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 (1992 का 15) और तद्धीन बनाए गए विनियमों के अधीन पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया है;

(ii) जो ऐसी शर्तों को पूरा करती है जो इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा केन्द्रीय सरकार के अनुमोदन से विनिर्दिष्ट की जाएं;

() "जोखिम पूंजी निधि" से ऐसी निधि अभिप्रेत है–

5[(i) जो रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) के उपबंधों के अंतर्गत पंजीकृत न्यास विलेख के अंतर्गत कार्य कर रही है या भारतीय यूनिट ट्रस्ट अधिनियम, 1963 (1963 का 52) के अंतर्गत स्थापित भारतीय यूनिट ट्रस्ट द्वारा बनार्इ गर्इ जोखिम पूंजी स्कीम के रूप में कार्य कर रही है;]

(ii) जिसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 (1992 का 15) और तद्धीन बनाए गए विनियमों के अधीन पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया है;

(iii) जो ऐसी शर्तों को पूरा करती है जो इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा केन्द्रीय सरकार के अनुमोदन से विनिर्दिष्ट की जाएं; और

6[() "जोखिम पूंजी उपक्रम" से ऐसी देशी कंपनी अभिप्रेत है, जिसके शेयर भारत में किसी मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेन्ज में सूचीबद्ध नहीं हैं और जो–

(i) () नैनो-प्रौद्योगिकी;

() हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी;

() बीज अनुसंधान और विकास;

(र्इ) जैव-प्रौद्योगिकी;

() भेषज सेक्टर में नर्इ रासायनिक इकाइयों के अनुसंधान और विकास;

() जैव र्इंधन के उत्पादन;

() तीन हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता वाले समेकित होटल एवं कन्वेंशन केन्द्र के निर्माण और प्रचालन; या

() ऐसी किसी अवसंरचना सुविधा का, जो धारा 80झक की उपधारा (4) के खंड (i) के स्पष्टीकरण में परिभाषित है, विकास या प्रचालन और अनुरक्षण या विकास, प्रचालन और अनुरक्षण करने; या

(ii) दुग्ध या कुक्कुट उद्योग,

के कारबार में लगी हुर्इ है;]

वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से धारा 10 के खंड (23चख) के स्पष्टीकरण 1 के विद्यमान खंड (ग) के स्थान पर निम्नलिखित खंड (ग) रखा जाएगा :

(ग) "जोखिम पूंजी उपक्रम" से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 (1992 का 15) के अधीन बनाए गए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (जोखिम पूंजी निधि) विनियम, 1996 में निर्दिष्ट कोर्इ जोखिम पूंजी उपक्रम अभिप्रेत है;

7[***]

(23) 8-9[वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से लोप किया गया।]

10[11(24) कोर्इ आय जो निम्नलिखित "गृह सम्पत्ति से आय" और "अन्य स्रोतों से आय" शीर्षकों के अंतर्गत प्रभार्य हो–

() व्यवसाय संघ अधिनियम, 1926 (1926 का 16) के अर्थ में ऐसी किसी पंजीकृत संघ की, जो मुख्यत: कर्मकारों और नियोजकों या कर्मकारों के बीच के संबंधों को विनियमित करने के प्रयोजन के लिए बनाया गया है;

() उपखंड () में निर्दिष्ट पंजीकृत संघों का संगम;]

(25) (i) उन प्रतिभूतियों पर ब्याज जो किसी ऐसी भविष्य निधि द्वारा जिसको भविष्य निधि अधिनियम, 1925 (1925 का 19) लागू होता है धारित है या उसकी सम्पत्ति है या उस निधि के ऐसे कोर्इ पूंजी अभिलाभ, जो ऐसी प्रतिभूतियों के विक्रय, विनिमय या अन्तरण से उत्पन्न हो;

(ii) कोर्इ ऐसी आय जो किसी मान्यताप्राप्त भविष्य निधि की ओर से न्यासियों द्वारा प्राप्त की गर्इ हो;

(iii) कोर्इ ऐसी आय जो किसी अनुमोदित अधिवार्षिकी निधि की ओर से न्यासियों द्वारा प्राप्त की गर्इ हो;

12[(iv) कोर्इ ऐसी आय जो किसी अनुमोदित उपदान निधि की ओर से न्यासियों द्वारा प्राप्त की गर्इ हो;]

13[(v) कोर्इ आय जो–

() कोयला खान भविष्य निधि और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1948 (1948 का 46) के अंतर्गत गठित न्यासी बोर्ड द्वारा उस अधिनियम की धारा 3छ के अधीन स्थापित निक्षेप सहबद्ध बीमा निधि की ओर से प्राप्त की गर्इ हो; या

() कर्मचारी भविष्य निधि और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1952 (1952 का 19) के अंतर्गत गठित न्यासी बोर्ड द्वारा उस अधिनियम की धारा 6ग के अंतर्गत स्थापित निक्षेप सहबद्ध बीमा निधि की ओर से प्राप्त की गर्इ हो;]

14[(25) कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 (1948 का 34) के उपबंधों के अंतर्गत स्थापित कर्मचारी राज्य बीमा निधि की कोर्इ आय;]

15[(26) संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड (25) में यथा परिभाषित अनुसूचित जनजाति16 के ऐसे सदस्य की दशा में17 जो संविधान की छठी अनुसूची के पैरा 20 से संलग्न सारणी के भाग 1 या भाग 2 में विनिर्दिष्ट उल्लिखित किसी क्षेत्र में या 18[अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्यों में] जैसा कि वह पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के प्रारंभ होने के ठीक पूर्व विधान था के अधीन असम के राज्यपाल द्वारा जारी की गर्इ अधिसूचना सं. टीएडी/आर/35/50/109, तारीख 23 फरवरी, 1951 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहा है 19[या जम्मू-कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में] कोर्इ ऐसी आय जो उसको–

() 20[पूर्वोक्त क्षेत्रों या राज्यों] में किसी स्रोत से प्रोदभूत या उदभूत होती है; या

() प्रतिभूतियों पर लाभांश या ब्याज के रूप में प्रोदभूत या उदभूत होती है;]

21[(26) कोर्इ ऐसी आय जो किसी व्यक्ति को 22[* * *] 1 अप्रैल, 23[1989] के पूर्व प्रारम्भ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ष में लद्दाख जिले में या भारत के बाहर किसी स्रोत से प्रोदभूत या उदभूत हो, उस दशा में जिसमें ऐसा व्यक्ति उस पूर्ववर्ष में उक्त जिले में निवासी हो :

परन्तु यह खंड किसी ऐसे व्यक्ति की दशा में तब तक लागू नहीं होगा जब तक कि वह 1962 के अप्रैल के प्रथम दिन को आरम्भ होने वाले निर्धारण वर्ष से सुसंगत पूर्ववर्ष में उस जिले में निवासी न रहा हो।

24[स्पष्टीकरण 1 ].–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, किसी व्यक्ति के बारे में यह समझा जाएगा कि वह लद्दाख जिले में निवासी है, यदि वह धारा 6 की, यथास्थिति, उपधारा (1) * या उपधारा (2) या उपधारा (3) या उपधारा (4) की अपेक्षाओं को इन उपान्तरणों के अधीन रहते हुए पूरा करता है कि–

(i) उन उपधाराओं में भारत के संदर्भों में ऐसा अर्थ लगाया जाएगा मानो वह उक्त जिले के संदर्भ में हो; और

(ii) उपधारा (3) के खंड (i) में भारतीय कंपनी के संदर्भ में ऐसा अर्थ लगाया जाएगा मानो वह ऐसी कंपनी के संदर्भ में है जो जम्मू-कश्मीर राज्य में तत्समय लागू किसी विधि के अधीन बनार्इ गर्इ और पंजीकृत है और उसका पंजीकृत कार्यालय उस वर्ष उस जिले में है।]

25[स्पष्टीकरण 2.–इस खंड में लद्दाख जिले के संदर्भ में यह अर्थ लगाया जाएगा कि वह 30 जून, 1979 को उक्त जिले में सम्मिलित क्षेत्रों के संदर्भ में है;]

(26कक) 26[* * *]

26क[(26ककक) ऐसे किसी व्यष्टि की दशा में, जो सिक्किमी है, जो उसे–

() सिक्किम राज्य में किसी स्रोत से; या

() लाभांश या प्रतिभूतियों पर ब्याज के रूप में,

प्रोद्भूत या उद्भूत कोर्इ आय :

परंतु इस खंड की कोर्इ बात ऐसी किसी सिक्किमी स्त्री को लागू नहीं होगी जो 1 अप्रैल, 2008 को या उसके पश्चात् ऐसे किसी व्यष्टि से विवाह करती है जो सिक्किमी नहीं है।

स्पष्टीकरण - इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "सिक्किमी" से,–

(i) ऐसा कोर्इ व्यष्टि अभिप्रेत होगा, जिसका नाम 26 अपै्रल, 1975 के ठीक पूर्व सिक्किम प्रजा नियम, 1961 के साथ पठित सिक्किम प्रजा विनियम, 1961 के अधीन रखे गए रजिस्टर में (जिसे इसके पश्चात् "सिक्किम प्रजा रजिस्टर" कहा गया है) अभिलिखित किया जाता है ; या

(ii) ऐसा कोर्इ व्यष्टि अभिप्रेत होगा, जिसका नाम भारत सरकार के आदेश सं. 26030/36/90-आर्इ.सी.आर्इ., तारीख 7 अगस्त, 1990 और तारीख 8 अप्रैल, 1991 के सम संख्यांक के आदेश के आधार पर सिक्किम प्रजा रजिस्टर में सम्मिलित किया जाता है; या

(iii) ऐसा कोर्इ अन्य व्यष्टि अभिप्रेत होगा, जिसका नाम सिक्किम प्रजा रजिस्टर में नहीं है किन्तु संदेह से परे यह सिठ्ठ हो गया है कि ऐसे व्यष्टि के पिता या पति या पितामह या उसी पिता से भार्इ का नाम उस रजिस्टर में अभिलिखित किया गया है;]

26ख[(26ककख) कृषि उत्पाद के विपणन को विनियमित करने के प्रयोजनार्थ तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन गठित किसी कृषि उत्पाद विपणन समिति या बोर्ड की आय;]

27[(26) किसी केन्द्रीय, राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा स्थापित किसी निगम की या किसी अन्य निकाय, संस्था या संगम की आय (जो सरकार द्वारा पूर्णतया वित्तपोषित निकाय, संस्था या संगम है) जहां ऐसा निगम या अन्य निकाय या संस्था या संगम 28[अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों या पिछड़े वर्गों के या उनमें से किन्हीं दो के या सभी के सदस्यों] के हितों के प्रोन्नयन के लिए संस्थापित किया गया है, या बनाया गया है।

29[स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–

() 30"अनुसूचित जातियां" और 31"अनुसूचित जनजातियां" का वही अर्थ है जो संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड (24) और खंड (25) में है;

() "पिछड़े वर्गों" से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों से भिन्न, नागरिकों के ऐसे वर्ग अभिप्रेत हैं, जो यथास्थिति,–

(i) केन्द्रीय सरकार द्वारा; या

(ii) किसी राज्य सरकार द्वारा,

समय-समय पर, अधिसूचित किए जाएं;]

32[(26खख) किसी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के हितों के प्रोन्नयन करने के लिए केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा स्थापित किसी निगम की आय।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजन के लिए "अल्पसंख्यक समुदाय" से ऐसा अल्पसंख्यक समुदाय अभिप्रेत है जो इस संबंध में राजपत्र में केन्द्रीय सरकार द्वारा उस रूप में अधिसूचित33 है;]

34[(26खखख) ऐसे भूतपूर्व सैनिकों के, जो भारत के नागरिक हैं, कल्याण और आर्थिक उत्थान के लिए किसी केंद्रीय, राज्य या प्रान्तीय अधिनियम द्वारा स्थापित किसी निगम की कोर्इ आय।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "भूतपूर्व सैनिक" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जिसने संविधान के प्रारंभ से पूर्व संघ के सशस्त्र बलों या भारतीय राज्यों के सशस्त्र बलों में (किन्तु असम राइफल्स, रक्षा सुरक्षा कोर, सामान्य रिजर्व इंजीनियरिंग बल, लोक सहायक सेना, जम्मू-कश्मीर मिलिशिया और राज्यक्षेत्रीय सेना को छोड़कर) किसी भी पंक्ति में, चाहे योधक या गैर-योधक रूप में, अनुप्रमाणन के पश्चात् कम से कम छह मास की निरंतर अवधि के लिए सेवा की है और उसे कदाचार या अदक्षता के कारण पदच्युति या सेवोन्मुक्ति से भिन्न किसी रूप में निर्मुक्त किया गया है और किसी मृत या असमर्थ भूतपूर्व सैनिक की दशा में जिसके अंतर्गत उसकी पत्नी, बच्चे, पिता, माता, अवयस्क भार्इ, विधवा पुत्री और विधवा बहन भी है, जो ऐसे भूतपूर्व सैनिक की मृत्यु या असमर्थता से ठीक पूर्व उस पर पूरी तरह आश्रित हो;]

35[(27) खंड (26) में उल्लिखित अनुसूचित जातियों के या अनुसूचित जनजातियों के या दोनों के सदस्यों के हितों का प्रोन्नयन करने के लिए बनार्इ किसी सहकारी सोसाइटी की कोर्इ आय :

परन्तु यह तब जबकि सहकारी सोसाइटी के सदस्य वैसे ही प्रयोजनों के लिए बनार्इ गर्इ अन्य सहकारी सोसाइटियां ही हों, और सोसाइटी का वित्त, सरकार और ऐसी अन्य सोसाइटियों द्वारा उपलब्ध कराया जाता है;]

(28) 36[* * *]

(29) 37[वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया।]

38[(29) निम्नलिखित को प्रोदभूत या उद्भूत कोर्इ आय–

() 1 अप्रैल, 1962 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ष में कॉफी अधिनियम, 1942 (1942 का 7) की धारा 4 के अधीन गठित कॉफी बोर्ड या किसी ऐसे पूर्ववर्ष जिसमें ऐसा बोर्ड गठित किया गया था इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;

() 1 अप्रैल, 1962 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ष में रबड़ बोर्ड अधिनियम, 1947 (1947 का 24) की धारा 4 की उपधारा (1) के अधीन गठित रबड़ बोर्ड या किसी ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष में जिसमें ऐसा बोर्ड गठित किया गया था, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;

() 1 अप्रैल, 1962 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ष में चाय अधिनियम, 1953 (1953 का 29) की धारा 4 के अधीन स्थापित चाय बोर्ड या किसी ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष में जिसमें ऐसा बोर्ड गठित किया गया था, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;

() 1 अप्रैल, 1975 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ती वर्ष में तम्बाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 (1975 का 4) के अधीन गठित तम्बाकू बोर्ड या ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष जिसमें ऐसा बोर्ड गठित किया गया था, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;

() 1 अप्रैल, 1972 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ष में सामुद्रिक उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1972 (1972 का 13) की धारा 4 के अधीन स्थापित सामुद्रिक उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण या ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष जिसमें ऐसा बोर्ड गठित किया गया था, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;

() 1 अप्रैल, 1985 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ती वर्ष में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास अधिनियम, 1985 (1986 का 2) की धारा 4 के अधीन स्थापित कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण या ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष जिसमें प्राधिकरण का गठन किया गया था, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;

() 1 अप्रैल, 1986 को या इसके पश्चात् प्रारंभ होने वाले किसी निर्धारण वर्ष से सुसंगत किसी पूर्ववर्ती वर्ष में मसाला बोर्ड अधिनियम, 1986 (1986 का 10) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन गठित मसाला बोर्ड या ऐसे पूर्ववर्ती वर्ष में जिसमें ऐसा बोर्ड गठित किया गया था, इनमें से जो भी पश्चात्वर्ती हो;]

38क[() कयर उद्योग अधिनियम, 1953 (1953 का 45) की धारा 4 के अधीन स्थापित कयर बोर्ड;]

39[(30) ऐसे निर्धारिती की दशा में40, जो भारत में चाय उत्पादन या इसके निर्माण में लगा हुआ है चाय की झाड़ियों के पुन:रोपण या प्रतिस्थापन 41[अथवा चाय की खेती के लिए प्रयुक्त क्षेत्रों को पुनरुज्जीवित या समेकित करने की] ऐसी स्कीम42 के अधीन जो केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट चाय बोर्ड से या उसके माध्यम से प्राप्त सहायिकी की रकम :

परन्तु जब तक जबकि निर्धारिती संबंधित निर्धारण वर्ष की आय की अपनी विवरणी के साथ, या ऐसी अतिरिक्त कालावधि के भीतर जो 43[निर्धारण] अधिकारी अनुज्ञात करे पूर्ववर्ष के दौरान निर्धारिती को दी गर्इ ऐसी सहायिकी की रकम की बाबत चाय बोर्ड का प्रमाणपत्र 43[निर्धारण] अधिकारी को प्रस्तुत करता है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड में "चाय बोर्ड" से चाय अधिनियम, 1953 (1953 का 29) की धारा 4 के अधीन स्थापित चाय बोर्ड अभिप्रेत है;]

44[(31) ऐसे निर्धारिती की दशा में जो भारत के रबड़, कॉफी, इलायची या ऐसी अन्य वस्तु के, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, इस संबंध में विशेषत: उल्लेख करे, उत्पादन और निर्माण का कारबार करता है, रबड़ के पौधों, कॉफी के पौधों, इलायची के पौधों या ऐसी अन्य वस्तु का उत्पादन करने के लिए पौधों के पुन:रोपण या प्रतिस्थापन की अथवा रबड़, कॉफी, इलायची या ऐसी अन्य वस्तु की खेती करने के लिए प्रयुक्त क्षेत्रों को पुनरुज्जीवित या समेकित करने की ऐसी स्कीम के अंतर्गत जो केन्द्रीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, विशेष रूप से उल्लेख करे, सम्बद्ध बोर्ड या किसी माध्यम से प्राप्त साहायिकी की रकम :

परन्तु यह तब जबकि निर्धारिती, संबंधित निर्धारण वर्ष की आय की अपनी विवरणी के साथ या ऐसी अतिरिक्त अवधि के भीतर जो निर्धारण अधिकारी अनुज्ञात करे, पूर्ववर्ष के दौरान निर्धारिती को दी गर्इ ऐसी सहायिकी की रकम के बारे में संबद्ध बोर्ड का प्रमाण पत्र निर्धारण अधिकारी को प्रस्तुत करता है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड में, "संबद्ध बोर्ड" से निम्नलिखित अभिप्रेत है :–

(i) रबड़ के संबंध में रबड़ अधिनियम, 1947 (1947 का 24) की धारा 4 के अंतर्गत गठित बोर्ड,

(ii) कॉफी के संबंध में, कॉफी अधिनियम, 1942 (1942 का 7) की धारा 4 के अंतर्गत गठित कॉफी बोर्ड,

(iii) इलायची के संबंध में, मसाला बोर्ड अधिनियम, 1986 (1986 का 10) की धारा 3 के अधीन गठित मसाला बोर्ड,

(iv) इस खंड के अंतर्गत विनिर्दिष्ट किसी अन्य वस्तु के संबंध में, तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अंतर्गत स्थापित कोर्इ बोर्ड या अन्य प्राधिकरण जो केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे;]

45[(32) धारा 64 की उपधारा (1क) में उल्लिखित किसी निर्धारिती की दशा में, उस उपधारा के अंतर्गत उसकी कुल आय में सम्मिलित किए जाने योग्य कोर्इ आय, उस सीमा तक जिस तक ऐसी आय ऐसी प्रत्येक अवयस्क संतान के बारे में, जिसकी आय इस प्रकार सम्मिलित किए जाने योग्य है, एक हजार पांच सौ रुपए से अधिक नहीं;]

46[(33) किसी पूंजी आस्ति के अंतरण से, जो भारतीय यूनिट ट्रस्ट (उपक्रम का अंतरण और निरसन) अधिनियम, 2002 (2002 का 58) की अनुसूची 1 में निर्दिष्ट स्कीम, 1964 की एक यूनिट है और जहां ऐसी आस्ति का अंतरण 1 अप्रैल, 2002 को या उसके पश्चात् हुआ हैं, उद्भूत कोर्इ आय ;]

47[(34) धारा 115ण में निर्दिष्ट लाभांशों के रूप में कोर्इ आय;

स्पष्टीकरण--48[वित्त अधिनियम, 2011 द्वारा 1.6.2011 से [जैसा कि विशेष आर्थिक जोन अधिनियम, 2005 द्वारा 10.2.2006 से अंत:स्थापित किया गया था] का लोप किया जाएगा]

(35) () खंड (23) के अधीन विनिर्दिष्ट पारस्परिक निधि की यूनिटों की बाबत प्राप्त आय ; या

() विनिर्दिष्ट उपक्रम के प्रशासक से यूनिटों की बाबत प्राप्त आय ; या

() विनिर्दिष्ट कंपनी से यूनिटों की बाबत प्राप्त आय,

के रूप में कोर्इ आय :

परंतु यह खंड, यथास्थिति, विनिर्दिष्ट उपक्रम के प्रशासक या विनिर्दिष्ट कंपनी या पारस्परिक निधि की यूनिटों के अंतरण से उद्भूत किसी आय को लागू नहीं होगा।

स्पष्टीकरण–इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–

() "प्रशासक" से भारतीय यूनिट ट्रस्ट (उपक्रम का अंतरण और निरसन) अधिनियम, 2002 (2002 का 58) की धारा 2 के खंड () में निर्दिष्ट प्रशासक अभिप्रेत है ;

() "विनिर्दिष्ट कंपनी" से भारतीय यूनिट ट्रस्ट (उपक्रम का अंतरण और निरसन) अधिनियम, 2002 (2002 का 58) की धारा 2 के खंड ()49 में निर्दिष्ट कोर्इ कंपनी अभिप्रेत है ;

(36) किसी दीर्घकालिक पूंजी आस्ति के, जो 1 मार्च, 2003 को या उसके पश्चात् और 1 मार्च, 2004 से पूर्व क्रय की गर्इ कंपनी में कोर्इ पात्र साधारण शेयर हैं, और जो बारह मास या उससे अधिक की अवधि के लिए धारित की गर्इ है, अंतरण से उद्भूत कोर्इ आय।

स्पष्टीकरण–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "पात्र साधारण शेयर" से अभिप्रेत है–

(i) किसी कंपनी में कोर्इ साधारण शेयर जो 1 मार्च, 2003 को स्टाक एक्सचेंज, मुंबर्इ के बी.एस.र्इ. सूचकांक-500 का एक संघटक है और ऐसे साधारण शेयर के क्रय और विक्रय के संव्यवहारों को भारत में मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में किया गया है;

(ii) किसी कंपनी में कोर्इ साधारण शेयर जो 1 मार्च, 2003 को या उसके पश्चात् जारी पब्लिक इश्यू के माध्यम से आबंटित किया गया है और भारत में 1 मार्च, 2004 से पूर्व किसी मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है और ऐसे शेयर के विक्रय के संव्यवहार को भारत में मान्यताप्राप्त किसी स्टाक एक्सचेंज में किया गया है;]

50[(37) किसी निर्धारिती की दशा में, जो कोर्इ व्यष्टि या कोर्इ हिन्दू अविभक्त कुटुंब है, कृषि भूमि के अंतरण से उद्भूत 'पूंजी अभिलाभ' शीर्ष के अधीन प्रभार्य कोर्इ आय, जहां–

(i) ऐसी भूमि धारा 2 के खंड (14) के उपखंड (iii) की मद (क) या मद (ख) में निर्दिष्ट किसी क्षेत्र में स्थित है;

(ii) ऐसी भूमि, अंतरण की तारीख के ठीक पहले के दो वर्ष की अवधि के दौरान ऐसे हिन्दू अविभक्त कुटुंब या व्यष्टि या उसके माता-पिता में से किसी के द्वारा कृषि प्रयोजनों के लिए उपयोग की जा रही थी;

(iii) ऐसा अंतरण किसी विधि के अधीन अनिवार्य अर्जन के रूप में है या ऐसा कोर्इ अंतरण है जिसके लिए प्रतिफल का अवधारण या अनुमोदन केन्द्रीय सरकार या भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया है;

(iv) ऐसी आय ऐसे अंतरण के लिए प्रतिकर या प्रतिफल से हुर्इ है, जो ऐसे निर्धारिती द्वारा 1 अप्रैल, 2004 को या उसके पश्चात् प्राप्त किया गया है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "प्रतिकर या प्रतिफल" पद के अंतर्गत किसी न्यायालय, अधिकरण या अन्य प्राधिकरण द्वारा बढ़ाया गया या और बढ़ाया गया प्रतिकर या प्रतिफल भी आता है ;

(38) किसी दीर्घकालिक पूंजी आस्ति के, जो किसी कंपनी में कोर्इ साधारण शेयर या किसी साधारण शेयरोन्मुख निधि की कोर्इ यूनिट है, अंतरण से होने वाली आय, जहां–

() किसी साधारण शेयर या यूनिट के विक्रय का संव्यवहार उस तारीख को या उसके पश्चात् होता है, जिसको वित्त (संख्यांक 2) अधिनियम, 2004 का अध्याय 7 प्रवृत्त होता; और

() ऐसा संव्यवहार उस अध्याय के अधीन प्रतिभूति संव्यवहार कर से प्रभार्य है:

51[परंतु किसी कंपनी के दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ के रूप में हुर्इ आय को धारा 115ञख के अधीन बही लाभ और संदेय आय-कर की संगणना करने के लिए हिसाब में लिया जाएगा।]

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "साधारण शेयरोन्मुख निधि" से ऐसी कोर्इ निधि अभिप्रेत है–

(i) जहां विनिधान (निवेश) योग्य निधियां देशी कंपनियों में साधारण शेयरों के रूप में, ऐसी निधि के कुल आगमों के 52[पैंसठ] प्रतिशत से अधिक सीमा तक विनिहित की जाती हैं; और

(ii) जो खंड (23घ) के अधीन उल्लिखित किसी पारस्परिक निधि की किसी स्कीम के अधीन स्थापित की गर्इ है:

परन्तु निधि की सारधारण शेयरधारिता की प्रतिशतता की संगणना आरंभिक और अंतिम अंकों के मासिक औसतों के वार्षिक औसत के प्रति निर्देश करके की जाएगी।]

53[(39) केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित व्यक्ति या व्यक्तियों को भारत में हुर्इ किसी अंतरराष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता से होने वाली विनिर्दिष्ट आय, यदि ऐसी अंतरराष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता–

() ऐसी प्रतियोगिता से संबंधित अंतरराष्ट्रीय खेल कूद को विनियमित करने वाले अंतरराष्ट्रीय निकाय द्वारा अनुमोदित हो;

() दो से अधिक देशों में खेली गर्इ हो;

() इस खंड के प्रयोजनों के लिए केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित हो।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनार्थ, "विनिर्दिष्ट आय" से अंतरराष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता से होने वाली ऐसी प्रकृति की और उस सीमा तक की आय अभिप्रेत है जो केन्द्रीय सरकार इस निमित्त अधिसूचित करे।

(40) ऐसी किसी भारतीय कंपनी से, जो विद्युत के उत्पादन, पारेषण या वितरण के कारबार में लगी हुर्इ उसकी नियंत्री कंपनी है, किसी समनुंषगी कंपनी की अनुदान के रूप में या अन्यथा प्राप्त कोर्इ आय, यदि ऐसी प्राप्ति विद्युत उत्पादन के विद्यमान कारबार की पुन:संचना या पुनरुज्जीवन के संबंध में शोध्य राशियों के निपटारे के लिए है :

परन्तु इस खंड के उपबंध उस दशा में लागू होंगे यदि विद्युत उत्पादन के किसी विद्यमान कारबार की पुन:संचना या पुनरुज्जीवन धारा 80झक की उपधारा (4) के खंड (v) के उपखंड () के अधीन अधिसूचित भारतीय कंपनी को कारबार के अंतरण के रूप में हुआ है;

(41) ऐसी किसी पूंजी आस्ति के, जो विद्युत उत्पादन, पारेषण या वितरण के कारबार में लगे हुए किसी उपक्रम की आस्ति है, अंतरण से हुर्इ कोर्इ आय, जहां ऐसा अंतरण धारा 80झक की उपधारा (4) के खंड (v) के उपखंड () के अधीन अधिसूचित भारतीय कंपनी को तारीख 31 मार्च, 2006 को या उसके पूर्व किया जाता है;]

54[(42) किसी ऐसे निकाय या प्राधिकरण को, जिसे–

() केंद्रीय सरकार द्वारा दो या अधिक देशों के साथ की गर्इ किसी संधि या किए गए किसी करार या केंद्रीय सरकार द्वारा हस्ताक्षरित किसी कन्वेशन के अधीन स्थापित या गठित या नियुक्त किया गया है;

() लाभ के प्रयोजनों के लिए स्थापित या गठित या नियुक्त नहीं किया गया है;

() केंद्रीय सरकार द्वारा इस खंड के प्रयोजनों के लिए राजपत्र में अधिसूचित किया गया है,

उद्भूत होने वाली कोर्इ विनिर्दिष्ट आय।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "विनिर्दिष्ट आय" से, इस खंड में निर्दिष्ट निकाय या प्राधिकरण को उद्भूत होने वाली ऐसी प्रकृति की और ऐसी सीमा तक की, जो केंद्रीय सरकार इस निमित्त अधिसूचित करे, आय अभिप्रेत है;]

54क[(43) किसी व्यष्टि को धारा 47 के खंड (xvi) में निर्दिष्ट प्रतिवर्ती बंधक के संव्यवहार में ऋण के रूप में, चाहे वह एकमुश्त हो या किस्त में हो, प्राप्त कोर्इ राशि;]

54ख[(44) किसी व्यक्ति को भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 (1882 का 2) के उपबंधों के अधीन 27 फरवरी, 2008 को स्थापित नर्इ पेंशन प्रणाली न्यास के लिए या उसकी ओर से प्राप्त कोर्इ आय;]

54ग[(45) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या सेवानिवृत्त अध्यक्ष या किसी अन्य सदस्य या सेवानिवृत्त सदस्य को केन्द्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त राजपत्र में अधिसूचित रूप में सदत्त कोर्इ भत्ता या परिलब्धि;]

54घ[(46) ऐसे किसी निकाय या प्राधिकरण या बोर्ड या न्यास या आयोग (चाहे वह किसी भी नाम से ज्ञात हो) को-

() जो सर्वसाधारण के फायदे के लिए किसी क्रियाकलाप को विनियमित या प्रशासित करने के उद्देश्य से किसी केन्द्रीय, राज्य या प्रांतीय अधिनियम द्वारा या उसके अधीन स्थापित या गठित किया गया है या केंद्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा गठित किया गया है;

(ख़) जो किसी वाणिज्यिक क्रियाकलाप में नहीं लगा हुआ है; और

() जो इस खंड के प्रयोजनों के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित किया गया है, प्रोद्भूत होने वाली कोर्इ विनिर्दिष्ट आय।

स्पष्टीकरण - इस खंड के प्रयोजनों के लिए, "विनिर्दिष्ट आय" से इस खंड में निर्दिष्ट किसी निकाय या प्राधिकरण या बोर्ड या न्यास या आयोग (चाहे वह किसी भी नाम से ज्ञात हो) को ऐसी प्रकृति की और उस सीमा तक प्रोद्भूत होने वाली आय अभिप्रेत है, जो केंद्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे;

(47) ऐसे निशानिर्देशों के अनुसार, जो विहित किए जाएं, स्थापित किसी अवसंरचना ऋण निधि की कोर्इ आय जिसे केंद्रीय सरकार द्वारा इस खंड के प्रयोजनों के लिए राजपत्र में अधिसूचित किया जाए ]

54ड़[(48) भारत में किसी व्यक्ति को कच्चे तेल के विक्रय के मद्दे किसी विदेशी कंपनी द्वारा भारतीय करेंसी में भारत में प्राप्त कोर्इ आय :

परंतु

(i) विदेशी कंपनी द्वारा भारत में ऐसी आय, केंद्रीय सरकार द्वारा किए गए या केंद्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित किसी करार या ठहराव के अनुसरण में प्राप्त हुर्इ है;

(ii) राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए, विदेशी कंपनी को और करार या ठहराव को केंद्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त अधिसूचित किया गया है; और

(iii) विदेशी कंपनी भारत में ऐसी आय को प्राप्त करने से भिन्न किसी क्रियाकलाप में नहीं लगी हुर्इ है।]

 

80. सुसंगत केस लाज़ के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

81. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1971 से अंत:स्थापित।

82. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1993 से अंत:स्थापित। इससे पूर्व खंड (2) प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित किया गया था और प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा इसी तारीख से उसका लोप किया गया था।

83. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया। लोप किए जाने से पूर्व वित्त अधिनियम, 1972 द्वारा 1.4.1972 से यथाप्रतिस्थापित तथा वित्त अधिनियम, 1986 द्वारा 1.4.1987 से तथा वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.10.1991 से तथा वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1992 से यथासंशोधित खंड (3) इस प्रकार था :

'(3) कोर्इ प्राप्तियांजो आकस्मिक और अनावर्ती प्रकृति की हैं, उस परिमाण तक जिस तक ऐसी प्राप्तियां कुल मिलाकर पांच हजार रुपए से अधिक नहीं हैं:

परंतु जहां ऐसी प्राप्तियां दौड़ से, जिसके अंतर्गत घुड़दौड़ है, हुर्इ जीत से संबंधित हैं वहां इस खंड के उपबंध इस प्रकार प्रभावी होंगे मानो "पांच हजार रुपए" शब्दों के स्थान पर "दो हजार पांच सौ रुपए" शब्द रखे गए हों :

परंतु यह और कि यह खंड निम्नलिखित को लागू नहीं होगा, अर्थात् :–

(i) धारा 45 के उपबंधों के अंतर्गत प्रभार्य पूंजी अभिलाभ; या

(ii) कारबार या वृत्ति या उपजीविका को चलाने से उद्भूत प्राप्तियां; या

(iii) किसी कर्मचारी के पारिश्रमिक के परिवर्धन के तौर पर हुर्इ प्राप्तियां;'

84. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से खंड (4) और (4) के स्थान पर प्रतिस्थापित। इनके प्रतिस्थापन से पूर्व वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से यथाअंत:स्थापित खंड (4), और वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1965 से यथाअंत:स्थापित खंड (4) और तत्पश्चात् वित्त अधिनियम, 1968 द्वारा 1.4.1969 से संशोधित और वित्त अधिनियम, 1982 द्वारा 1.4.1982 से प्रतिस्थापित।

85. विनिर्दिष्ट प्रतिभूतियों के लिए, देखिए अधिसूचना सं. का.आ. 3331, तारीख 19.10.1965। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

86. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

87. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से प्रतिस्थापित।

88. परिपत्र सं. 592, तारीख 4.2.1991 देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

89. विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 की धारा 2 के खंड () में "भारत के बाहर निवासी व्यक्ति" को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया गया है :

'() "भारत के बाहर निवासी व्यक्ति" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो भारत में निवासी नहीं है;'

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 के उपर्युक्त पद की परिभाषा के लिए परिशिष्ट देखिए।

90. वित्त अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से लोप किया गया। लोप किए जाने से पूर्व वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2006 से यथा अंत:स्थापित परन्तुक निम्न प्रकार था :

"परंतु यह और कि इस उपखंड की कोर्इ बात 1 अप्रैल, 2005 को या उसके पश्चात् ऐसे व्यष्टि को ब्याज के रूप में संदत्त या उसके अनिवासी (विदेशी) खाते में जमा की गर्इ किसी आय को लागू नहीं होगी"

91. वित्त अधिनियम, 1982 द्वारा 1.4.1983 से अंत:स्थापित।

92. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

93. विनिर्दिष्ट बचत प्रमाणपत्रों के लिए देखिए अधिसूचना सं. का. आ. 653(र्इ), तारीख 8.9.1982। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

94. प्रत्यक्ष कर विधि (दूसरा संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से प्रतिस्थापित। इससे पूर्व खंड (5) का वित्त अधिनियम, 1975 द्वारा 1.4.1975 से, कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा भूतलक्षी रूप से 1.4.1962 से और प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से संशोधन किया गया था।

95. नियम 2ख छूट की शर्तें और मात्रा विहित करता है, जो निम्नानुसार है:

शर्तों का पूरा किया जाना–पूरी की जाने वाली शर्तें निम्नानुसार हैं–

• किसी यात्रा रियायत या सहायता के मूल्य पर या (i) भारत में किसी स्थान में छुट्टी जाने; या (ii) सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारत में किसी स्थान पर जाने; या (iii) अपनी सेवा से पदच्युति के पश्चात्, भारत में किसी स्थान पर जाने के संबंध में अपने और अपने कुटुम्ब के लिए, यथास्थिति, अपने नियोजक या पूर्व नियोजक से निर्धारिती को प्राप्त या उसे देय सहायता पर छूट अनुज्ञात है।

• निर्धारिती के कुटुम्ब द्वारा की गर्इ यात्रा, न कि स्वयं उसके द्वारा, के लिए वास्तव में लागत व्यय की बाबत छूट अनुज्ञात है।

इस प्रयोजन के लिए 'कुटुम्ब' से अभिप्रेत है (i) निर्धारिती के पति या पत्नी या बच्चे; और (ii) निर्धारिती के माता-पिता, भार्इ, और बहिनें परंतु वे पूर्णत: या मुख्यत: निर्धारिती पर आश्रित हों। 1.10.1997 से इस बाबत केन्द्रीय सिविल सेवा छुट्टी यात्रा रियायत नियम संशोधित किए गए हैं।

चार कलेंडर वर्ष के ब्लाक में की गर्इ दो यात्रा की बाबत ही छूट प्राप्त की जा सकती है। इस प्रयोजन के लिए, पहला चार वर्ष ब्लाक कलेंडर वर्ष 1986 से आरंभ हुआ। इस प्रकार, चार वष्र्ाीय ब्लाक 1986-89, 1990-93, 1994-97, 1998-2001 और इसी प्रकार आगे होंगे।

• यदि निर्धारिती दो अनुज्ञात अवसरों में से किसी भी अवसर पर या दोनों अवसरों पर किसी विनिर्दिष्ट चार वर्ष की ब्लाक अवधि के दौरान यात्रा रियायत या सहायता प्राप्त नहीं करता है तो छूट का दावा किया जा सकता है परंतु यह तब जब वह उस ब्लाक के ठीक आगामी कलेंडर वर्ष में रियायत या सहायता ले। यह साधारणत: "अग्रनीत करना" रियायत के नाम से जाना जाता है। ऐसे मामलों में, इस प्रकार ली गर्इ छूट की चार वर्ष के उत्तरवर्ती ब्लाक के लिए अनुज्ञात भावी छूट को विनियमित करने के लिए गणना नहीं की जाएगी।

छूट की मात्रा–मूल नियम यह है कि छूट की मात्रा यात्रा पर उपगत वास्तविक व्यय के लिए सीमित होगी। इस से यह पूर्वकल्पित है कि कोर्इ यात्रा और उस पर कोर्इ व्यय उपगत किए बिना कोर्इ भी छूट का दावा नहीं किया जा सकता है।

ऊपर साधारण सीमाओं के अतिरिक्त, छूट की मात्रा, उपयोग किए गए या उपलब्ध परिवहन के साधन पर निर्भर करते हुए, निम्नलिखित अधिकतम सीमा के अधीन रहते हुए भी होगी :–

क. 1.10.1997 से पूर्व की गर्इ यात्राएं

• रेल द्वारा की गर्इ यात्रा के लिए

• जहां यात्रा का मूल स्थान और गंतव्य स्थान रेल से जुड़ा हो किंतु यात्रा परिवहन के किसी अन्य साधन द्वारा की जाती है।

•  जहां यात्रा का मूल स्थान और गंतव्य या उसका कोर्इ भाग रेल से जुड़ा न हो और ऐसे स्थानों के मध्य यात्रा परिवहन के किसी अन्य साधन द्वारा की जाती है

 •  गंतव्य स्थान को निकटतम मार्ग द्वारा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी किराया

•  गंतव्य स्थान को निकटतम मार्ग द्वारा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी किराया।

•  यदि ऐसे स्थानों के मध्य मान्यता प्राप्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली मौजूद हो तो निकटतम मार्ग द्वारा ऐसे परिवहन के लिए प्रथम श्रेणी या डीलक्स श्रेणी किराया। अन्य मामलों में, निकटतम मार्ग द्वारा यात्रा की दूरी के लिए वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी किराया उसी प्रकार मानो कि यात्रा रेल द्वारा की गर्इ है।

ख. 1.10.1997 को या उसके पश्चात् की गर्इ यात्राएं

•  वायुयान द्वारा की गर्इ यात्रा के लिए 

•  जहां यात्रा का मूल स्थान और गंतव्य स्थान रेल से जुड़ा हो और यात्रा वायुयान से भिन्न परिवहन के किसी अन्य साधन से की जाती है।

•  जहां यात्रा का मूल स्थान और गंतव्य स्थान या उसका कोर्इ भाग रेल से न जुड़ा हो।

•   गंतव्य स्थान को निकटतम मार्ग द्वारा राष्ट्रीय वाहक (इंडियन एयरलाइन्स या एयर इंडिया) का एयर मितव्ययी किराया

•  गंतव्य स्थान को निकटतम मार्ग द्वारा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी किराया।

•  (i) जहां मान्यता प्राप्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उपलब्ध हो, वहां गंतव्य स्थान के लिए निकटतम मार्ग द्वारा ऐसे परिवहन पर प्रथम श्रेणी या डीलक्स श्रेणी किराया

(ii) जहां कोर्इ भी मान्यताप्राप्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उपलब्ध न हो, तो निकटतम मार्ग द्वारा यात्रा की दूरी के लिए वातानुकूलित प्रथम श्रेणी किराया उसी प्रकार मानो कि यात्रा रेल द्वारा की गर्इ हो।

 

बच्चों के लिए निर्बंधित दर–1.10.1997 से अंत:स्थापित नियम 2ख के उपनियम (4) के अधीन यात्रा रियायत पर छूट 1.10.1998 के पश्चात् पैदा हुए व्यष्टि के जीवित दो बच्चों से अधिक को अनुज्ञेय नहीं होगी। तथापि यह निर्बंधन 1.10.1998 से पूर्व हुए बच्चों की बाबत लागू नहीं होगा, और यह उस दशा में भी लागू नहीं होगा जहां व्यष्टि के एक बच्चा पैदा करने के पश्चात् दूसरे अवसर पर अनेक बच्चे (जुड़वा/तीन/चार आदि) पैदा होते हैं। इस निर्बंधन की विवक्षा निम्नलिखित रूप में होगी:–

•   1.10.1998 को या इसके पूर्व की गर्इ यात्रा की बाबत छूट व्यष्टि के सभी जीवित बच्चों की बाबत अनुज्ञेय होगी।

•   1.10.1998 के पश्चात् की गर्इ यात्रा की बाबत,–

- 1.10.1998 से पूर्व पैदा हुए सभी जीवित बच्चों को छूट अनुज्ञेय होगी।

- इसके अतिरिक्त, 1.10.1998 को या उसके पश्चात् पैदा हुए केवल दो जीवित बच्चों को ही यह छूट अनुज्ञेय होगी। दो बच्चों की इस सीमा की गणना करने में, पहले बच्चे के पश्चात् पैदा हुए अनेक बच्चों में से प्रथम बच्चा केवल "एक बच्चा" माना जाएगा।

यह उल्लेख किया जा सकता है कि अधिनियम की धारा 3(15) "बच्चे" को परिभाषित करती है जिसमें व्यष्टि का "सौतेला बच्चा और गोद लिया हुआ बच्चा" भी सम्मिलित है। इसलिए पूर्वोक्त निर्बंधन सौतेले बच्चों और गोद लिए बच्चों की बाबत लागू होगा परन्तु यह तब जबकि वे 1.10.1998 को या उसके पश्चात् पैदा हुए हों।

96. इसके लोप से पूर्व खंड (5), जो कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1984 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1982 से अंत:स्थापित किया गया था, निम्नलिखित रूप में था :

"(5) किसी ऐसे व्यष्टि की दशा में, जो भारत का नागरिक नहीं है और अनिवासी है, जो भारत में धारा 9 की उपधारा (1) के खंड (i) के स्पष्टीकरण के खंड () में निर्दिष्ट किसी व्यष्टि, फर्म या कंपनी द्वारा भारत में केवल किसी चलचित्र फिल्म की शूटिंग के संबंध में आता है, ऐसी शूटिंग के संबंध में कोर्इ सेवा करने के लिए उसको प्राप्त कोर्इ पारिश्रमिक;"

97. लोप से पूर्व वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1994 से यथा अंत:स्थापित तथा बाद में वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.1999 से संशोधित खंड (5) इस प्रकार था :

"(5) किसी व्यष्टि की दशा में, जो सरकार के, या किसी स्थानीय अधिकारी के, या किसी विशेष विधि के अधीन स्थापित किसी निगम के, या वैज्ञानिक अनुसंधान चलाने के लिए भारत में स्थापित किसी ऐसी संस्था या निकाय के, जो विहित प्राधिकार द्वारा इस खंड के प्रयोजनों के लिए अनुमोदित किया जाए (31 मार्च, 1993 के पश्चात् की तारीख से प्रारंभ होने वाले) नियोजन में या भारत में चलने वाले किसी कारबार में तकनीकी के रूप में सेवा करता है और वह व्यष्टि, उस वित्तीय वर्ष के, जिसमें वह भारत में पहुंचा, ठीक पूर्ववर्ती चार वित्तीय वर्षों में से किसी वर्ष में भारत में निवासी नहीं रहा है और ऐसी सेवाओं के लिए उसकी आय पर "वेतन" शीर्ष के अंतर्गत प्रभार्य कर का केन्द्रीय सरकार को उसके नियोजक द्वारा भुगतान किया जाता है (जो कर, नियोजक के कंपनी होने की दशा में, कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 200 में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, भुगतान किया जा सकेगा), वहां उसके भारत पहुंचने की तारीख से प्रारंभ होने वाली अड़तालीस माह से अधिक अवधि के लिए नियोजक द्वारा इस प्रकार भुगतान किया गया कर :

परन्तु यदि केन्द्रीय सरकार लोक हित में ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझती है तो वह ऐसे किसी व्यष्टि की दशा में, जो भारत में किसी मशीनरी या संयंत्र के डिजाइन, परिनिर्माण या उसे प्रारंभ करने के लिए ऐसी डिजाइन परिनिर्माण या प्रारंभ करने से संबंधित क्रियाकलापों के अधीक्षण के लिए नियोजित है, भारत में अनिवास के संबंध में इस खंड में उल्लिखित शर्त का त्याग कर सकती है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "तकनीशियन" से ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है जो,–

(i) सन्निर्माण या विनिर्माण संबंधी संक्रियाओं या खनन में या विद्युत या किसी अन्य प्रकार की शक्ति के उत्पादन में, या

(ii) कृषि, पशुपालन, डेरी उद्योग, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने या पोत निर्माण में, या

(iii) ऐसे अन्य क्षेत्र में, जो केन्द्रीय सरकार, उसमें विशेषज्ञीय ज्ञान और अनुभव रखने वाले भारतीयों की उपलब्धता, देश की आवश्यकताओं और अन्य सुसंगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे,

विशेषज्ञीय ज्ञान और अनुभव रखता है और जो भारत में किसी ऐसी हैसियत में नियोजित है जिसमें ऐसे विशेषज्ञीय ज्ञान और अनुभव का वास्तव में उपयोग होता है;"

98. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया। लोप किए जाने से पूर्व कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से, यथाप्रतिस्थापित तथा वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1977 द्वारा 1.4.1972 से, भूतलक्षी प्रभाव से और वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से यथा संशोधित उपखंड (i) इस प्रकार था :

"(i) ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, ऐसा यात्रा-व्यय, धन या ऐसी नि:शुल्क या रियायती यात्रा का मूल्य जो ऐसे व्यष्टि को–

() भारत के बाहर अपने घर के लिए छुट्टी पर जाने के संबंध में अपने, अपनी पत्नी या अपने पति और बच्चों के लिए अपने नियोजक से प्राप्त हो या उसके द्वारा देय हो;

(कक) [* * *]

() भारत में सेवानिवृत्त होने के पश्चात् या ऐसी सेवा से पर्यवसान के बाद भारत के बाहर अपने देश के लिए जाने के संबंध में अपने, अपनी पत्नी या अपने पति और बच्चों के लिए अपने नियोजक या पूर्व नियोजक से प्राप्त हो या उसके द्वारा देय हो;"

99. वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से विद्यमान उपखंड (ii) से (v) के स्थान पर प्रतिस्थापित।

1. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1975 द्वारा 1.10.1975 से यथा अंत:स्थापित उपखंड (viक) इसके लोप किए जाने से पूर्व, निम्नलिखित रूप में था :

"(viक) ऐसा पारिश्रमिक जो उसे भारत के बाहर केवल परोपकारी प्रयोजनों के लिए स्थापित या बनार्इ गर्इ संस्था या संगम या निकाय के कर्मचारी या परामश्र्ाी के रूप में ऐसे प्रयोजनों के संबंध में भारत में उसके द्वारा की गर्इ सेवाओं के लिए प्राप्त हो : परंतु यह तब जब कि ऐसी संस्था या संगम या निकाय और वे प्रयोजन जिनके लिए उसके द्वारा सेवाएं, भारत में की जाती हैं, केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित हों;"

2. लोप से पूर्व, उपखंड (vii), वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से, कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1971 से और वित्त अधिनियम, 1965 द्वारा 1.4.1965 से संशोधित किया गया था।

3. इसके लोप किए जाने से पूर्व उपखंड (viiक), जिसे कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1971 से अंत:स्थापित किया गया था और इसके बाद प्रत्यक्ष कर (संशोधन) अधिनियम, 1974 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1973 से, वित्त अधिनियम, 1979 द्वारा 1.6.1979 से, वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1988 से, वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.6.1992 से और वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1993 से संशोधित किया गया था, निम्नलिखित रूप में था :

'(viiक) जहां ऐसा व्यक्ति सरकार के, या किसी स्थानीय प्राधिकारी के या किसी विशेष विधि के अंतर्गत स्थापित किसी निगम के, या वैज्ञानिक अनुसंधान चलाने के लिए भारत में स्थापित किसी ऐसी संस्था या निकाय के, जो विहित प्राधिकारी द्वारा उस उपखंड के प्रयोजनों के लिए अनुमोदित किया जाए, नियोजन में या भारत में चलने वाले किसी कारबार में तकनीकी के रूप में सेवा करता है और वह व्यष्टि उस वित्तीय वर्ष के, जिसमें वह भारत में पहुंचा, ठीक पूर्ववर्ती चार वित्तीय वर्षों में से किसी वर्ष में भारत में निवासी नहीं था, वहां ऐसी सेवा के लिए उसे देय या उसके द्वारा प्राप्त ऐसा पारिश्रमिक जो "वेतन" शीर्षक के अधीन प्रभार्य है, उस मात्रा तक जो नीचे वर्णित है, अर्थात् :

(I) जहां ऐसी सेवाएं 31 मार्च, 1971 के पश्चात् किंतु 1 अप्रैल, 1988 के पूर्व किसी तारीख से आरंभ होती हैं, वहां

() उसके भारत पहुंचने की तारीख से शुरू होने वाली चौबीस माह की अवधि के दौरान उसे देय या उसके द्वारा प्राप्त ऐसा पारिश्रमिक, जहां तक वह पारिश्रमिक चार हजार रुपए प्रतिमाह की दर से परिकलित रकम से अधिक नहीं है और जहां पूर्वोक्त अवधि के लिए इस प्रकार परिकलित रकम के ऊपर उस पारिश्रमिक के आधिक्य पर यदि कोर्इ हो, कर केन्द्रीय सरकार को नियोजक द्वारा दिया जाता है (जो कर, नियोजक के कंपनी होने की दशा में, कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 200 में किसी बात के होते हुए भी, दिया जाता है), वहां नियोजक द्वारा इस प्रकार दिया गया कर भी है; तथा

() जहां वह सुसंगत निर्धारण वर्ष के अक्तूबर के पहले दिन के पूर्व अभिप्राप्त केन्द्रीय सरकार के अनुमोदन से, पूर्वोक्त चौबीस माह की अवधि की समाप्ति के बाद भारत में नियोजन में बना रहता है और उसकी आय पर "वेतन" शीर्ष के अंतर्गत प्रभार्य कर केन्द्रीय सरकार को उसके नियोजक द्वारा दिया जाता है (जो कर नियोजक के कंपनी होने की दशा में, कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 200 में दी गर्इ किसी बात के होते हुए भी दिया जा सकता है), वहां पहले उल्लिखित चौबीस माह की समाप्ति के ठीक बाद के चौबीस माह से अधिक अवधि के लिए नियोजक द्वारा इस प्रकार दिया गया कर;

(II) जहां ऐसी सेवाएं 31 मार्च, 1988 के बाद किन्तु 1 अप्रैल, 1993 से पहले किसी तारीख से प्रारंभ होती हैं और उसी आय पर "वेतन" शीर्षक के अंतर्गत प्रभार्य कर केन्द्रीय सरकार को नियोजक द्वारा दिया जाता है जो कर, नियोजक के कंपनी होने की दशा में, कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 200 में दी गर्इ किसी बात के होते हुए भी, दिया जा सकेगा, वहां उसके भारत पहुंचने की तारीख से आरंभ होने वाले अड़तालीस माह से अनधिक अवधि के लिए नियोजक द्वारा इस प्रकार दिया गया कर :

परन्तु यदि केन्द्रीय सरकार लोकहित में ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझती है तो वह ऐसे व्यष्टि की दशा में, जो भारत में किसी मशीनरी या संयंत्र के डिजाइन, परिनिर्माण या उसे प्रारंभ करने के लिए ऐसी डिजाइन, परिनिर्माण या उसे प्रारंभ करने से संबंधित क्रियाकलापों के अधीक्षण के लिए नियोजित है, भारत में अनिवास के संबंध में इस उपखंड में उल्लिखित शर्त का त्याग कर सकती है।

स्पष्टीकरण.इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए "तकनीशियन" से ऐसा व्यक्ति है जो–

(i) सन्निर्माण या विनिर्माण संबंधी संक्रियाओं में या खनन में या विद्युत या किसी अन्य प्रकार की शक्ति के उत्पादन में, या

(ii) कृषि, पशुपालन, डेरी उद्योग, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने या पोत निर्माण में, या

(iii) ऐसे अन्य क्षेत्र में, जो केन्द्रीय सरकार, उसमें विशेषज्ञीय ज्ञान और अनुभव रखने वाले भारतीयों की उपलभ्यता, देश की आवश्यकताओं और अन्य सुसंगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, विनिर्दिष्ट करे,

विशेषज्ञीय ज्ञान और अनुभव रखने वाला है, और जो भारत में किसी ऐसी हैसियत में नियोजित है जिसमें ऐसे विशेषज्ञीय ज्ञान और अनुभव का वास्तव में उपयोग होता है;"

4. इसके लोप किए जाने से पूर्व उपखंड (ix), जो वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से अंत:स्थापित किया गया था, निम्नलिखित रूप में था :

'(ix) "वेतन" शीर्ष के अधीन प्रभार्य कोर्इ आय जो भारत में पहुंचने की तारीख से प्रारंभ होने वाले छत्तीस माह के दौरान, किसी विश्वविद्यालय या अन्य शिक्षा संस्था में प्राचार्य या अन्य अध्यापक के रूप में की गर्इ सेवा के लिए उसे प्राप्त या देय हो और जहां ऐसा कोर्इ व्यष्टि पूर्वोक्त छत्तीस माह की समाप्ति के बाद भारत में नियोजन में बना रहता है और "वेतन" शीर्ष के अंतर्गत प्रभार्य उसकी आय पर कर संबंधित विश्वविद्यालय या अन्य शिक्षा संस्था द्वारा केन्द्रीय सरकार को भुगतान किया जाता है, वहां पूर्वोक्त छत्तीस माह की समाप्ति के पश्चात् के चौबीस माह की अनधिक की अवधि के लिए इस प्रकार संदत्त कर, परन्तु यह तब जबकि हर हालत में ये शर्तें पूरी कर दी जाएं, अर्थात् :–

(i) ऐसा व्यष्टि उस वित्तीय वर्ष के, जिसमें वह भारत में पहुंचा, ठीक पूर्ववर्ती चार वित्तीय वर्षों में से किसी वर्ष में निवासी नहीं था; और

(ii) उसकी सेवा संविदा का केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदन–

() ऐसे प्राचार्य या अन्य अध्यापकों की दशा में, जिसकी सेवा, 1964 के अप्रैल के प्रथम दिन से पूर्व हुर्इ हो, 1964 के अक्तूबर के पहले दिन को या उससे पूर्व कर दिया गया हो;

() किसी अन्य दशा में, उसकी सेवा के प्रारंभ होने के पूर्व या ऐसे प्रारंभ होने के एक वर्ष के भीतर कर दिया गया हो;'

5. इसका लोप किए जाने से पूर्व उपखंड (x), जो वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से अंत:स्थापित किया गया, निम्नलिखित रूप में था:

"(x) कोर्इ ऐसी राशि जो भारत में अनुसंधान कार्य करने के लिए भारत में उसके पहुंचने की तारीख से शुरू होने वाले चौबीस माह के दौरान उसे देय या प्राप्त हो परंतु यह तब जबकि निम्नलिखित शर्तें पूरी हो जाएं, अर्थात् :–

() वह अनुसंधान कार्य सुसंगत निर्धारण वर्ष के अक्तूबर के पहले दिन को या उसके पूर्व केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित किसी अनुसंधान स्कीम के संबंध में किया जाए, और

() ऐसी राशि जो किसी विदेशी राज्य की सरकार द्वारा या भारत के बाहर स्थापित किसी संस्था या संगम या अन्य निकाय द्वारा प्रत्यक्षत: या अप्रत्यक्षत: संदेय है या संदत्त की गर्इ;"

6. वित्त अधिनियम, 1976 द्वारा 1.4.1976 से अंत:स्थापित।

7. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1984 से अंत:स्थापित।

8. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

9. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.6.1992 से "और केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित, ऐसी आय पर कर, ऐसे करार के निबंधनों के अधीन, सरकार या भारतीय समुत्थान द्वारा केन्द्रीय सरकार को देय है, वहां इस प्रकार संदत्त कर" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

10. अनुमोदित करारों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

11. वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1988 से अंत:स्थापित।

12. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित।

13. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

14. वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से अंत:स्थापित।

15. इससे पूर्व, इस भाग का वित्त अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2006 से तथा वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से संशोधन किया गया था।

16. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से "30 सितंबर, 2005" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

17. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से "2006" अंकों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

18. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।

19. अधिसूचित कंपनियों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

20. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से अंत:स्थापित।

21. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अंत:स्थापित।

22. नियम 16ख के अधीन विहित प्राधिकारी, सदस्य (आय-कर), केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, की सहमति से, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का अपर सचिव है।

23. नियम 16ख के अधीन विहित प्राधिकारी, सदस्य (आय-कर), केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, की सहमति से, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का अपर सचिव है।

24. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अंत:स्थापित।

25. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित।

26. वित्त अधिनियम, 1974 द्वारा 1.4.1975 से विद्यमान खंड (10) के स्थान पर प्रतिस्थापित। मूल खंड पहली बार वित्त अधिनियम, 1972 द्वारा 1.4.1973 से संशोधित किया गया था और तत्पश्चात् वित्त अधिनियम, 1974 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.6.1972/1.4.1962 से संशोधित किया गया था।

27. देखें तारीख 13.12.1962 का पत्र फा. सं. 1(179)-62/टीपीएल और तारीख 19.6.1973 का पत्र फा. सं. 194/6/73-आर्इ टी (ए-1)। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

28. सुसंगत केस लाज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

29. उपदान संदाय अधिनियम, 1972 की धारा 4 की उपधारा (2) और (3) के पाठ के लिए देखिए परिशिष्ट

उपदान संदाय अधिनियम, 1972 [उपदान संदाय (संशोधन) अधिनियम, 1998 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 24.9.1997 से यथा संशोधित] की धारा 4(3) के अधीन अधिकथित सीमा 3,50,000 रुपए है। उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2010 द्वारा यह सीमा बढ़ाकर 10,00,000 रुपए करना प्रस्तावित है।

30. "संपूरित सेवा का हर एक वर्ष" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

31. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से "जिसका परिकलन उस वर्ष के, जिसमें उपदान का संदाय, ठीक पूर्ववर्ती तीन वर्ष के औसत वेतन के आधार पर इस प्रकार परिकलित अधिकतम छत्तीस हजार रुपए* या बीस मास का वेतन, जो भी कम हो, के अध्यधीन किया जाए" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

* वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1982 से "तीस हजार रुपए" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

32. तारीख 20.1.1999 की अधिसूचना सं. 10772 [फा. सं. 200/77/97-आर्इ.टी. (ए-1)], द्वारा 24.9.1997 को या उसके पश्चात् सेवानिवृत्ति आदि की दशा में, सीमा के रूप में 3,50,000 रुपए विनिर्दिष्ट की गर्इ है। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

33. "इस खंड" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

34. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से "*छत्तीस हजार रुपए से अधिक नहीं होगी" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

* वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1982 से "तीस हजार रुपए" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

35. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से "*छत्तीस हजार रुपए से अधिक नहीं होगी" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

* वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1982 से "तीस हजार रुपए" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

36. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से लोप किया गया। मूल तीसरे और चौथे परंतुक को वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1982 से अंत:स्थापित किया गया था।

37. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से "इस खंड में" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

38. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1965 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1962 से अंत:स्थापित।

39. तारीख 17.11.1980 का परिपत्र सं. 286 और तारीख 6.1.1992 का परिपत्र सं. 623 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

40. सुसंगत केस लाज़ के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

41. वित्त अधिनियम, 1974 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1962 से "रक्षा सेवाओं के सदस्यों को या किसी राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकारी के कर्मचारियों को" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

42. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से लोप किया गया।

43. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से अंत:स्थापित।

44. वित्त अधिनियम, 1982 द्वारा 1.4.1978 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

45. सुसंगत केस लाज़ के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

46. "सेवानिवृत्ति" पद के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

47. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1984 द्वारा 1.4.1978 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

48. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.1998 से भूतलक्षी प्रभाव से "आठ" के स्थान पर प्रतिस्थापित। इससे पूर्व "आठ" शब्द प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.7.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से "छह" के स्थान पर प्रतिस्थापित किया गया था।

49. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1984 द्वारा 1.4.1978 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

50. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.7.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से "या तीस हजार रुपए, इनमें से जो भी कम हो, के आधार पर" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

51. अधिवर्षिता पर या अन्य प्रकार से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के मामले में लागू विनिर्दिष्ट छूट की सीमा तारीख 1.4.1998 के बाद से तीन लाख रुपए होंगे - तारीख 31.5.2002 की अधिसूचना सं. का. आ. 588(र्इ)। ब्यौरे के लिए टैक्समैन्स मास्टर गार्इड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट देखिये।

52. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.7.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से "तीस हजार रुपए से अधिक नहीं होगी" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

53. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.7.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से "तीस हजार रुपए से अधिक नहीं होगी" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

54. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.7.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से तीसरे और चौथे परन्तुक का लोप किया गया। उनका लोप किए जाने से पूर्व तीसरा और चौथा परन्तुक कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1984 द्वारा 1.4.1978 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधन किया गया था।

55. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.7.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से "(i)" का लोप किया गया।

56. यथोक्त द्वारा खंड (ii) का लोप किया गया।

57. वित्त अधिनियम, 1975 द्वारा 1.4.1976 से अंत:स्थापित।

58. वित्त अधिनियम, 1985 द्वारा 1.4.1986 से निम्नलिखित के स्थान पर प्रतिस्थापित :

"उसकी छंटनी के समय, ऐसे प्रतिकर की सीमा,–

(i) औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (1947 का 14) की धारा 25च के खंड () के उपबंधों के अनुसार, संगणित रकम; या

(ii) बीस हजार रुपए,

इनमें से जो भी कम हो, से अधिक नहीं होगी।"

59. औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 25च का खंड () निम्नानुसार है :

"() कर्मकार को छंटनी के समय ऐसा प्रतिकर दे दिया गया हो जो निरंतर सेवा के हर संपूरित वर्ष के लिए या छह मास से अधिक के उसके किसी भाग के लिए पंद्रह दिन के औसत वेतन के बराबर हो; और"

60. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से प्रतिस्थापित।

61. जहां छंटनी 1.1.1997 को या उसके पश्चात् की जाती है वहां अधिकतम सीमा 5,00,000 रुपए है– अधिसूचना सं. 10969 [एफ. सं. 200/21/97-आर्इटी (ए-1)], तारीख 25.6.1999.

62. औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 2 के खंड () और खंड (), जो क्रमश: "नियोजक" और "कर्मकार" शब्दों को परिभाषित करते हैं, के पाठ के लिए देखिए परिशिष्ट

63. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1992 से अंत:स्थापित।

64. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2005 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

65. वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1993 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, खंड (10) वित्त अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1987 से अंत:स्थापित किया और बाद में वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1993 से प्रतिस्थापित किया गया।

66. तारीख 26.11.1992 का परिपत्र सं. 640 तथा परिपत्र एफ सं. 184/7/2003.आर्इ.टी.ए.टी., तारीख 4.3.2004 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

67. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1995 से "प्राधिकारी;" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

68. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित।

69. प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1961 की धारा 3 के खंड () में "संस्थान" पद को निम्नलिखित रूप में परिभाषित करता है :–

'() "संस्थान" से धारा 2 में उल्लिखित कोर्इ भी संस्थान अभिप्रेत है और इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (खड़गपुर) अधिनियम, 1956 (1956 का 5) के अंतर्गत समामेलित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर भी सम्मिलित है;'

70. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2001 से अंत:स्थापित।

71. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से अंत:स्थापित।

72. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2002 से अंत:स्थापित।

73. अधिसूचित प्रबंध संस्थान के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

74. वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से "स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के समय स्वेच्छया सेवानिवृत्ति की किसी स्कीम या स्कीमों के अनुसार प्राप्त कोर्इ रकम, उस परिमाण तक जो पांच लाख रुपए से अधिक नहीं है" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

75. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से "सेवा की समाप्ति के समय" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

76. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित।

77. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1995 से अंत:स्थापित।

78. नियम 2खक में स्वेच्छया सेवानिवृत्ति की स्कीम के लिए अपेक्षाएं विहित की गर्इ हैं, जो निम्नलिखित हैं :

(1) यह ऐसे कर्मचारियों को लागू होता है जिन्होंने सेवा के दस वर्ष पूरे कर लिए हों या 40 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। यह शर्त पब्लिक सेक्टर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उक्त विरचित स्वेच्छया पृथक्करण की स्कीम के अधीन प्राप्त रकम की दशा में लागू नहीं होती है। (2) यह सभी कर्मचारियों (चाहे किसी भी नाम से जाने जाते हों) जिसमें कंपनी/प्राधिकरण/सहकारी सोसाइटी के कर्मकारों और कार्यपालकों, कंपनी/सहकारी सोसाइटी के निदेशकों को छोड़कर, को लागू होती है। (3) स्वेच्छया सेवानिवृत्ति/पृथक्करण स्कीम से कर्मचारियों की विद्यमान संख्या में कमी आएगी। (4) स्वेच्छया सेवानिवृत्ति/पृथक्करण द्वारा खाली हुर्इ रिक्तियां भरी नहीं जानी हैं और न ही सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को उसी प्रबंधन से संबंधित दूसरी कंपनी या समुत्थान में नियोजित किया जाएगा।

(5) कर्मचारियों को स्वेच्छया सेवानिवृत्ति/पृथक्करण के मद्दे प्राप्त रकम सेवा के प्रत्येक पूरे वर्ष के लिए तीन मास की समतुल्य रकम या अधिवर्षिता पर उसकी सेवानिवृत्ति की तारीख से पूर्व छोड़ी गर्इ सेवा के अतिशेष मास द्वारा गुणा करके सेवानिवृत्ति के समय वेतन से अधिक नहीं होगी।

79. "और उपखंड (ii) में निर्दिष्ट कंपनियों या उपखंड (v) में निर्दिष्ट सहकारी सोसाइटियों के संबंध में ऐसी स्कीमें, यथास्थिति, मुख्य आयुक्त या महानिदेशक द्वारा इस निमित्त अनुमोदित की जाएंगी" शब्दों का वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से लोप किया गया। इससे पूर्व, कोट किए गए शब्द वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1995 से संशोधित किए गए थे।

79क. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2009 द्वारा 1.4.2010 से अंत:स्थापित।

80. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

81. कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 200 के पाठ के लिए देखिए परिशिष्ट

82. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, खंड (10), जो वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.1962 से अंत:स्थापित तथा बाद में वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1996 से तथा वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.10.1996 से संशोधित किया गया था, इस प्रकार था:

'(10) जीवन बीमा पालिसी के अधीन प्राप्त कोर्इ राशि जिसके अंतर्गत ऐसी पालिसी पर बोनस के रूप में आबंटित राशि है और जो धारा 80घघक की उपधारा (3) के अधीन या की-मैन बीमा पालिसी के अधीन प्राप्त किसी राशि से भिन्न है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "की-मैन बीमा पालिसी" का अर्थ है किसी व्यक्ति द्वारा किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति के जीवन के संबंध में, जो प्रथम वर्णित व्यक्ति का कर्मचारी है या था अथवा प्रथम वर्णित व्यक्ति के कारबार से किसी भी रीति से संबंधित है या था, ली गर्इ कोर्इ जीवन बीमा पालिसी है;'

82क. वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से इटैलिक में दिए गए शब्द और अंक अंत:स्थापित किए जाएंगे।

82ख. यथोक्त द्वारा "इस उपखंड" शब्दों के स्थान पर "उपखंड () और ()" शब्द रखे जाएंगे।

82ग. यथोक्त द्वारा "इस उपखंड" शब्दों के स्थान पर "उपखंड ()" शब्द रखे जाएंगे।

83. वित्त अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से "धारा 88 की उपधारा (2A) के स्पष्टीकरण" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

83क. वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2013 से स्पष्टीकरण को स्पष्टीकरण 1 के रूप में संख्यांकित किया जाएगा।

84. वित्त अधिनियम, 1968 द्वारा 1.4.1969 से अंत:स्थापित।

85. अधिसूचित लोक भविष्य निधि के लिए देखिए तारीख 2.7.1968 की अधिसूचना सं. का.आ. 2430। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

86. वित्त अधिनियम, 1965 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रतिस्थापित।

87. प्रत्यक्ष कर (संशोधन) अधिनियम, 1964 द्वारा 6.10.1964 से अंत:स्थापित।

88. परिपत्र सं. 90, तारीख 26.6.1972, पत्र फा.सं. 12/19/64-आर्इ.टी. (ए.आर्इ.), तारीख 2.1.1967 और परिपत्र सं. 9/2003, तारीख 18.11.2003 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

89. वित्त अधिनियम, 1986 द्वारा 1.4.1987 से "(जो चार सौ रुपए प्रतिमास से अधिक न हो)" शब्दों, कोष्ठकों का लोप किया गया। इससे पूर्व, इस लोप किए गए पद में वित्त अधिनियम, 1975 द्वारा 1.4.1975 से "तीन" के स्थान पर "चार" शब्द प्रतिस्थापित किया गया था।

90. नियम 2क में उपलब्ध छूट की मात्रा विहित की गर्इ है, जो यथासंभव निम्नलिखित रूप में होगी :

मुंबर्इ/कलकत्ता/दिल्ली/मद्रास अन्य शहर
• वास्तविक रूप में प्राप्त भत्ता  • वास्तविक रूप में प्राप्त भत्ता
• वेतन का 10 प्रतिशत से अधिक संदत्त किराया • वेतन का 10 प्रतिशत से अधिक संदत्त किराया
• वेतन का 50 प्रतिशत • वेतन का 40 प्रतिशत

इस प्रयोजन के लिए "वेतन" में मूल वेतन और महंगार्इ भत्ता तब सम्मिलित है यदि नियोजन के निबंधनों के लिए इस प्रकार उपबंध हों। इसमें नियोजन की संविदा के निबंधनों के अनुसार कर्मचारी द्वारा प्राप्त आवर्त की नियत प्रतिशतता पर आधारित कमीशन भी सम्मिलित है किंतु दूसरे अन्य भत्ते और परिलब्धियां सम्मिलित नहीं हैं। नियम 2क के स्पष्टीकरण (ii) की दृष्टि से, मूल वेतन, महंगार्इ भत्ता और कमीशन उस अवधि के दौरान की बाबत 'देय' आधार पर अवधारित किया जाता है जिस अवधि में किराया आवास का कर्मचारी द्वारा पूर्ववर्ष में अभियोग किया जाता है। इस प्रकार, पूर्ववर्ष से भिन्न अवधि की उपलब्धियों पर विचार नहीं किया जाता है यद्यपि ऐसी रकम पूर्ववर्ष के दौरान प्राप्त की (और कराधेय) होती है। पुन: उस अवधि के दौरान की उपलब्धियां, जिस अवधि में पूर्ववर्ष में किराया आवास का अधिभोग में नहीं किया जाता है, संगणना के लिए छोड़ दी जाती है। यह उल्लेख करना महत्त्वपूर्ण है कि जहां संदत्त किराया वेतन का 10 प्रतिशत या 10 प्रतिशत से कम हो, वहां कोर्इ भी छूट अनुज्ञेय नहीं होगी। पुन: छूट वहां नहीं मिलेगी जहां कर्मचारी अपने स्वयं के मकान या उस मकान में रहता है जिसके लिए वह किराए का संदाय नहीं करता है।

91. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1984 द्वारा 1.4.1976 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

92. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन से पूर्व, खंड (14) वित्त अधिनियम, 1975 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधित किया गया था।

93. "उपगत" और "लाभ का पद या नियोजन" पदों के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

94. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.7.1995 से "जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

विहित भत्तों के लिए देखें नियम 2खख(1)।

95. "लाभ का पद या नियोजन" के पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

96. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.7.1995 से "जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे, उस परिमाण तक जिस तक वह अधिसूचना में विनिर्दिष्ट किया जाए" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

विहित भत्तों के लिए देखिए नियम 2खख(2)।

97. प्रत्यक्ष कर विधि (दूसरा संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।

98. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से खंड (14) का लोप किया गया। लोप किए जाने से पूर्व, वित्त अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से यथा अंत:स्थापित खंड (14) इस प्रकार था :

'(14) कोर्इ आय जो किसी लोक वित्तीय संस्था द्वारा ऐसी संस्था से विदेशी करेंसी उधार लेने वाले किसी व्यक्ति से एक्सचेंज जोखिम प्रीमियम के रूप में प्राप्त की जाती है, परंतु यह तब जब कि ऐसी प्रीमियम की रकम, ऐसी संस्था द्वारा खंड (23) के अंतर्गत उल्लिखित किसी निधि में जमा की जाती है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए–

(i) "लोक वित्तीय संस्था" पद का वही अर्थ है जो कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 4क में है;

(ii) "एक्सचेंज जोखिम प्रीमियम" पद का अर्थ ऐसी प्रीमियम है जिसका भुगतान किसी लोक वित्तीय संस्था से विदेशी करेंसी उधार लेने वाले किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी जोखिम से रक्षा के लिए किया जाता है जिसे वह संस्था अपने (ऐसी संस्था) द्वारा उधार ली गर्इ विदेशी करेंसी की विनिमय दर से उतार-चढ़ाव के कारण उठाए;'

99. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से उपखंड (i), (iक), (iख), (ii) और (iiक) के स्थान पर प्रतिस्थापित। मूल उपखंड (iक) और (iख) क्रमश: कराधान विधि (संशोधन और प्रकीर्ण उपबंध)

अधिनियम, 1965 द्वारा 4.12.1965 से और विशेष वाहक बंधपत्र (उन्मुक्ति और छूट) अधिनियम, 1981 द्वारा 12.1.1981 से अंत:स्थापित किए गए थे; उपखंड (ii) वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1965 द्वारा 11.9.1965 से, वित्त अधिनियम, 1979 द्वारा 1.4.1980 से और वित्त अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1983 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधित किया गया था; उपखंड (iiक) वित्त अधिनियम, 1968 द्वारा 1.4.1969 से अंत:स्थापित किया गया था।

1. अधिसूचित प्रतिभूतियों, बंधपत्रों, वार्षिक प्रमाणपत्रों, बचत प्रमाणपत्रों, आदि के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

2. वित्त अधिनियम, 1982 द्वारा 1.4.1983 से अंत:स्थापित।

3. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से अंत:स्थापित।

4. अधिसूचित पूंजी विनिधान बंधपत्रों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

5. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

6. वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।

7. 6.5» राहत बंधपत्र, 2003 (24.3.2003 से प्रभावी)। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

8. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से अंत:स्थापित।

9. विनिर्दिष्ट अनिवासी भारतीय बंधपत्रों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

10. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

11. वित्त अधिनियम, 1985 द्वारा 1.4.1985 से अंत:स्थापित।

12. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से "धारा 11 की उपधारा (5) के खंड (iii) के स्पष्टीकरण" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

13. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.2001 से अंत:स्थापित।

14. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2005 से अंत:स्थापित।

15. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से यथा संशोधित मद () इस प्रकार थी :

"() सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकारी द्वारा उन धनराशियों पर, जो उसने भारत के बाहर स्रोतों से उधार ली हो या उन ऋणों पर जिनकी उस पर भारत के बाहर स्रोतों की देनदारी हो देय हो";

16. "किसी ऐसी वित्तीय संस्था के साथ ....... किए गए किसी उधार करार" शब्दों के स्थान पर "किसी ऐसी वित्तीय संस्था के साथ, जैसी केन्द्रीय सरकार द्वारा साधारण या विशेष आदेश द्वारा इस संबंध में अनुमोदित की जाए, 1 जून, 2001 के पूर्व किए गए किसी उधार करार" शब्द वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से प्रतिस्थापित।

17. अनुमोदित संस्थाओं के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

18. पत्र [फा.सं.21/221/64-आर्इ.टी.(ए-1)], तारीख 24.8.1964 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट। छूट प्राप्त करने संबंधी आवेदन फार्म के लिए देखें टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ सर्कुलर्स।

19. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से अन्त:स्थापित।

20. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से अन्त:स्थापित।

21. वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से "सामान्यत: इसकी शर्तों तथा विशिष्ट रूप से इसके संदाय की शर्तों को ध्यान में रख कर ऐसे किसी मामले में जहां उधार या ऋण का केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदन किया जाता है" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

22. "इस निमित्त" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

23. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से अन्त:स्थापित।

24. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से, स्पष्टीकरण को स्पष्टीकरण 1 के रूप में पुन:संख्यांकित किया गया।

25. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित।

26. प्रत्यक्ष कर (संशोधन) अधिनियम, 1974 द्वारा 1.4.1973 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

27. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से अंत:स्थापित।

28. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अन्त:स्थापित।

29. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1992 से अन्त:स्थापित।

30. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से अन्त:स्थापित।

31. प्रत्यक्ष कर (संशोधन) अधिनियम, 1974 द्वारा 1.4.1973 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

32. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से अन्त:स्थापित।

33. वित्त अधिनियम, 1976 द्वारा 1.6.1976 से अन्त:स्थापित।

34. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अन्त:स्थापित।

35. वित्त अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से "1 अपै्रल, 2005 के पूर्व" शब्दों का लोप किया गया। इससे पूर्व कोट किए गए शब्द वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2006 से अंत:स्थापित किए गए थे।

36. वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1993 से अन्त:स्थापित।

'खंड' पढ़ा जाना चाहिए।

37. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2007 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व स्पष्टीकरण निम्नानुसार था :

'स्पष्टीकरण.–इस मद के प्रयोजनों के लिए "अनुसूचित" बैंक पद का वही अर्थ है जो धारा 36 की उपधारा (1) के खंड (viiक) के स्पष्टीकरण के खंड (ii) में है;'

38. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से अन्त:स्थापित।

39. वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2000 से "और जो धारा 36 की उपधारा (1) के खंड (viii) के प्रयोजनों के लिए केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित कंपनी है" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

40. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से शब्द अंत:स्थापित।

41. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से "इस मद" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

42. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अन्त:स्थापित।

43. विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1973 की धारा 2 के खंड () में "विदेशी करेंसी" को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया गया है :

'() "विदेशी करेन्सी" से *भारतीय करेन्सी से भिन्न कोर्इ करेन्सी अभिप्रेत है;'

*"भारतीय करेन्सी" को खंड () में परिभाषित किया गया है। आगे पृष्ठ 1.334 पर पाद टिप्पण 59 देखें।

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 के अधीन उपर्युक्त पद की परिभाषा के लिए परिशिष्ट देखिए।

44. वित्त अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1987 से अन्त:स्थापित।

45. पब्लिक सेक्टर कम्पनियों के विनिर्दिष्ट बंधपत्रों/डिबेंचरों के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ सर्कुलर्स।

46. वित्त अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1990 से अन्त:स्थापित।

47. वित्त अधिनियम, 1990 द्वारा 1.4.1991 से अन्त:स्थापित।

48. सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों/पब्लिक सेक्टर कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए अधिसूचित निक्षेप स्कीमों के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ सर्कुलर्स। तारीख 9.7.2004 को काराबार बंद किए जाने से स्कीम के अधीन कोर्इ नया खाता नहीं खोला जा सकता। ब्यौरे के लिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट भी देखिए।

49. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अन्त:स्थापित।

50. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से स्पष्टीकरण, स्पष्टीकरण 1 के रूप में पुन:संख्यांकित।

51. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

52. वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से अन्त:स्थापित।

53. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.1991 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

54. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व खंड () जो वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1991 से अन्त:स्थापित किया गया था, निम्नलिखित रूप में था :

"() पोतों या विमानों का प्रचालन;"

55. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से यथा अंत:स्थापित स्पष्टीकरण 1 इस प्रकार था:

"स्पष्टीकरण 1क.–इस उपखंड के प्रयोजनों के लिए, "ब्याज" पद के अंतर्गत उधार के विलंबित संदाय पर या व्यतिक्रम पर संदत्त ब्याज सम्मिलित नहीं है।"

56. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से अन्त:स्थापित।

57. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1995 से प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन से पूर्व उपखंड (v), जो वित्त अधिनियम, 1990 द्वारा 1.4.1989 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित किया गया और बाद में वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 2.11.1992 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधित किया गया था, निम्नलिखित रूप में था :

"(v) कल्याण आयुक्त, भोपाल गैस पीड़ित, भोपाल द्वारा रिजर्व बैंक के एस जी एल खाते सं. एस एल/ डी एच 048 में धारित प्रतिभूतियों पर ब्याज;"

58. अधिसूचित लेखाओं के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

59. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से अन्त:स्थापित।

60. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2008 से प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन के पूर्व वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से यथा अन्त:स्थापित उपखंड (vii) इस प्रकार था :

"(vii) ऐसे बंधपत्रों पर ब्याज–

() जिन्हें स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाए; और

() जिन्हें केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाए;"

61. एक स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी किये गये अधिसूचित बंधपत्रों के लिये देखिये टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

62. विशेष आर्थिक जोन अधिनियम, 2005 द्वारा 10.2.2006 से अंत:स्थापित।

63. "अपटत बैंककारी यूनिट" की परिभाषा के लिए परिशिष्ट देखिए।

64. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1996 से प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन से पूर्व, खंड (15), जिसे आय-कर (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 24.1.1989 से अन्त:स्थापित किया गया था, निम्नलिखित रूप में था :

'(15) "केन्द्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त अनुमोदित करार के अधीन विदेशी सरकार या विदेशी उद्यम से विमान अर्जित करने के लिए विमान कारबार में लगी किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया कोर्इ भुगतान।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "विदेशी उद्यम" से वह व्यक्ति अभिप्रेत है जो अनिवासी है;'

65. वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से अन्त:स्थापित।

66. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से "1 अप्रैल, 1997 से पूर्व किया गया है" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

67. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2006 से अंत:स्थापित।

68. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से "1 अक्तूबर, 2005" के स्थान पर प्रतिस्थापित। इससे पूर्व वित्त अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से "1 अक्तूबर, 2005" शब्द "1 अपै्रल, 2005" के स्थान पर रखे गए थे।

69. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से "2006" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

70. पत्र [फा.सं. 24/35/66-आर्इटी(ए-I)], तारीख 4.10.1966, पत्र [फा.सं. 24/2/69-आर्इटी(ए-I)], तारीख 14.1.1968, पत्र [फा.सं. 24/25/68-आर्इटी (ए-I)], तारीख 18.9.1966, पत्र [फा.सं. 24/22/67-आर्इटी (ए-I)], तारीख 7.7.1967, पत्र [फा.सं. 25/37/66-आर्इटी(ए-I)], तारीख 2.12.1966, पत्र [फा.सं.24/7/64-आर्इटी (ए-I)], तारीख 24.3.1964, पत्र [फा.सं. 24/4/64-आर्इटी(ए-I)], तारीख 12.2.1964, पत्र [फा.सं. 24/34/62-आर्इटी (ए-I)], तारीख 25.1.1963, परिपत्र सं. 3(XXIII-23), तारीख 12.1.1961, परिपत्र सं. 49(XXIII-12), तारीख 13.12.1956, निरीक्षण (अनुसंधान आंकड़ा और प्रकाशन) निदेशालय, 1968 संस्करण, पृष्ठ 89 पर प्रकाशित आयकर परिपत्र और परिपत्र सं. 11(XXIII-24), तारीख 4.4.1961 भी देखिए। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

71. सुसंगत केस लाज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

72. कराधान विधि (संशोधन और प्रकीर्ण उपबंध) अधिनियम, 1986 द्वारा 1.4.1986 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व खंड (17) वित्त अधिनियम, 1976 द्वारा 1.4.1976 से यथा-संशोधित किया गया था।

73. वित्त अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से "और" शब्द का लोप किया गया।

74. वित्त अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1986 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व यह कराधान विधि (संशोधन और प्रकीर्ण उपबंध) अधिनियम, 1986 द्वारा 1.4.1986 से संशोधित किया गया था।

75. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से यथा संशोधित उपखंड (iii) इस प्रकार था:

"(iii) किसी व्यक्ति द्वारा किसी राज्य विधानमंडल या उसकी किसी समिति की सदस्यता के कारण प्राप्त किए गए कुल मिलाकर दो हजार रुपए प्रतिमास से अनधिक अन्य सभी भत्ते जो केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना* द्वारा, इस निमित्त विशेष रूप से विनिर्दिष्ट करे;"

* अधिसूचित भत्तों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

76. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से खंड (17), (17) और (18) के स्थान पर प्रतिस्थापित। मूल खंड (17) और (17) प्रत्यक्ष कर (संशोधन) अधिनियम, 1974 द्वारा 1.4.1973 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित किए गए थे। खंड (17) बाद में वित्त अधिनियम, 1980 द्वारा 1.4.1980 से संशोधित किया गया था।

77. अधिसूचित पुरस्कारों/पारितोषकों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

78. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से अन्त:स्थापित।

79. अधिसूचित वीरता पुरस्कारों के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

80. इसके लोप से पूर्व खंड (18), देशी राज्य शासक (विशेषाधिकारों की समाप्ति) अधिनियम, 1972 द्वारा 9.9.1972 से यथा अंत:स्थापित, निम्नलिखित रूप में था :

"(18) केन्द्रीय सरकार द्वारा निजी थैली की समाप्ति के परिणामस्वरूप किए गए आनुग्रहिक संदाय;"

81. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2005 से अंत:स्थापित। इससे पूर्व पूर्ण खंड (19) का देशी राज्य शासक (विशेषाधिकारों की समाप्ति) अधिनियम, 1972 द्वारा 2.4.1973 से लोप किया गया था।

82. विहित परिस्थितियों और शर्तों के लिए नियम 2खखक देखिए।

83. देशी राज्य शासक (विशेषाधिकारों की समाप्ति) अधिनियम, 1972 द्वारा 28.12.1971 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

84. "अधिभोगाधीन" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

85. सुसंगत केस लाज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

86. वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से "प्रतिभूतियों पर ब्याज" शब्दों का लोप किया गया।

87. "अपनी ही अधिकारिता वाले क्षेत्र के भीतर प्रोद्भूत या उद्भूत होता है" के स्थान पर वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1971 द्वारा 1.4.1972 से प्रतिस्थापित।

88. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

88क. देखिये परिशिष्ट।

89. छावनी अधिनियम, 1924 की धारा 3 में "छावनी बोर्ड" की परिभाषा दी गर्इ है, जो इस प्रकार है :

"3. छावनियों की परिभाषा–(1) केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा ऐसे किसी स्थान या स्थानों को, जिसमें या जिनमें बलों का कोर्इ भाग निवेषित है, अथवा जो ऐसे किसी स्थान या स्थानों के सéिकट होते हुए ऐसे बलों की सेवा के लिए अपेक्षित है या हैं, इस अधिनियम तथा अन्य सब तत्समय प्रवृत्त अधिनियमितियों के प्रयोजनों के लिए छावनी घोषित कर सकेगी, तथा वैसी ही अधिसूचना द्वारा किसी छावनी की बाबत घोषित कर सकेगी कि वह छावनी नहीं है।

(2) केन्द्रीय सरकार सदृश्य अधिसूचना द्वारा किसी छावनी की सीमाएं पूर्वोक्त प्रयोजनों के लिए परिनिश्चित कर सकेगी।

(3) जब कि कोर्इ स्थान पहली बार छावनी घोषित किया जाता है तब केन्द्रीय सरकार तब तक के लिए, जब तक इस अधिनियम के उपबन्धों के अनुसार बोर्ड गठित नहीं कर दिया जाता, आदेश द्वारा ऐसा कोर्इ उपबन्ध कर सकेगी जो या तो छावनी के प्रशासन के लिए या बोर्ड के गठन के लिए आवश्यक प्रतीत होता है।

(4) केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा यह निर्देश दे सकेगी कि जो स्थान उपधारा (1) के अधीन छावनी घोषित किया गया है उसमें स्थानीय स्थायत्त सम्बन्धी किसी ऐसी अधिनियमिति के उपबन्ध, जो इस अधिनियम से भिन्न हैं इतने विस्तार तक ही अथवा ऐसे उपान्तरों के किए जाने पर ही प्रभावी होंगे अथवा किसी ऐसी अधिनियमिति के अधीन गठित कोर्इ प्राधिकरण ऐसे विस्तार तक ही प्राधिकार का उपयोग करेगा जो उस अधिसूचना में विनिर्दिष्ट किया गया हो।"

90. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से खंड (20) का लोप किया गया। लोप किए जाने से पूर्व वित्त अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से यथा अन्त:स्थापित खंड (20) इस प्रकार था :

"(20) या तो निवास स्थान के विषय में कार्यवाही करने और उसकी आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए या नगरों, कस्बों और ग्रामों के नियोजन, विकास या सुधार के प्रयोजन के लिए या दोनों के लिए अधिनियमित किसी विधि द्वारा या उसके अधीन भारत में गठित किसी प्राधिकरण की कोर्इ आय;"

91. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1990 से प्रतिस्थापित। इससे पूर्व खंड (21) वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1984 से, प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से और प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से यथा संशोधित किया गया था।

92. तारीख 19.10.1984 के परिपत्र सं. 400 और तारीख 13.11.1990 के परिपत्र सं. 584 भी देखिए। ब्यौरे के लिए देखिये टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

सुसंगत केस लाज़ के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

93. पूर्त न्यास या संस्था द्वारा आय के संचयन की सूचना के लिए नियम 17 और प्ररूप 10 देखिए [जो धारा 139(1) के अंतर्गत अनुज्ञात समय की समाप्ति से पूर्व दिया जाएगा]।

93क. वित्त अधिनियम, 2010 द्वारा 1.4.2011 से अंत:स्थापित किए जाएंगे।

93ख. यथोक्त द्वारा "वैज्ञानिक अनुसंधान संगम" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

93ग. वित्त अधिनियम, 2010 द्वारा 1.4.2011 से "वैज्ञानिक अनुसंधान" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

93घ. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित किए जाएंगे।

94. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रतिस्थापित।

94क. वित्त अधिनियम, 2010 द्वारा 1.4.2011 से "वैज्ञानिक अनुसंधान संगम" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

95. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी रूप से "परन्तु यह और कि" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

95क. वित्त अधिनियम, 2010 द्वारा 1.4.2011 से "वैज्ञानिक अनुसंधान संगम" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

96. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

96क. वित्त अधिनियम, 2010 द्वारा 1.4.2011 से "वैज्ञानिक अनुसंधान संगम" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

97. इसके लोप से पूर्व, खंड (22) निम्नलिखित रूप में था :

"(22) केवल शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए ही, न कि लाभ के प्रयोजनों के लिए विद्यमान विश्वविद्यालय या अन्य शिक्षण संस्था की कोर्इ आय;"

खंड (22) और खंड (22) धारा 10(23) में पुन: अधिनियमित किए गए हैं।

98-99. खंड (22) का लोप किए जाने से पूर्व जो वित्त अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1970 से अन्त:स्थापित किया गया था। खंड (22) निम्नलिखित रूप में था :

"(22) किसी बीमारी या मानसिक रोग से ग्रस्त किसी व्यक्ति के दाखिले और इलाज के लिए या उल्लाव के दौरान या चिकित्सा देख-रेख या पुनर्वास हेतु दाखिले या इलाज के लिए जो अनन्य रूप से परोपकारी कार्यों के लिए है न कि लाभ के प्रयोजनों के लिए काम में लगे अस्पताल या किसी अन्य संस्थान की आय;"

1. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1994 से अन्त:स्थापित।

2. अधिसूचित समाचार एजेंसियों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

3. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

4. लोप किए जाने से पूर्व प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से और प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से यथा संशोधित , प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1990 से प्रतिस्थापित और वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी प्रभाव से, वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1990 से, भूतलक्षी प्रभाव से/1.4.1992 से और वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से और संशोधित खंड (23) निम्नलिखित रूप में था,–

"*(23) **भारत में स्थापित किसी ऐसे संगम या संस्था की आय जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए राजपत्र में अधिसूचित*** की जाए कि संगम या संस्था का उद्देश्य भारत में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, टैनिस के खेल या ऐसे अन्य खेल या क्रीड़ाओं का, जिसे केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में विशेषत: विनिर्दिष्ट† करे, नियंत्रण, पर्यवेक्षण, विनियमन या प्रोत्साहन करना है :

परन्तु यह कि वह संगम या संस्था को, इस खंड के अंतर्गत छूट देने या उसे जारी रखने के प्रयोजन के लिए विहित प्राधिकारी†† को विहित फार्म††† और रीति में आवेदन करेगी:

परन्तु यह और कि केन्द्रीय सरकार इस खंड के अंतर्गत संगम या संस्था को अधिसूचित करने के पूर्व संगम या संस्था से ऐसे दस्तावेज (जिनमें संपरीक्षित वार्षिक लेखा भी हैं) या जानकारी मंगा सकेगी, जो वह संगम या संस्था के क्रियाकलापों की असलियत के बारे में अपना समाधान करने के लिए आवश्यक समझे, और वह सरकार ऐसी जांच कर सकेगी जो वह इस संबंध में आवश्यक समझे:

परन्तु यह भी कि संगम या संस्था,–

() अपनी आय का, उन उद्देश्यों के लिए, जिनके लिए उसकी स्थापना की गर्इ है, पूर्णत: या अनन्यत: उपयोग करती है या उपयोग के लिए संचय करती है, और धारा 11 की उपधारा (2) और उपधारा (3) के उपबंध ऐसे संचय के संबंध में निम्नलिखित उपांतरणों के अधीन रहते हुए लागू होंगे, अर्थात् :–

(i) उपधारा (2) में,–

(1) "उपधारा (1) के स्पष्टीकरण के साथ पठित उस उपधारा के खण्ड () या खण्ड () में "निर्दिष्ट" शब्दों, कोष्ठकों, अंकों और अक्षरों का लोप किया जाएगा;

(2) "पूर्त या धार्मिक प्रयोजनों के" शब्दों के स्थान पर "खेलों या क्रीड़ाओं के प्रयोजनों के लिए" शब्द रखे जाएंगे;

(3) उसके खण्ड () में "निर्धारण अधिकारी" के संदर्भ में यह अर्थ लगाया जाएगा कि वह इस खंड के पहले परन्तुक में उल्लिखित "विहित प्राधिकारी" के संदर्भ में है;

(ii) उपधारा (3) के खण्ड () में, "पूर्त या धार्मिक प्रयोजनों" के स्थान पर "खेलों या क्रीड़ाओं के प्रयोजनों" शब्द रखे जाएंगे; और

() अपनी निधियों का, जो निम्नलिखित से भिन्न है, अर्थात्–

(i) संगम या संस्था द्वारा धारित कोर्इ आस्तियां, जहां ऐसी आस्तियां 1 जून, 1973 को संगम या संस्था की निधि की संपत्ति का भाग थीं;

(ii) 1 मार्च, 1983 के पूर्व संगम या संस्था द्वारा अर्जित कोर्इ आस्तियां (जो किसी कंपनी या निगम द्वारा या उसकी ओर से पुरोधृत डिबेंचर हैं);

(iii) संगम या संस्था को आबंटित बोनस शेयरों के रूप में ऐसे शेयरों की कोर्इ अनुवृद्धि, जो उपखंड (i) में उल्लिखित निधि संपत्ति का भाग है;

(iv) आभूषण, फर्नीचर या ऐसी किसी अन्य वस्तु के रूप में, जो बोर्ड राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विशेष रूप से विनिर्दिष्ट करे और रखे गए स्वैच्छिक अभिदाय,

पूर्ववर्ष के दौरान किसी अवधि के लिए धारा 11 की उपधारा (5) में विशेष रूप से विनिर्दिष्ट एक या अधिक रूप या पद्धतियों से अन्यथा निवेश या निक्षेप नहीं करती; और

() अपनी आय के किसी भाग का उससे संबंधित किसी संगम या संस्था को दिए जाने वाले अनुदानों के रूप में किये जाने के सिवाय अपने सदस्यों के बीच किसी रीति में वितरित नहीं करती है;

() भारत में खेल या क्रीड़ा के लिए अवसंरचना के विकास के प्रयोजनों के लिए या भारत में खेल या क्रीड़ाओं को प्रायोजित करने के लिए धारा 80छ की उपधारा (2) के खंड () के निर्दिष्ट संदानों के रूप में प्राप्त आय का उपयोग करती है:

परन्तु यह भी कि इस खंड के अधीन छूट निधियों के 1 अप्रैल, 1989 के पूर्व, धारा 11 की उपधारा (5) में विनिर्दिष्ट किसी एक या अधिक रूप या पद्धतियों से अन्यथा किए गए निवेश और निक्षेप के रूप में नामंजूर नहीं की जाएगी, यदि ऐसी निधियां 30 मार्च, 1993, के पश्चात् इस प्रकार विनिहित या निक्षिप्त नहीं बनी रहती है:

परन्तु यह भी नकद रूप में स्वैच्छिक अंशदान या इस खंड के पहले परन्तुक के खंड () में उल्लिखित प्रकृति के स्वैच्छिक अंशदान के संबंध में इस खंड के अन्तर्गत छूट से इंकार नहीं किया जाएगा। किन्तु यह इस शर्त के अधीन होगा कि ऐसा स्वैच्छिक अभिदाय, संगम या संस्था द्वारा उस पूर्ववर्ष के अंत से ऐसी आस्ति अर्जित की जाती है या 31 मार्च, 1992 से, इनमें जो पश्चात्वर्ती हो, एक वर्ष की समाप्ति के पश्चात् धारा 11 की उपधारा (5) में विशेष रूप से उल्लिखित रूप या पद्धतियों से भिन्न किसी रूप या पद्धति से धारित नहीं किया जाता है:

परन्तु यह भी कि इस खंड की कोर्इ बात संगम या संस्था की किसी ऐसी आय की बाबत, जो कारबार का लाभ या अभिलाभ है, तब तक लागू नहीं होगी जब तक कि वह कारबार उसके उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आनुषंगिक नहीं है और उसके द्वारा ऐसे कारबार की बाबत पृथक् लेखा बहियां नहीं रखी जाती हैं :

परन्तु यह भी कि इस खंड के अधीन केन्द्रीय सरकार द्वारा किसी संगम या संस्था की बाबत जारी की गर्इ कोर्इ अधिसूचना किसी एक समय में, ऐसे निर्धारण वर्ष या वर्षों के लिए, जो तीन निर्धारण वर्षों से अधिक नहीं होंगे (जिसमें ऐसी अधिसूचना निकाले जाने की तारीख के पूर्व प्रारम्भ होने वाले निर्धारण वर्ष भी है या हैं) प्रभावी होगी जो अधिसूचना में विनिर्दिष्ट किए जाएं;"

* तारीख 17.10.1984 के परिपत्र सं. 398 और तारीख 13.11.1990 के परिपत्र सं. 584 देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

सुसंगत केस लाज़ के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

** किसी पूर्त न्यास या संस्था द्वारा आय के संचय की सूचना [जो धारा 139(1) के अंतर्गत अनुज्ञात समय की समाप्ति से पहले प्रस्तुत की जाएगी] के लिए नियम 17 और प्ररूप सं. 10 देखें।

*** अधिसूचित खेल और खेल संगमों/संस्थाओं के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

† अधिसूचित खेलों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

†† नियम 2ग(1) के अधीन विहित प्राधिकारी, महानिदेशक, आय-कर (छूट) है।

††† धारा 10(23) के अंतर्गत खेल संगम या संस्था द्वारा आवेदन करने के लिए नियम 2ग और प्ररूप सं. 55 देखें। तारीख 19.3.1990 का परिपत्र सं. 557 भी देखिए

5. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1965 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

6. तारीख 13.11.1990 का परिपत्र सं. 584 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

7. विनिर्दिष्ट वृत्तियों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

8. वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से ' "प्रतिभूतियों पर ब्याज" या' का लोप किया गया।

9. विनिर्दिष्ट संगम/संस्था के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

10. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

11. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1980 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

12. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1996 से अन्त:स्थापित।

13. अधिसूचित प्रयोजनों के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

14. नियम 16ग और प्ररूप सं. 9 देखें।

15. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से अन्त:स्थापित।

16. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से अन्त:स्थापित।

17. बीमा अधिनियम, 1938 की धारा 2(5) के पाठ के लिए - देखिए परिशिष्ट।

18. वित्त अधिनियम, 1974 द्वारा 1.6.1974 से अंत:स्थापित।

19. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

20. खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 2 के खंड () और खंड () में "खादी" और "ग्रामोद्योग" को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया गया है :–

() "खादी" से भारत में हाथ से काते हुए सूत, रेशमी या ऊनी धागे से अथवा ऐसे सब धागों या उनमें से किसी दो के मिश्रण से भारत में हथकरघों पर बुना कोर्इ कपड़ा अभिप्रेत है;

() "ग्रामोद्योग" से अनुसूची में विनिर्दिष्ट सभी या कोर्इ उद्योग अभिप्रेत है और जिनके अन्तर्गत कोर्इ अन्य उद्योग भी है जो धारा 3 के अधीन किसी अधिसूचना द्वारा अनुसूची में विनिर्दिष्ट किया गया समझा जाए।'

21. वित्त अधिनियम, 1979 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

22. वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1994 से अन्त:स्थापित।

23. अधिसूचित स्कीमों के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

24. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1992 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

25. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2001 से अन्त:स्थापित।

26. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2008 से "1 अप्रैल, 2001 को प्रारंभ होकर और 31 मार्च, 2008 को समाप्त होने वाले निर्धारण वर्षों से सुसंगत सात पूर्ववर्षों के लिए" अंकों और शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

27. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से "1 अप्रैल, 2001 को प्रारंभ होकर और 31 मार्च, 2004 को समाप्त होने वाले निर्धारण वर्षों से सुसंगत तीन पूर्ववर्षों के लिए" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

28. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2006 से अंत:स्थापित।

28क. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2008 से अंत:स्थापित।

29. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1975 द्वारा 1.4.1976 से अन्त:स्थापित।

30. परिपत्र सं. 7, तारीख 27.10.2010, परिपत्र सं. 557, तारीख 19.3.1990, परिपत्र सं. 580, तारीख 14.9.1990, परिपत्र सं. 584, तारीख 13.11.1990 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

31. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से पुन: पुर:स्थापित। इससे पूर्व, इसका प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा उसी तारीख से लोप किया गया था।

32. वित्त अधिनियम, 1993 द्वारा 1.4.1993 से अन्त:स्थापित।

33. उपखंड (iiiकख) से उपखंड (iiiकड़) तक वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

34. "अन्य शैक्षणिक संस्था", "विद्यमान" और "केवल" पदों के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

35. "अन्य शैक्षणिक संस्था", "विद्यमान" और "केवल" पदों के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल खंड 3 देखें।

36. नियम 2खग के अनुसार विहित रकम एक करोड़ रुपए है।

37. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1990 से प्रतिस्थापित। इससे पूर्व, उपखंड (iv) और (v) का प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1989 से और प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से संशोधन किया गया था।

38. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.6.2007 से "जिसे केन्द्रीय सरकार उस निधि या संस्था के उद्देश्य को और संपूर्ण भारत में या किसी संपूर्ण राज्य या राज्यों में उसके महत्व को ध्यान में रखते हुए, राजपत्र में अधिसूचित करे" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

38क. विहित प्राधिकारी मुख्य आयुक्त या महानिदेशक है। देखिए नियम 2ग और प्ररूप सं. 56 अधिसूचना सं. का. आ. 851(), तारीख 30.5.2007 भी देखिए। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

39. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.6.2007 से "जिसे केन्द्रीय सरकार उस रीति को ध्यान में रखते हुए राजपत्र में अधिसूचित करे" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

40. उपखंड (vi) और (viक), वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

41. "अन्य शैक्षणिक संस्थान", "विद्यमान" और "केवल" पदों के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

#अनुमोदित न्यासों/संस्थाओं की सम्पूर्ण सूची के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज सर्कुलर्स।

42. विहित प्राधिकारी मुख्य आयुक्त है। नियम 2गक और फार्म सं. 56घ देखें।

43. अधिसूचित विश्वविद्यालय/शैक्षणिक संस्थाओं के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज सरकुलर्स।

44. अधिसूचित अस्पताल/संस्था के लिए, देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टक्सेज सर्कुलर्स।

45. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

46. "अन्य शैक्षणिक संस्था" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज मैनुअल, खंड 3.

47. नियम 2ग(1) के अधीन विहित प्राधिकारी महानिदेशक (आय-कर छूट) है।

48. नियम 2ग(3) और प्ररूप सं. 56 देखें।

49. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.6.2007 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से यथा संशोधित और बाद में वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.1999 से प्रतिस्थापित द्वितीय परन्तुक इस प्रकार था :

"परन्तु यह और कि केन्द्रीय सरकार उपखंड (iv) या उपखंड (v) या उपखंड (vi) या उपखंड (viक) के अन्तर्गत निधि या न्यास या संस्था से या विहित प्राधिकारी किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल अन्य चिकित्सीय संस्था को अनुमोदित करने से पूर्व ऐसे दस्तावेज (जिनके अंतर्गत संपरीक्षित वार्षिक लेखा भी है) या जानकारी निधि या न्यास या संस्था या यथास्थिति किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था से मंगा सकेगी जो वह निधि या न्यास या संस्था या यथास्थिति किसी विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य चिकित्सीय संस्था के क्रियाकलापों की प्रमाणिकता के बारे में अपना समाधान करने के लिए आवश्यक समझे और यथास्थिति, केन्द्रीय सरकार या विहित प्राधिकारी ऐसी जांच भी कर सकेगा जो वह इस संबंध में आवश्यक समझे :"

50. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

51. "अन्य शैक्षणिक संस्था" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

52. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से यथा संशोधित खंड () इस प्रकार था :

"() अपनी आय का उन उद्देश्यों के लिए, जिनके लिए उसकी स्थापना की गर्इ है, पूर्णत: और अनन्यत: उपयोग करती है या उपयोग करने के लिए संचयन करती है और उस दशा में जहां 1 अप्रैल, 2001 को या उसके पश्चात् इसकी आय का पच्चीस प्रतिशत से अधिक संचित किया गया है, वहां इसकी आय के पच्चीस प्रतिशत से अधिक की रकम के संचय की अवधि किसी भी दशा में पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी; और"

53. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रतिस्थापित।

54. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

55. "अन्य शैक्षणिक संस्था" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

56. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2001 से अन्त:स्थापित।

56क. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

56ख. "अन्य शैक्षणिक संस्था" पद के अर्थ के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

57. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2001 से अन्त:स्थापित।

58. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1992 से "1992" के स्थान पर प्रतिस्थापित। इसके पहले "1992", वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी प्रभाव से "1990" के स्थान पर रखा गया था।

59. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

60. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1991 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

61. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

62. यथोक्त द्वारा अन्त:स्थापित।

63. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2006 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

64. यथोक्त द्वारा अंत:स्थापित।

65. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.6.2007 से "उपखंड (iv) या उपखंड (v) के अधीन प्रत्येक अधिसूचना या उपखंड (iv) या उपखंड (ivक) के अधीन अनुमोदन" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

66. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2001 द्वारा 3.2.2001 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

67. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 3.2.2001 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

68. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 3.2.2001 से भूतलक्षी प्रभाव से "2003" के स्थान पर प्रतिस्थापित। इससे पूर्व वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 3.2.2001 से भूतलक्षी प्रभाव से "2002" के स्थान पर "2003" अंक प्रतिस्थापित किए गए थे।

69. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2002 से लोप किया गया। लोप से पूर्व, वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से यथा अंत:स्थापित दसवां परन्तुक इस प्रकार था :

"परन्तु यह भी कि उपखंड (iv) में उल्लिखित निधि या संस्था या उपखंड (v) में उल्लिखित किसी न्यास या संस्था या उपखंड (vi) में उल्लिखित किसी विश्वविद्यालय या किसी अन्य शैक्षणिक संस्था या उपखंड (viक) में उल्लिखित अस्पताल या अन्य संस्था की कुल प्राप्तियां पूर्ववर्ष में एक करोड़ रुपए से अधिक हैं, वहां, यथास्थिति, निधि या न्यास या संस्था या विश्वविद्यालय या कोर्इ शैक्षणिक संस्था या अस्पताल या अन्य संस्था–

(i) अपने लेखाओं को किसी स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित कराएगी; और

(ii) इस खंड के प्रथम परन्तुक में विहित आवेदन पत्र के साथ स्थानीय समाचार पत्र की प्रति, जिसमें ऐसे लेखाओं को प्रकाशित कराया गया है, प्रस्तुत करेगी;"

70. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित।

71. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.6.2007 से "केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित की जाती है" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

72. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.6.2006 से अंत:स्थापित।

72क. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2009 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.2009 से "तो ऐसा आवेदन उस निर्धारण वर्ष के, जिससे छूट की र्इप्सा की गर्इ है, ठीक पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष के दौरान किसी समय किया जाएगा" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

73. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से अंत:स्थापित।

74. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.6.2007 से अंत:स्थापित।

74क. वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.2009 से अंत:स्थापित।

75. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1988 से अंत:स्थापित।

76. "किसी पब्लिक सेक्टर बैंक" शब्दों से आरंभ होने वाले और "इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे" शब्दों पर समाप्त होने वाले भाग के लिए वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.7.1995 से प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन से पूर्व वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1988 से, प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1988 से भूतलक्षी प्रभाव से और वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1993 से यथा संशोधित उक्त भाग निम्नलिखित रूप में था :

"किसी पब्लिक सेक्टर बैंक या लोक वित्तीय संस्था द्वारा स्थापित अथवा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड या भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्राधिकृत ऐसी पारस्परिक निधि की कोर्इ ऐसी आय जो ऐसी शर्तों के अधीन होगी जिन्हें केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे।"

77. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से "निम्नलिखित की कोर्इ आय–" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

78. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से "निम्नलिखित की कोर्इ आय" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित। इससे पूर्व, "अध्याय 12ड़ के उपबंधों के अधीन रहते हुए" शब्दों का वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किया गया था।

79. अधिसूचित पारस्परिक निधियों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

79क. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2009 द्वारा 1.4.2010 से अंत:स्थापित।

80. कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 4क के पाठ के लिए और इसके अंतर्गत अधिसूचित संस्थाओं के लिए देखिए परिशिष्ट

81. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1993 से अन्त:स्थापित।

82. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 की धारा 2(1) के खंड () में "बोर्ड" को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया गया है :

'() "बोर्ड" से धारा 3 के अधीन स्थापित भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अभिप्रेत है;'

83. लोप किए जाने से पूर्व वित्त अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1989 से यथा अन्त:स्थापित खंड (23) इस प्रकार था :

'(23) लोक वित्तीय संस्थाओं द्वारा संयुक्त या पृथक् रूप से स्थापित विनिमय जोखिम प्रशासन निधि की कोर्इ आय जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा इस संबंध में विनिर्दिष्ट करे :

परन्तु जहां कोर्इ ऐसी रकम जो निधि में जमा है और किसी पूर्ववर्ष के दौरान आय-कर से प्रभारित नहीं की गर्इ है, किसी लोक वित्तीय संस्था के साथ पूर्णत: या भागत: बांटी जाती है, वहां इस प्रकार बांटी गर्इ सम्पूर्ण रकम, ऐसे पूर्ववर्ष की आय समझी जाएगी जिसमें ऐसी रकम इस प्रकार बांटी जाती है और तदनुसार आय कर से प्रभार्य होगी।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "लोक वित्तीय संस्था" पद का वही अर्थ है जो कंपनी अधिनियम, 1956 (1956 का 1) की धारा 4क में है;'

84. वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से अन्त:स्थापित।

85. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से अंत:स्थापित।

86. अधिसूचित मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

87. वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2002 से अंत:स्थापित।

88. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2002 से भूतलक्षी प्रभाव से "लघु उद्योग" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

88क. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2008 से अंत:स्थापित।

89. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1996 से अंत:स्थापित।

90. नियम 2घ और प्ररूप सं. 56क, 56ख और 56ग देखें।

91. विहित प्राधिकारी आय-कर निदेशक (छूट) है।

92. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से अन्त:स्थापित।

93. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से तीसरे और चौथे परन्तुकों का लोप किया गया। लोप से पूर्व वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1996 से यथा अन्त:स्थापित तीसरा और चौथा परन्तुक निम्नलिखित रूप में थे :

"परन्तु यह भी कि यदि पूर्वोक्त साधारण शेयर भारत में किसी मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जा रहे उक्त शेयरों की दशा से भिन्न किसी जोखिम पूंजी निधि या किसी जोखिम पूंजी कंपनी द्वारा किसी व्यक्ति को किसी भी समय उनके अर्जन की तारीख से तीन वर्ष के भीतर अन्तरित किए जाते हैं, ऐसे साधारण शेयरों पर लाभांश के रूप में आय की कुल रकम, जिसे पूर्ववर्ती वर्ष या पूर्ववर्ती वर्ष से पूर्ववर्ष की जिसमें अन्तरण किया गया है, कुल आय में सम्मिलित नहीं किया गया है, जोखिम पूंजी निधि या जोखिम पूंजी कम्पनी की पूर्ववर्ती वर्ष की, जिसमें ऐसा अन्तरण हुआ है, आय समझी जाएगी:

परन्तु यह भी कि यह छूट तीसरे परन्तुक में यथाउल्लिखित साधारण शेयरों के ऐसे अन्तरण से उद्भूत दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभों, यदि कोर्इ हों, के संबंध में अनुज्ञात नहीं की जाएगी।"

94. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से खंड () के स्थान पर खंड () और खंड () प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से यथा संशोधित खंड () निम्नलिखित रूप में था :

'() "जोखिम पूंजी उपक्रम" से ऐसी देशी कंपनी अभिप्रेत है जिनके शेयर भारत में मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं हैं और जो विद्युत या अन्य शक्ति के उत्पादन, उत्पादन या वितरण के कारबार में दूरसंचार सेवाओं को प्रदान करने या ऐसी वस्तुओं या चीजों के (जिनके अन्तर्गत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर भी हैं), जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाएं, निर्माण या उत्पादन के कारबार में लगी हुर्इ है;'

95. अधिसूचित वस्तुओं या चीजों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

96. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से अन्त:स्थापित।

97. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से अंत:स्थापित। इससे पूर्व ये शब्द वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से लोप किये गये थे।

98. नियम 2घक और प्ररूप सं. 56कक, 56खक और 56गक देखिए।

99. वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से अन्त:स्थापित।

1. धारा 10(23) के अन्तर्गत जारी की गर्इ अधिसूचना भी देखिए। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

2. वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2001 से अन्त:स्थापित।

3. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2008 से "निवेश के लिए निधियां एकत्रित करने के लिए स्थापित" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

4. वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2001 से स्पष्टीकरण को स्पष्टीकरण 1 के रूप में संख्यांकित किया गया।

5. यथोक्त द्वारा प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन से पूर्व, उपखंड (i) निम्नलिखित रूप में था :

"(i) जो रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) के उपबंधों के अंतर्गत पंजीकृत किसी न्यास विलेख के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं;"

6. वित्त अधिनियम, 2007 द्वारा 1.4.2008 से प्रतिस्थापित। प्रतिस्थापन से पूर्व, वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.10.2004 से यथाप्रतिस्थापित स्पष्टीकरण 1 का खंड () इस प्रकार था:

'() "जोखिम पूंजी उपक्रम" से ऐसा कोर्इ जोखिम पूंजी उपक्रम अभिप्रेत है जिसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के अधीन बनाए गए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (जोखिम पूंजी निधि) विनियम, 1996 में निर्दिष्ट किया गया है और जिसे इस खंड के प्रयोजनों के लिए बोर्ड द्वारा राजपत्र में उस रूप में अधिसूचित किया गया है;'

7. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.10.2004 से लोप किया गया। लोप किए जाने से पूर्व स्पष्टीकरण 2, जो वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2001 से अंत:स्थापित किया गया था, इस प्रकार था :

"स्पष्टीकरण 2.–शंकाओं को दूर करने के लिए, यह घोषणा की जाती है कि किसी जोखिम पूंजी कंपनी या जोखिम पूंजी निधि की आय को छूट मिलती रहेगी यदि उस जोखिम पूंजी उपक्रम के शेयर जिसमें जोखिम पूंजी कंपनी या जोखिम पूंजी निधि ने आरंभिक निवेश किया है, भारत में किसी मान्यता प्राप्त स्टाक एक्सचेंज में तत्पश्चात् सूचीबद्ध की जाती है;"

8-9. लोप किए जाने से पूर्व, वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से यथा अंत:स्थापित और बाद में वित्त अधिनियम, 1997, द्वारा 1.4.1998 से संशोधित और वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से प्रतिस्थापित और आय-कर (दूसरा संशोधन) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से, वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से, वित्त अधिनियम, 2000 द्वारा 1.4.2000/1.4.2001 से, वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2002 से, वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से, वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004, भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.2002 से, वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2005 से और विशेष आर्थिक जोन अधिनियम, 2005 द्वारा 10.2.2006 से और संशोधित खंड (23) निम्न प्रकार था :

*'(23) धारा 115ण में निर्दिष्ट लाभांशों से भिन्न लाभांशों, ब्याज या दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ के रूप में आय जो किसी अवसंरचना पूंजी निधि या किसी अवसंरचना पूंजी कंपनी या सहकारी बैंक के निवेशों से, जो 1 जून, 1998 को या इसके पश्चात् शेयरों के रूप में किए गए हैं या किसी उद्यम या उपक्रम में, जो पूर्णत: धारा 80झक की उपधारा (4) या धारा 80झकख की उपधारा (3) में निर्दिष्ट कारबार में या धारा 80झख की उपधारा (10) में निर्दिष्ट किसी आवास परियोजना या किसी होटल परियोजना या किसी अस्पताल परियोजना में लगा हुआ है और जिसे केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में बनाए गए नियमों के# अनुसार इसका आवेदन करने पर अनुमोदित† कर दिया है और जो विहित शर्तों को पूरा करती है, दीर्घकालिक वित्त के रूप में किए गए निवेशों से प्राप्त हो।

परंतु किसी अवसंरचनात्मक पूंजी कंपनी की धारा 115ण में निर्दिष्ट लाभांशों से भिन्न लाभांशों, ब्याज या दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभों के रूप में किसी आय को, धारा 115 ञ ख के अधीन बही लाभ और संदेय आय-कर की संगणना करने में हिसाब में लिया जाएगा।

स्पष्टीकरण 1.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए,–

() "अवसंरचनात्मक पूंजी कंपनी" से ऐसी कंपनी अभिप्रेत है जिसने शेयर अर्जित करके या दीर्घकालिक वित्त देने के रूप में उस उद्यम को निवेश किया है जो पूर्णतया इस खंड में निर्दिष्ट कारबार में लगा हुआ है;

() "अवसंरचनात्मक पूंजी निधि" से ऐसी निधि अभिप्रेत है जो रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) के अधीन रजिस्ट्रीकृत न्यास विलेख के अधीन कार्य कर रही है, जो शेयरों को अर्जित कर के निवेश के लिए न्यासियों द्वारा धन एकत्रित करने के लिए स्थापित है या इस खंड में निर्दिष्ट कारबार में पूर्णत: लगे किसी उद्यम को दीर्घकालिक वित्त देने के लिए है;

() [***]

() "दीर्घकालिक वित्त" का वही अर्थ होगा जो उसका धारा 36 की उपधारा (1) के खंड (viii) में है;

() "सहकारी बैंक" का वही अर्थ होगा जो इसका निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम अधिनियम, 1961 (1961 का 47) की धारा 2 के खंड (घघ) में है;

() "ब्याज" के अंतर्गत किसी उद्यम के संबंध में, जिसे केन्द्रीय सरकार द्वारा इस खंड के प्रयोजनों के लिए अनुमोदित किया गया है कोर्इ गारंटी देने के लिए या प्रत्यय की वृद्धि करने के लिए किसी वित्तीय संस्था द्वारा प्राप्त कोर्इ फीस या कमीशन है;

() "होटल परियोजना" से केंद्रीय सरकार द्वारा वर्गीकृत कम से कम तीन-सितारा प्रवर्ग के किसी होटल का सन्निर्माण करने संबंधी कोर्इ परियोजना अभिप्रेत है ;

() "अस्पताल परियोजना" से रोगियों के लिए कम से कम एक सौ बिस्तरों वाले किसी अस्पताल का सन्निर्माण करने संबंधी कोर्इ परियोजना अभिप्रेत है।

स्पष्टीकरण 2.–शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषणा की जाती है कि लाभांश, ब्याज या अवसंरचनात्मक पूंजी निधि के दीर्घकालिक पूंजी अभिलाभ या शेयर के रूप में आय 1 जून, 1998 से पूर्व किए गए विनिधान से अवसंरचनात्मक पूंजी कंपनी या किसी अवसंरचना का विकास करने, रखरखाव और प्रचालन के कारबार करने वाले किसी उद्यम में दीर्घकालिक वित्त सम्मिलित नहीं की जाएगी, और इस खंड के उपबंध जैसे ये वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 (1998 का 21) द्वारा संशोधन किए जाने से पूर्व थे, ऐसी आय को लागू होंगे;'

* परिपत्र सं. 780, तारीख 4.10.1999, परिपत्र सं. 793, तारीख 23.6.2000 और परिपत्र सं. 10/2005, तारीख 16.12.2005 भी देखें। ब्यौरे के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

† अधिसूचित अवसंरचनात्मक पूंजीनिधि/उद्यम के लिए देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ सर्कुलर्स।

# नियम 2ड़ और प्ररूप 56ड़ देखिए।

10. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1996 द्वारा 1.4.1997 से प्रतिस्थापित। इसके प्रतिस्थापन से पूर्व वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से यथा संशोधित खंड (24) निम्नलिखित रूप में था :

'(24) व्यवसाय संघ अधिनियम, 1926 (1926 का 16) के अर्थ में ऐसी किसी पंजीकृत संघ की जो मुख्यत: कर्मकारों और नियोजकों या कर्मकारों के बीच के संबंधों को विनियमित करने के लिए प्रयोजन के लिए बनाया गया हो, ऐसी आय जो "गृह सम्पत्ति से आय" और "अन्य स्रोतों से आय" शीर्षकों के अधीन प्रभार्य हो;'

11. सुसंगत केस लाज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

12. वित्त अधिनियम, 1972 द्वारा 1.4.1973 से अन्त:स्थापित।

13. श्रमिक भविष्य निधि विधि (संशोधन) अधिनियम, 1976 द्वारा 1.8.1976 से अन्त:स्थापित।

14. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

15. पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) (संघीय विषयों से संबंधित विधियों का अनुकूलन) आदेश, 1974 द्वारा 21.1.1972 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रतिस्थापित। इससे पूर्व खंड (26) नागालैंड राज्य (संघीय विषयों से संबंधित विधियों का अनुकूलन) आदेश, 1965 द्वारा 1.12.1963 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधित और फिर कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधित किया गया था।

16. संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड (25) में "अनुसूचित जनजातियों" को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया गया है :

'(25) "अनुसूचित जनजातियों" से ऐसी जनजातियाँ या जनजातीय समुदाय अथवा ऐसी जनजातियों या जनजाति समुदायों के भाग या उनमें के यूथ अभिप्रेत हैं जिन्हें इस संविधान के प्रयोजनों के लिए अनुच्छेद 342 के अधीन अनुसूचित जनजातियां समझा जाता है;'

17. सुसंगत केस लाज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

18. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1995 से "नागालैण्ड, मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों या अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम संघ राज्यक्षेत्रों में" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

19. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1998 द्वारा 1.4.1999 से अन्त:स्थापित।

20. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1995 से "पूर्वोक्त क्षेत्रों, राज्यों या संघ राज्यक्षेत्रों" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

21. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1965 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

22. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1971 द्वारा 1.4.1962 से भूतलक्षी प्रभाव से "(जो ऐसा व्यक्ति नहीं है जो सरकार की सेवा में है)" का लोप किया गया।

23. वित्त अधिनियम, 1985 द्वारा 1.4.1985 से "1986" के स्थान पर प्रतिस्थापित। इससे पूर्व वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1983 से "1983" के स्थान पर "1986", वित्त अधिनियम, 1980 द्वारा 1.4.1980 से "1980" के स्थान पर "1983", वित्त (सं. 2) अधिनियम 1977 द्वारा 1.4.1975 से भूतलक्षी प्रभाव से "1975" के स्थान पर "1980" और वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1971 द्वारा 1.4.1970 से भूतलक्षी प्रभाव से "1970" के स्थान पर "1975" प्रतिस्थापित किया गया था।

24. विद्यमान स्पष्टीकरण वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1980 से भूतलक्षी प्रभाव से स्पष्टीकरण 1 के रूप में पुन:संख्यांकित।

25. वित्त अधिनियम, 1983 द्वारा 1.4.1980 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

26. वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से लोप किया गया। इसके लोप से पूर्व, वित्त अधिनियम, 1989 द्वारा 1.4.1990 से यथा अंत:स्थापित खंड (26कक) निम्नलिखित रूप में था :

"(26कक) कोर्इ ऐसी आय जो किसी व्यक्ति को किसी ऐसी लाटरी के रूप में होती है जो सिक्किम राज्य सरकार और ऐसी लाटरी के संचालन के अभिकर्ता के बीच 28 फरवरी, 1989 को या उसके पूर्व किए गए करार के अनुसरण में निकाली जाती है और जहां ऐसा व्यक्ति किसी पूर्ववर्ष में सिक्किम राज्य में निवासी है।

स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए कोर्इ व्यक्ति सिक्किम राज्य का निवासी समझा जाएगा यदि वह धारा 6 के खंड (1) या खंड (2) या खंड (3) या खंड (4) की अपेक्षाओं को निम्नलिखित उपांतरणों के अधीन रहते हुए पूरा करता है, अर्थात् :–

(i) उन खंडों में भारत के प्रति निर्देशों का अर्थ सिक्किम राज्य के प्रति निर्देशों के रूप में लगाया जाएगा; और

(ii) खंड (3) के उपखंड (i) में "भारतीय कंपनी" के प्रति निर्देश का अर्थ ऐसी कंपनी के रूप में लगाया जाएगा जो सिक्किम राज्य में तत्समय प्रवृत किसी विधि के अधीन बनार्इ जाती है और रजिस्टर की जाती है और जिसका उस वर्ष में उस राज्य में रजिस्ट्रीकृत कार्यालय है;"

26क. वित्त अधिनियम, 2008 द्वारा 1.4.1990 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

*खंड (1) आदि के रूप में पढ़ा जाना चाहिए।

26ख. वित्त अधिनियम, 2008 द्वारा 1.4.2009 से अंत:स्थापित।

27. वित्त अधिनियम, 1980 द्वारा 1.4.1972 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

28. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1993 से भूतलक्षी प्रभाव से "अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों में से कोर्इ एक या दोनों के सदस्यों" शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

29. वित्त अधिनियम, 1994 द्वारा 1.4.1993 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रतिस्थापित। इससे पूर्व वित्त अधिनियम, 1980 द्वारा 1.4.1972 से भूतलक्षी प्रभाव से यथा अंत:स्थापित स्पष्टीकरण निम्नलिखित रूप में था :

'स्पष्टीकरण.–इस खंड के प्रयोजनों के लिए "अनुसूचित जातियां" या "अनुसूचित जनजातियां" का क्रमश: वही अर्थ होगा जो उनका संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड (24) और (25) में है;'

30. संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड (24) में "अनुसूचित जातियों" को निम्नलिखित रूप में परिभाषित किया गया है :

'(24) "अनुसूचित जातियों" से ऐसी जातियों, मूलवंश या जनजातियां अथवा ऐसी जातियों, मूलवंशों या जनजातियों के भाग या उनमें के यूथ अभिप्रेत हैं जिन्हें इस संविधान के प्रयोजनों के लिए अनुच्छेद 341 के अधीन अनुसूचित जनजातियां समझा जाता है;'

31. "अनुसूचित जनजातियों" की परिभाषा के लिए पाद टिप्पण 16 पृष्ठ 1.116 देखिए

32. वित्त अधिनियम, 1995 द्वारा 1.4.1995 से अन्त:स्थापित।

33. अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

34. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से अंत:स्थापित।

35. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1989 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित। इससे पूर्व खंड (27) का वित्त अधिनियम, 1975 द्वारा 1.4.1976 से लोप किया गया और उपांतरण सहित धारा 80 ञ ञ में पुन: अधिनियमित। मूलत: खंड (27) वित्त अधिनियम, 1964 द्वारा 1.4.1964 से अन्त:स्थापित किया गया था और तत्पश्चात् वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1967 द्वारा 1.4.1967 से संशोधित किया गया था।

36. वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से लोप किया गया। लोप से पूर्व खंड (28) वित्त अधिनियम, 1965 द्वारा 1.4.1965 से अंत:स्थापित और वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1965 द्वारा 11.9.1965 से प्रतिस्थापित किया गया था।

37. लोप किए जाने से पूर्व, वित्त (सं. 2) अधिनियम, 1967 द्वारा 1.4.1968 से यथा अंत:स्थापित खंड (29) इस प्रकार था :

"(29) *वस्तुओं के विपणन के तत्समय प्रवृत किसी विधि के अधीन गठित किसी प्राधिकारी† की दशा में कोर्इ ऐसी आय जो वस्तुओं के भंडारकरण, प्रसंस्करण या उनके विपणन† को सुविधाजनक बनाने के लिए गोदामों या भण्डारों के किराए पर दिए जाने से प्राप्त हो;

* सुसंगत केस लाज़ के लिए, देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

† "प्राधिकारी" और "वस्तुओं के *** विपणन" पदों के अर्थ के लिए, देखिए टैक्समैन्स डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3.

38. वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 11.5.1999 से अन्त:स्थापित।

38क. वित्त अधिनियम, 2008 द्वारा 1.4.2002 से भूतलक्षी प्रभाव से अंत:स्थापित।

39. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 1970 द्वारा 1.4.1969 से भूतलक्षी प्रभाव से अन्त:स्थापित।

40. देखिए नियम 8(2)।

41. वित्त अधिनियम, 1984 द्वारा 1.4.1985 से अन्त:स्थापित।

42. विनिर्दिष्ट स्कीमों के लिए देखिए टैक्समैन्स मास्टर गाइड टु इन्कम टैक्स ऐक्ट।

43. प्रत्यक्ष कर विधि (संशोधन) अधिनियम, 1987 द्वारा 1.4.1988 से "आय-कर" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

44. वित्त अधिनियम, 1988 द्वारा 1.4.1989 से अन्त:स्थापित।

45. वित्त अधिनियम, 1992 द्वारा 1.4.1993 से अन्त:स्थापित।

46. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2003 से अंत:स्थापित। इससे पूर्व खंड (33) वित्त अधिनियम, 1997 द्वारा 1.4.1998 से अंत:स्थापित, वित्त अधिनियम, 1999 द्वारा 1.4.2000 से प्रतिस्थापित तथा वित्त अधिनियम, 2001 द्वारा 1.4.2000 से भूतलक्षी प्रभाव से संशोधित की गर्इ थी तथा बाद में वित्त अधिनियम, 2002 द्वारा 1.4.2003 से इसका लोप किया गया था।

47. वित्त अधिनियम, 2003 द्वारा 1.4.2004 से खंड (34), (35) और (36) अंत:स्थापित।

48. लोप से पूर्व स्पष्टीकरण निम्न प्रकार था :

"स्पष्टीकरण–शंकाओं को दूर करने के लिए यह घोषित किया जाता है कि धारा 115ण में निर्दिष्ट लाभांश को निर्धारिती की, जो विकासकर्ता या उद्यमकर्ता हो, कुल आय में सम्मिलित नहीं किया जाएगा;"

49. भारतीय यूनिट ट्रस्ट (उपक्रम का अंतरण और निरसन) अधिनियम, 2002 के पाठ के लिए डायरेक्ट टैक्सेज़ मैनुअल, खंड 3 देखिए

50. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2004 द्वारा 1.4.2005 से खंड (37) और (38) अंत:स्थापित।

51. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2007 से अंत:स्थापित।

52. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.6.2006 से "पचास" के स्थान पर प्रतिस्थापित।

53. कराधान विधि (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा 1.4.2006 से खंड (39) से खंड (41) अंत:स्थापित।

54. वित्त अधिनियम, 2006 द्वारा 1.4.2006 से अंत:स्थापित।

54क. वित्त अधिनियम, 2008 द्वारा 1.4.2008 से अंत:स्थापित।

54ख. वित्त (सं. 2) अधिनियम, 2009 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.2009 से अंत:स्थापित।

54ग. वित्त अधिनियम, 2011 द्वारा भूतलक्षी प्रभाव से 1.4.2008 से अंत:स्थापित।

54घ. यथोक्त द्वारा 1.6.2011 से अंत:स्थापित।

54ड़. वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा 1.4.2012 से अंत:स्थापित।

 

 

[वित्त अधिनियम, 2012 द्वारा संशोधित रूप में]

फ़ुटनोट