कारबार संबंधों की प्रकृति ।
253. धारा 515 (3) (ख) (ii) (ज) के प्रयोजनों के लिए, "कारबार संबंध" पद का अर्थान्वयन से भिन्न किसी वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए किए गए किसी भी संव्यवहार के रूप में किया जाएगा-
| (क) | वाणिज्यिक संव्यवहार जो अधिनियम और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अधिनियम, 1949 (1949 का 38) और उक्त अधिनियमों के अधीन बनाए गए नियमों या विनियमों के अधीन किसी लेखा परीक्षक या लेखा परीक्षा फर्म द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुज्ञात वृत्तिक सेवाओं की प्रकृति की हैं, और | |
| (ख) | वाणिज्यिक संव्यवहार जो कंपनी के कारबार के सामान्य क्रम में उचित बाजार मूल्य पर संचालित किए जाते हैं, जैसे कि दूरसंचार, हवाई कंपनी, अस्पतालों, होटलों और अन्य समान उद्योगों में अंतर्वलित कंपनियों द्वारा कारबार के नियमित प्रचालन में एक ग्राहक के रूप में उत्पादों का विक्रय या लेखा परीक्षक को सेवाएं। |

