सर्वोत्तम समुचित पद्धति ।
80. (1) धारा 165 (2) (क) के प्रयोजनों के लिए, सर्वोत्तम समुचित पद्धति वह पद्धति होगी, जो प्रत्येक विशेष अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार या विनिर्दिष्ट देशी संव्यवहार के तथ्यों और परिस्थितियों के लिए सबसे ठीक हो और जो, यथास्थिति, अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार या विनिर्दिष्ट देशी संव्यवहार के संबंध में आसन्निकट कीमत का सबसे विश्वसनीय माप प्रदान करती हो ।
(2) सर्वोत्तम समुचित पद्धति का चयन करते समय निम्नलिखित कारकों को ध्यान में रखा जाएगा
| (क) | अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार या विनिर्दिष्ट देशी संव्यवहार की प्रकृति और श्रेणी, | |
| (ख) | संव्यवहार में सम्मिलित संबद्ध उद्यमों का वर्ग या के वर्ग और उनके द्वारा किए गए कार्य, जिनमें उन उद्यमों द्वारा उपयोग की गई या उपयोग की जाने वाली संपत्तियां और उनके द्वारा उठाए गए जोखिम सम्मिलित हैं; | |
| (ग) | पद्धति के अनुप्रयोग के लिए आवश्यक आंकड़ों की उपलब्धता, व्यापकता और विश्वसनीयता; | |
| (घ) | अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार या विनिर्दिष्ट देशी संव्यवहार और अनियंत्रित संव्यवहार के बीच और ऐसे संव्यवहार में सम्मिलित उद्यमों के बीच मौजूद तुलनीयता की डिग्री; | |
| (ङ) | सीमा, जिस तक अंतर्राष्ट्रीय संव्यवहार या विनिर्दिष्ट देशी संव्यवहार और तुलनीय अनियंत्रित संव्यवहार के बीच या ऐसे संव्यवहार करने वाले उद्यमों के बीच अंतर, यदि कोई हो, को ध्यान में रखते हुए विश्वसनीय और सटीक समायोजन किया जा सकेगा और | |
| (च) | किसी पद्धति के अनुप्रयोग में आवश्यक मान्यताओं की प्रकृति, सीमा और विश्वसनीयता । |

