आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 245

नियम संख्या.

245

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

वार्षिक सूचना विवरण ।

245. (1) आयकर महानिदेशक (प्रणाली) या उनके द्वारा अधिकृत कोई भी व्यक्ति, धारा 510 के अधीन, निर्धारिती के पंजीकृत खाते में वार्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र संख्या 168 अपलोड करेगा, जिसमें निम्नलिखित जानकारी होगी, जो उनके पास उस माह के अंत से नब्बे दिनों के भीतर उपलब्ध होगी जिसमें उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई है:

(क)  स्रोत पर काटे या एकत्र किए गए कर से संबंधित जानकारी,
(ख)  निर्दिष्ट वित्तीय संव्यवहार से संबंधित जानकारी;
(ग)  करों के संदाय से संबंधित जानकारी;
(घ)  मांग और प्रतिदाय से संबंधित जानकारी;
(ङ)  लंबित कार्यवाही से संबंधित जानकारी; और
(च)  पूर्ण हो चुकी कार्यवाही से संबंधित जानकारी,
(छ)  उप-नियम (2) के अधीन अधिकृत कोई अन्य जानकारी ।

(2) बोर्ड, आयकर महानिदेशक (प्रणाली) या उनके द्वारा अधिकृत किसी व्यक्ति को, तत्समय प्रवृत्ति किसी विधि के अधीन कोई कार्य करने वाले किसी अधिकारी, प्राधिकरण या निकाय से प्राप्त किसी भी सूचना को या आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 159 में निर्दिष्ट किसी करार के अधीन प्राप्त सूचना को, या किसी अन्य व्यक्ति से प्राप्त सूचना को, जिसे वह राजस्व के हित में उचित समझे, उप-नियम (1) में निर्दिष्ट वार्षिक सूचना विवरण में अपलोड करने के लिए अधिकृत कर सकता है।

फ़ुटनोट