आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 248

नियम संख्या.

248

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

धारा 514 के अधीन फीस प्रभारित करना और मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करना ।

248. (1) उप-नियम (2) और (3) के उपबंधों के अध्यधीन किसी आस्ति के मूल्यांकन के लिए पंजीकृत मूल्यांकक द्वारा ली जाने वाली फीस निम्नलिखित दरों पर परिकलित राशि से अधिक नहीं होगा:-

(क)यथामूल्यांकित आस्ति के पहले रु.500000 परमूल्य का 1/2%;
(ख)यथामूल्यांकित आस्ति के अगले दस लाख रुपये परमूल्य का 1/5%;
(ग)यथामूल्यांकित आस्ति के अगले चालीस लाख रुपये परमूल्य का 1/10%;
(घ)यथामूल्यांकित आस्ति के शेष परमूल्य का 1/20% l

(2) जहां किसी निर्धारिती के अनुरोध पर पंजीकृत मूल्यांकक द्वारा दो या दो से अधिक आस्तियों का मूल्यांकन किया जाना आवश्यक हो, तो ऐसे पंजीकृत मूल्यांकक को देय फीस की गणना के प्रयोजनों के लिए ऐसी सभी आस्तियों को एक ही आस्ति माना जाएगा।

(3) जहां उप-नियम (1) और (2) के अनुसार परिकलित फीस की राशि रु. 5000 से कम है, वहां पंजीकृत मूल्यांकक अपनी फीस के रूप में रु.5000 ले सकता है।

(4) धारा 514 (3) के अधीन किसी आस्ति के संबंध में पंजीकृत मूल्यांकक द्वारा मूल्यांकन की रिपोर्ट प्रपत्र संख्या 170 में होगी।

फ़ुटनोट