धारा 206ग की उपधारा (6क) के पहले परंतुक के अधीन लेखाकार का प्रमाण पत्र देने के लिए प्ररूप
37ञ. (1) धारा 206ग की उपधारा (6क) के पहले परंतुक के अधीन लेखाकार का प्रमाण पत्र देने के लिए प्ररूप 27खक में उपनियम (2) के अधीन विनिर्दिष्ट प्रक्रिया, रूप विधान और मानकों के अनुसरण में, और उपनियम (2) के अधीन विनिर्दिष्ट प्रक्रिया, रूप विधान और मानकों के अनुसरण में सत्यापित महानिदेशक आयकर प्रणाली या महानिदेशक आयकर प्रणाली द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति को देना होगा।
(2) महानिदेशक आयकर प्रणाली प्ररूप 27खक के देने और सत्यापन करने के प्रयोजन के लिए प्रक्रिया, रूप विधान और मानक विनिर्दिष्ट करेगा तथा प्ररूप 27खक को देने और सत्यापन करने के संबंध में दिन प्रतिदिन का प्रशासन करने के लिए भी उत्तरदायी होगा।

