आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 2

नियम संख्या.

2

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

परिभाषाएं ।

2. (1) इन नियमों में जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो |

(क) "अधिनियम" से आय कर अधिनियम, 2025 (2025 का 30) अभिप्रेत है;
(ख) "प्राधिक्त बैंक" से कोई ऐसा बैंक अभिप्रेत है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 45 की उपधारा (1) के उपबंधों के अधीन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने अभिकर्ता के रूप में नियुक्त किया जाए;
(ग) "प्ररूप" से इन नियमों से संलग्न उपाबंध-3 में दिए गए प्ररूप अभिप्रेत है;
(घ) "धारा" से इस अधिनियम की धारा अभिप्रेत है ।

(2) उन शब्दों और पदों के जो इनमें प्रयुक्त हैं और परिभाषित नहीं हैं किंतु अधिनियम में परिभाषित हैं, वहीं अर्थ होंगे जो क्रमशः उनके अधिनियम में हैं ।

फ़ुटनोट