आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 89

नियम संख्या.

89

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

पात्र अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के लिए सुरक्षित आश्रय ।

89. (1) एक कर वर्ष के लिए एक पात्र अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में एक पात्र निर्धारिती द्वारा घोषित अंतरण मूल्य आयकर अधिकारियों द्वारा स्वीकार किया जाएगा, यदि -

() उक्त निर्धारिती द्वारा प्रयोग किए गए विकल्प को नियम 90 के अधीन अमान्य नहीं समझा जाता है, और
() यह उपनियम (2) में विनिदष्ट परिस्थितियों के अनुसार हैं।

(2) निम्नलिखित सारणी के स्तंभ ख में विनिर्दिष्ट पात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में उपनियम (1) में निर्दिष्ट परिस्थितियां उसके स्तंभ ग में विनिर्दिष्ट की जाएंगी।

सारणी

क्रम संख्यापात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहारपरिस्थितियां
1.सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की व्यवस्था।किए गए परिचालन व्यय के संबंध में पात्र अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार से पात्र निर्धारिती दवारा घोषित परिचालन लाभ मार्जिन 15.5 प्रतिशत से कम नहीं है, जहां कर वर्ष के दौरान किए गए ऐसे संव्यवहार का कुल परिचालन राजस्व दो हजार करोड़ रुपये की रकम से अधिक नहीं है।
2.अंतर-समूह ऋण देना जहां ऋण की रकम भारतीय रुपये (रुपये) में अंकित हो ।कर वर्ष के दौरान किए गए पात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में घोषित ब्याज दर सुसंगत कर वर्ष के 1 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक की एक वर्ष की सीमांत लागत से कम नहीं है।(i) 175 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की एएए से ए या इसके समकक्ष के बीच प्रत्यय रेटिंग है, या(ii) 325 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग बीबीबी-, बीबीबी या बीबीबी + या इसके समकक्ष या(iii) 475 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग बीबी से बी या इसके समकक्ष के बीच है, या(iv) 625 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग सी से डी या इसके समकक्ष के बीच है; या(v) 425 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग उपलब्ध नहीं हैं और भारतीय रुपये में सभी संबद्ध उद्यमों को ऋण सहित संबद्ध उद्यम को दिए गए ऋण की रकम सुसंगत कर वर्ष के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार कुल मिलाकर एक अरब रुपये की रकम से अधिक नहीं है।
3.अंतर-समूह ऋण देना जहां ऋण की रकम विदेशी मुद्रा में अंकित हो ।कर वर्ष के दौरान किए गए पात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में घोषित ब्याज दर सुसंगत कर वर्ष के 30 सितंबर को सुसंगत विदेशी मुद्रा की संदर्भ दर से कम नहीं है। यदि सभी संबद्ध उद्यमों को ऋण सहित संबद्ध उद्यम को दिए गए ऋण की रकम सुसंगत कर वर्ष के 31 मार्च को कुल मिलाकर दो अरब पचास करोड़ रुपये (भारतीय रुपये) के बराबर रकम से अधिक नहीं है,-
i.150 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग एएए एए एए एए ए+, ए, ए-या समकक्ष है, या
ii. 300 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग बीबीबी +, बीबीबी, बीबीबी- या समकक्ष है; या
iii. 400 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग बीबी +, बीबी, बीबी, बी+, बी, बी-सी+, सी, सी, डी या समकक्ष है या जहां संबंधित उद्यम की प्रत्यय रेटिंग उपलब्ध नहीं है;
() यदि सभी संबद्ध उद्यमों को ऋण सहित संबद्ध उद्यम को दिए गए ऋण की रकम सुसंगत कर वर्ष के 31 मार्च को कुल मिलाकर दो अरब पचास करोड़ रुपये (भारतीय रुपये) के बराबर रकम से अधिक है, -
i. 150 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग एएए एए +, एए एए, ए+, ए, ए-या समकक्ष है, या
ii. 300 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग बीबीबी +, बीबीबी, बीबीबी- या समकक्ष है; या
iii. 450 आधार अंक, जहां संबंधित उदयम की प्रत्यय रेटिंग बीबी +, बीबी, बीबी-, बी+, बी, बी-या समकक्ष है, या
iv. 600 आधार अंक, जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग सी +, सी, सी, डी या समकक्ष है या जहां संबद्ध उद्यम की प्रत्यय रेटिंग उपलब्ध नहीं है।
4.कॉर्पोरेट गारंटी प्रदान करना।कर वर्ष के दौरान किए गए पात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में घोषित कमीशन या शुल्क गारंटी रकम पर प्रति वर्ष 1% से कम नहीं है।
5.जेनेरिक फार्मास्युटिकल दवाओं से संबंधित पूर्ण या आंशिक रूप से संविदा अनुसंधान और विकास सेवाओं की व्यवस्था।कर वर्ष के दौरान किए गए परिचालन व्यय के संबंध में किए गए पात्र अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार से पात्र निर्धारिती द्वारा घोषित परिचालन लाभ मार्जिन 24 प्रतिशत से कम नहीं है, जहां इस तरह के संव्यवहार का कुल परिचालन राजस्व तीन अरब रुपये की रकम से अधिक नहीं है।
6.मुख्य ऑटो घटकों का निर्माण और निर्यात |परिचालन व्यय के संबंध में कर वर्ष के दौरान किए गए पात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार से पात्र निर्धारिती द्वारा घोषित परिचालन लाभ मार्जिन 12% से कम नहीं है।
7.नॉनकोर ऑटो घटकों का निर्माण और निर्यात |परिचालन व्यय के संबंध में कर वर्ष के दौरान किए गए पात्र अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार से पात्र निर्धारिती द्वारा घोषित परिचालन लाभ मार्जिन 8.5% से कम नहीं है।
8.कम मूल्य जोड़ने वाली अंतर समूह सेवाओं की प्राप्ति।कर वर्ष के दौरान कम मूल्य जोड़ने वाली अंतर-समूह सेवाओं की कुल योग रकम, जिसमें 5% से अधिक मार्क-अप सम्मिलित नहीं है, दस करोड़ रुपये की रकम सेअधिक नहीं है, और लागत पूलिंग की विधि, लागत पूल से शेयरधारक लागतों और दोहरे लागतों का अपवर्जन और विदेशी संबद्ध उद्यम द्वारा निर्धारिती को लागतों के आवंटन के लिए उपयोग की जाने वाली आवंटन कुंजियों की युक्तिसंगतता, एक लेखाकार द्वारा प्रमाणित है।
9.डाटा सेंटर सेवाओं की व्यवस्था ।परिचालन व्यय के संबंध में कर वर्ष के दौरान किए गए पात्र अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार से पात्र निर्धारिती द्वारा घोषित परिचालन लाभ मार्जिन 15% से कम नहीं है।

(3) इस नियम के प्रयोजनों के लिए,-

() "संदर्भ दर" से निम्नलिखित अभिप्रेत है,-
(i)  अमेरिकी डॉलर के लिए, 6 मास की अवधि सिक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंस रेट (एसओएफआर), वर्तमान में शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (सीएमई) द्वारा प्रशासित है, 45 आधार अंकों की यथा वृद्धि;
(ii)  यूरो के लिए, 6 मास का यूरो इंटर बैंक ऑफर रेट (ईयूआरआईबीओआर), वर्तमान में यूरोपीय मनी मार्केट्स इंस्टीट्यूट द्वारा प्रशासित है;
(iii)  यूके पाउंड स्टर्लिंग के लिए, 6 मास का टर्म स्टर्लिंग ओवरनाइट इंडेक्स एवरेज (एसओएनआईए), वर्तमान में आईसीई बेंचमार्क एडमिनिस्ट्रेशन / रिफाइनिटिव द्वारा प्रशासित है, 30 आधार अंकों की यथा वृद्धि;
(iv)  जापानी येन के लिए, 6- मास की टोक्यो टर्म रिस्क फ्री रेट (टीओआरएफ), वर्तमान में क्विक बेंचमार्क इंक द्वारा बेंचमार्क की गई है, 10 आधार अंकों की यथा वृद्धि,
(v)  ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के लिए, 6 मास की बैंक बिल स्वैप दरें (बीबीएसडब्ल्यू) वर्तमान में ऑस्ट्रेलियाई सिक्योरिटीज एक्सचेंज द्वारा प्रशासित हैं; और
(vi)  सिंगापुर डॉलर के लिए, 6 मास का चक्रवृद्धि सिंगापुर ओवरनाइट रेट एवरेज (एसओआरए), जो वर्तमान में सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण द्वारा प्रशासित हैं, 45 आधार अंकों की यथा वृद्धि
() "प्रत्यय रेटिंग" से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा पंजीकृत और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त प्रत्यय रेटिंग एजेंसी द्वारा संबद्ध उद्यम को दी गई प्रत्यय रेटिंग अभिप्रेत है, जो सुसंगत कर वर्ष के लिए प्रयोज्य है, जिससे कि-
(i)  जहां संबद्ध उद्यम की केवल एक प्रत्यय रेटिंग है, तो ऐसी रेटिंग को उसकी प्रत्यय रेटिंग के रूप में लिया जाएगा; या
(ii) जहां संबद्ध उद्यम के पास एक से अधिक ऐसी प्रत्यय रेटिंग एजेंसी से प्रत्यय रेटिंग है, तो ऐसी रेटिंग में से कम से कम को इसकी प्रत्यय रेटिंग के रूप में लिया जाएगा।

(4) उपनियम (1) और (2) के उपबंध कर वर्ष 2026-2027 से प्रारंभ होने वाले तीन कर वर्षों की ब्लॉक अवधि के लिए लागू होंगे और उपरोक्त ब्लॉक अवधि के पश्चात् ब्लॉक अवधि के लिए लागू होते रहेंगे, जब तक कि संशोधित न किया जाए।

(5) धारा 165( 3 ) (क) (ii) के अधीन कोई तुलनात्मकता समायोजन और अनुमति पात्र निर्धारिती द्वारा घोषित अंतरण मूल्य पर नहीं किया जाएगा और उपनियम (1) और (2) के अधीन स्वीकार किया जाएगा।

(6) एक अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में धारा 171 और 172 के उपबंध इस तथ्य के अनपेक्ष लागू होंगे कि निर्धारिती इस तरह के संव्यवहार के संबंध में सुरक्षित आश्रय के लिए अपने विकल्प का प्रयोग करता है।

फ़ुटनोट