| (ख) | | "वाणिज्यिक बैंककारी" से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 (1992 का 15) की धारा 3 के अधीन स्थापित भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में रजिस्ट्रीकृत श्रेणी 1 वाणिज्यिक बैंककारी अभिप्रेत है; |
| (ग) | | शेयरों या प्रतिभूतियों के संबंध में "उद्धृत शेयर या प्रतिभूतियां से किसी मान्यता प्राप्त शेयर बाजार पर समय-समय पर नियमित रूप से उद्धृत किसी शेयर या प्रतिभूति अभिप्रेत है, जहां ऐसे शेयरों या प्रतिभूतियों के उद्धरण सामान्य कारोबार के क्रम में किए गए वर्तमान संव्यवहार पर आधारित हैं; |
| (घ) | | " मान्यता प्राप्त शेयर बाजार" का वही अर्थ होगा, जो उसका प्रतिभूति संविदा (विनियमन) अधिनियम, 1956 (1956 का 42) की धारा 2 (च) में है; |
| (ङ) | | "रजिस्ट्रीकृत व्यौहारी" से ऐसा व्यापारी अभिप्रेत है जो केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 (1956 का 74) या किसी राज्य में समय-समय पर लागू सामान्य विक्रय कर विधि, जिसमें मूल्य वर्धित कर विधि भी सम्मिलित हैं, के अधीन रजिस्ट्रीकृत है; |
| (च) | | " रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक" का वही अर्थ होगा, जो उसका धारा 513 में है; |
| (छ) | | "प्रतिभूतियों" का वही अर्थ होगा, जो उसका प्रतिभूति संविदा (विनियमन) अधिनियम, 1956 (1956 का 42) की धारा 2 (एच) में है; |
| (ज) | | शेयर या प्रतिभूति के संबंध में, "अनकोटेड शेयर और प्रतिभूति" से ऐसे शेयर और प्रतिभूति अभिप्रेत है जो कोटेड शेयर या प्रतिभूति नहीं और |
| (झ) | | "मूल्यांकन दिनांक' से नीचे दी गई सारणी में दी गई दिनांक अभिप्रेत है; |