आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 210

नियम संख्या.

210

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

धारा 393 (4) [सारणी क्रमांक 15] के साथ पठित धारा 393 (2) [सारणी: क्रमांक 10] में विनिर्दिष्ट अनिवासियों की इकाइयों के संबंध में आय से स्रोत पर कर की कटौती न करने की शर्त।

210. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया की इकाइयों के संबंध में किसी अनिवासी भारतीय या अनिवासी हिंदू अविभक्त कुटुम्ब को देय आय पर स्रोत पर कर कटौती लागू नहीं होगी, यदि ऐसी यूनिटे यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया से भारत के किसी बैंक में रखे गए अनिवासी (बाह्य) खाते में जमा निधि से या विदेशी मुद्रा में निधियों के प्रेषण द्वारा प्राप्त की गई हों, और दोनों ही मामलों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (1999 का 42) और उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों के अनुसार हों।

फ़ुटनोट