प्रमाणपत्र का रद्दकरण ।
258. (1) रजिस्ट्रीकरण का प्रमाणपत्र तब रद्द हो जाएगा जब इन नियमों के अधीन रजिस्टर से प्रमाणपत्र धारक का नाम हटा दिया जाता है।
(2) जब प्रमाण पत्र धारक का नाम रजिस्टर से हटा दिया जाता है, तो रजिस्टर का अनुरक्षण करने वाले मुख्य आयकर आयुक्त या आयकर आयुक्त संबंधित प्राधिकृत आयकर व्यवसायी और अन्य आयकर के मुख्य आयुक्तों या आयकर आयुक्तों (जो अपने अधीनस्थ आयकर अधिकारियों को हटाये जाने के तथ्य को अधिसूचित करेंगे और अपीलीय न्यायाधिकरण को ऐसे हटाए जाने के तथ्य को अधिसूचित करेंगे।

