आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

नियम संख्या. 113

नियम संख्या.

113

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

08/01/2026

वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना ।

113. (1) निर्धारिती करार में सम्मिलित प्रत्येक वर्ष के लिए आयकर के प्रधान मुख्य आयुक्त (अंतर्राष्ट्रीय कराधान ) को एक वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

(2) वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट प्ररूप संख्या 52 में होगी।

(3) निर्धारिती उस वर्ष के लिए आयकर विवरणी दाखिल करने की नियत तारीख के तीस दिनों के भीतर, या एक करार में प्रवेश करने के नब्बे दिनों के भीतर जो भी पश्चात् में हो, करार में सम्मिलित प्रत्येक वर्ष के लिए वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करेगा और इसे प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (अंतर्राष्ट्रीय कराधान) को भेजेगा।

(4) प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (अंतरराष्ट्रीय कराधान) वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट की एक प्रति भारत के सक्षम प्राधिकारी को, एक प्रति उस आयकर आयुक्त को जिसे निर्धारिती के आयकर निर्धारण पर अधिकार क्षेत्र है और एक प्रति उस स्थानांतरण मूल्य अधिकारी को भेजेगा जिसे निर्धारिती पर अधिकार क्षेत्र है।

फ़ुटनोट