अनुमोदनकर्ता पैनल के समक्ष प्रक्रिया
10पड़. (1) नियम 10पघ के अधीन प्राप्त किए गए निर्देश को उक्त पैनल के अध्यक्ष द्वारा ऐसे निर्देश की प्राप्ति की तारीख से सात दिन के भीतर अन्य सदस्यों के बीच परिचालित करवाया जाएगा।
(2) अनुमोदनकर्ता पैनल का अध्यक्ष निर्धारण अधिकारी और निर्धारिती को सुनवार्इ का अवसर देते हुए नोटिस जारी करवाएगा जिसमें सुनवार्इ का स्थान और तारीख विनिर्दिष्ट होगी।
(3) अनुमोदनकर्ता पैनल की बैठक ऐसे स्थान पर होगी जैसा कि अनुमोदनकर्ता पैनल द्वारा विनिश्चित किया जाए।

