आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 303

नियम संख्या.

303

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

निधि धनराशि का विनिधान ।

303. (1) निधि में अभिदाय की गई, या ब्याज के रूप में प्राप्त या उपार्जित की गई, या किसी अन्य रूप में प्राप्त हुई सभी धनराशियाँ:

(क) भारत में डाकघर बचत बैंक खाते में जमा की जा सकेंगी, या
(ख) किसी अनुसूचित बैंक के चालू खाते या बचत खाते में जमा की जा सकेंगी, या
(ग) नियम 307 के अनुसार किसी बीमा योजना के अधीन संदाय या उस नियम में निर्दिष्ट वार्षिकी क्रय करने के लिए उपयोग की जा सकेंगी;

(2) उपनियम (1) में यथाउल्लिखित अनुसार जमा या उपयोग न की गई कोई भी निधि भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग 1, खंड 1 में प्रकाशित वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) की समय-समय पर यथासंशोधित तारीख 2 मार्च, 2015 की अधिसूचना संख्या फा. संख्या 11/14/2013- पीआर, के अनुसरण में विनिधान की जाएगी।

फ़ुटनोट