आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 130

नियम संख्या.

130

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

समय सीमा ।

130. धारा 274 के प्रयोजनों के लिए, आयुक्त -

(क)  धारा 274 (3) के अधीन उस महीने के अंत से एक महीने की समाप्ति के बाद निदेश जारी नहीं करेगा जिसमें धारा 274 (2) के अधीन जारी नोटिस के अनुपालन की तारीख आती है,
(ख)  धारा 274(4) के अधीन अनुमोदन पैनल को उस महीने के अंत से दो महीने की समाप्ति के बाद कोई संदर्भ नहीं देगा जिसमें धारा 274 (2) के अधीन जारी नोटिस के उत्तर में निर्धारिती का अंतिम निवेदन प्राप्त होता है;
(ग)  प्ररूप संख्या 63 में कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश जारी करेगा, -
(i)  नियम 129(4) (क) को संदर्भित मामले में, महीने के अंत से एक महीने की अवधि के भीतर जिसमें संदर्भ उसके द्वारा प्राप्त किया जाता है, और
(ii)  नियम 129(4) (ख) में निर्दिष्ट मामले में, महीने के अंत से दो महीने की अवधि के भीतर, जिसमें धारा 274(2) के अधीन जारी नोटिस के उत्तर में निर्धारिती का अंतिम निवेदन उसे प्राप्त होता है।

फ़ुटनोट