83अपील अधिकरण में अपील और प्रति आक्षेपों के ज्ञापन का फार्म
47. (1) धारा 253 की उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन अपील अधिकरण में अपील फार्म सं. 36 में की जाएगी, और जहां अपील निर्धारिती द्वारा की गर्इ हो, वहां अपील फार्म, अपील के आधार और उससे उपाबद्ध सत्यापन फार्म नियम 45 के 83क[उपनियम (3)] में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित होंगे।
(2) अपील अधिकरण में धारा 253 की उपधारा (4) के अधीन प्रत्याक्षेपों का ज्ञापन प्ररूप सं. 36क में होगा और जहां प्रत्याक्षेपों का ज्ञापन निर्धारिती द्वारा प्रस्तुत किया गया हो, वहां प्रत्याक्षेपों के ज्ञापन का फार्म, प्रत्याक्षेपों के आधार और उससे उपाबद्ध सत्यापन संबंधी फार्म नियम 45 के 83क[उपनियम (3)] में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित होंगे।

