घख - अंतरराष्ट्रीय संव्यवहारों के लिए सुरक्षित आश्रय नियम
परिभाषाएं
10नक. इस नियम और नियम 10नख से नियम 10नछ के प्रयोजन के लिए,—
14[(क) ''लेखापाल'' से अधिनियम की धारा 288 की उपधारा (2) के नीचे स्पष्टीकरण में निर्दिष्ट कोई लेखापाल अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत उस देश की सरकार, जहां सहयुक्त उपक्रम या उसका कोई अभिकरण रजिस्ट्रीकृत है या निगमित है, द्वारा लागत प्रमाणन करने के लिए मान्यताप्राप्त कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करता है, अर्थात्:—
(I) यदि वह किसी अस्तित्व का सदस्य या भागीदार है, जो लेखांकन या मूल्यांकन सेवाएं प्रदान करने में लगा हुआ है तब,—
(i) अस्तित्व या उसके संबद्ध की दो से अधिक देशों में उपस्थिति है; और
(ii) अस्तित्व की उस वर्ष, जिसमें लागत प्रमाणन किया गया है, से पूर्व वर्ष में वार्षिक प्राप्ति दस करोड़ रूपए से अधिक है;
(II) यदि वह व्यष्टिक रूप से लेखांकन का व्यवसाय कर रहा है या मूल्यांकक है तब,—
(i) उसकी उस वर्ष, जिसमें लागत प्रमाणन किया गया था, में व्यवसाय से वार्षिक प्राप्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है;
(ii) उसके पास दस वर्ष से अन्यून व्यवसायिक अनुभव है]
15[(कक)] "सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित पूर्णत: या भागत: संविदा अनुसंधान और विकास सेवाएं" से निम्नलिखित अभिप्रेत हैं, अर्थात्:—
(i) सैद्धांतिक कम्प्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में नई प्रमेय या विधि विशेष उत्पन्न करने के लिए अनुसंधान और विकास;
(ii) प्रचालन प्रणाली क्रमादेश भाषा, आंकड़ा प्रबंधन, संचार प्रक्रिया सॉफ्टवेयर और सॉफ्टवेयर विकास औजारों के स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी का विकास;
(iii) इंटरनेट प्रौद्योगिकी का विकास;
(iv) सॉफ्टवेयर अभिकल्पना करने, विकास करने, तैनात करने या अनुरक्षण करने की पद्धति में अनुसंधान;
(v) सॉफ्टवेयर विकास जिसमें सूचना को प्रग्रहण करने, संचरण करने, भंडारण करने, पुर्नप्राप्त करने, प्रकलित करने या प्रदर्शित करने के लिए जनक की पहुंच में उत्पाद को उन्नत करना;
(vi) जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी ज्ञान के अंतर को पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रयोगात्मक विकास जैसे किसी सॉफ्टवेयर क्रमादेश या प्रणाली के विकास के लिए आवश्यक हो;
(vii) प्रग्रहण, प्रतिबिंब, प्रसंस्करण, भौगोलिक आंकड़े प्रस्तुतिकरण, संप्रतीक पहचान, कृत्रिम बुद्धि और ऐसे अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर साधनों पर अनुसंधान और विकास; या
(viii) विद्यमान उत्पादों का विकास जहां सोर्स कोड प्रमुख द्वारा उपलब्ध कराया गया है 16[सिवाय वहां जहां साफ्टवेयर की डीबगिंग जैसे नेमी कृत्यों को करने के लिए सोर्स कोड उपलब्ध कराया गया है';]
(ख) "क्रोड आटो संघटक" से अभिप्रेत है,—
(i) इंजन और उसके पुर्जे जिसके अंतर्गत पिस्टन और पिस्टन रिंग, इंजन बाल्ब तथा शीतलन प्रणाली के भाग और शक्ति ट्रेड संघटकों के पुर्जे;
(ii) संचरण और चालन पुर्जे जिसके अंतर्गत गियर, पहिए, चालन प्रणाली, धुरी और क्लच;
(iii) निलंबन और आरोध पुर्जे, जिसके अंतर्गत आरोध, समंजन, आरोध आरेखन, धक्का-सह और पर्ण कमानी;
(ग) 'निगमित प्रत्याभूति' से सुस्पष्ट निगमित प्रत्याभूति किसी लघु अवधि या दीर्घ अवधि उधार के संबंध में किसी गैर निवासी द्वारा इसके पूर्णत: स्वामित्व की सहायिकी को किसी कंपनी द्वारा विस्तारित सुस्पष्ट निगमित प्रत्याभूति अभिप्रेत है :
स्पष्टीकरण—इस खंड के प्रयोजन के लिए, सुस्पष्ट निगमित प्रत्याभूति के अंतर्गत सांत्वना का पत्र, आलिप्त निगमित प्रत्याभूति, अनुपालन प्रत्याभूति या समान प्रकृति की कोई अन्य प्रत्याभूति सम्मिलित नहीं होंगी।
17[(गक) ''कर्मचारी लागत'' में,—
(i) वेतन और मजदूरी ;
(ii) उपदान;
(iii) भविष्य निधि और अन्य निधियों में अभिदाय;
(iv) अधिनियम की धारा 17 के खंड (2) में यथाविनिर्दिष्ट परिलब्धियों का मूल्य;
(v) रोजगार से संबंधित भत्ते, जैसे चिकित्सा भत्ता, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और कोई अन्य भत्ता;
(vi) बोनस या कमीशन, चाहे किसी भी नाम से ज्ञात हो;
(vii) सेवा समाप्ति या अधिवर्षिता या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर प्राप्त एकमुश्त संदाय, जैसे उपदान, पृथक्करण वेतन, छुटटी नकदीकरण, स्वैच्छिक छटनी, फायदें, पेंशन का सारांशीकरण और ऐसे ही संदाय;
(viii) नियमित कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्य के समान कार्य करने वाले संविदात्मक नियोजित व्यक्तियों पर उपगत व्यय;
(ix) कर्मचारी लागत, जहां पता लगाया जा सकता हो, के विस्तार तक आउटसोर्सिंग व्यय, जिसे कुल आउटसोर्स व्यय में मिलाया गया है:
परंतु जहां कुल आउटसोर्सिंग व्यय में शामिल कर्मचारी लागत के परिमाण का पता नहीं लगाया जा सकता है तो कुल आउटसोर्सिंग व्यय के अस्सी प्रतिशत को कुल आउटसोर्सिंग व्यय में सम्मिलित कर्मचारी लागत समझा जाएगा;
(x) भर्ती व्यय;
(xi) पुन: स्थापन व्यय;
(xii) प्रशिक्षण व्यय;
(xiii) कर्मयारिवृंद कल्याण व्यय; और
(xiv) कर्मचारियों या नियोजन से संबंधित कोई अन्य व्यय]
(घ) "प्रजातिगत भेषजीय औषधि" से कोई औषधि अभिप्रेत है जिसमें मात्रा, क्षमता, औषधि देने की रीति, क्वालिटी और पालन का रक्षण तथा उसका आशयित उपयोग विनियामक प्राधिकरण द्वारा पहले से ही अनुमोदित किसी औषधि से तुलनात्मक है;
(ड़) "सूचना प्रौद्योगिकी समर्थ सेवाएं" से सूचना प्रौद्योगिकी में सहायक या उपयोग के साथ निम्नलिखित मुख्यत: कारबार प्रक्रिया बाह्य स्रोत सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है, अर्थात् :—
(i) सहायक कार्यालय प्रचालन;
(ii) आवान केन्द्रों या संपर्क केन्द्र सेवाएं;
(iii) आंकड़ा प्रसंस्करण और आंकड़ा निकालना;
(iv) बीमा दावा प्रसंस्करण;
(v) आंकड़ा संचय;
(vi) चिकित्सा सलाह को छोड़कर चिकित्सा प्रतिलेखन का सृजन और उसका अनुरक्षण;
(vii) अनुवाद सेवाएं;
(viii) वेतन चिट्ठा;
(ix) दूरस्थ अनुरक्षण;
(x) राजस्व लेखा;
(xi) समर्थन केन्द्र;
(xii) वेबसाइट सेवाएं;
(xiii) आंकड़ा खोज एकीकरण और विश्लेषण;
(xiv) शिक्षा विषयवस्तु विकास को छोड़कर दूरस्थ शिक्षा; या
(xv) नैदानिक परीक्षण को छोड़कर नैदानिक आंकड़ा संचय प्रबंध सेवाएं,
किन्तु जिसमें कोई अनुसंधान या विकास सेवाएं चाहे वह संविदा अनुसंधान और विकास सेवाएं हैं या नहीं, सम्मिलित नहीं होंगे।
17क[(च) "अंत:-समूह ऋण" से किसी सहबद्ध उद्यम, जो गैर-निवासी है, को दिया गया ऋण अभिप्रेत है, जहां ऋण—
(i) किसी ऐसे उद्यम द्वारा नहीं दिया गया है, जो एक वित्तीय कंपनी है, जिसके अंतर्गत बैंक या वित्तीय संस्था या कोई उद्यम सम्मिलित है, जो कारबार के साधारण प्रक्रम में उधार देने या उधार लेने में लगा हुआ है; और
(ii) जिसके अंतर्गत कोई जमा रेखा या कोई अन्य उधार सुविधा नहीं है, जिसकी पुन: संदाय के लिए कोई नियत अवधि नहीं है]
(छ) "ज्ञान प्रक्रिया बाह्य स्रोत सेवाएं" से निम्नलिखित कारबार प्रक्रिया बाह्य स्रोत सेवाएं अभिप्रेत हैं जिसमें मुख्यत: सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता या उपयोग से ज्ञान के अनुप्रयोग और उन्नत विश्लेषणात्मक और तकनीकी कौशल अपेक्षित हैं, अर्थात् :—
(i) भौगोलिक जानकारी प्रणाली;
(ii) मानव संसाधन सेवाएं;
(iii) इंजीनियरी और डिजाइन सेवाएं;
(iv) अनुप्रमाणित या विषयवस्तु विकास और प्रबंध;
(v) कारबार विश्लेषण;
(vi) वित्तीय विश्लेषण; या
(vii) बाजार अनुसंधान,
किन्तु जिसमें कोई अनुसंधान या विकास सेवाएं चाहे वह संविदा अनुसंधान और विकास सेवाएं हैं या नहीं, सम्मिलित नहीं होंगे।
18[(छक) ''निम्न मूल्य-वर्धन अंत: समूह सेवाएं'' से वे सेवाएं अभिप्रेत हैं, जिनकों बहुराष्ट्रीय उपक्रम समूह के एक या अधिक सदस्यों द्वारा उसी बहुराष्ट्रीय उपक्रम के एक या अधिक सदस्यों की ओर से किया जाता है और,—
(i) जो सहायक सेवाओं की प्रकृति की है;
(ii) जो बहुराष्ट्रीय उपक्रम समूह के कोर कारबार का भाग नहीं है, अर्थात ऐसी सेवाएं न तो लाभ अर्जन कार्यकलापों का गठन करती है न ही बहुराष्ट्रीय उपक्रम समूह के आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कार्यकलापों में अंशदान करती है;
(iii) वे शेयरधारण सेवाओं या अनुलिपि सेवाओं की प्रकृति की नहीं है;
(iv) न ही उनमें विशिष्ट और मूल्यावान अर्मूत के उपयोग की अपेक्षा है न ही उनके द्वारा विशिष्ट और मूल्यवान अर्मूत का सृजन होता है;
(v) न ही उनमें सेवा प्रदाता द्वारा महत्वपूर्ण जोखिम की उपधारणा या नियंत्रण अंतर्वलित है न ही उनसे सेवा प्रदाता के लिए महत्वपूर्ण जोखिम का सृजन उत्पन्न होता है; और
(vi) उनमें विश्वसनीय बाह्म तुलनात्मक सेवा नहीं है, जिसका उपयोग उनके सन्निकट मूल्य का अवधारण करने के लिए किया जा सकता है,
परंतु इसमें निम्नलिखित सेवाएं शामिल नहीं है, अर्थात्:—
(i) अनुसंधान और विकास सेवाएं;
(ii) विनिर्माण और उत्पादन सेवाएं;
(iii) सूचना प्रौद्योगिकी (साफ्टवेयर विकास) सेवाएं;
(iv) ज्ञान प्रसंस्करण आउटसोर्सिंग सेवाएं;
(v) कारबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग सेवाएं;
(vi) कच्ची सामग्रियों या अन्य सामग्रियों, जिनका उपयोग विनिर्माण या उत्पादन प्रक्रिया में होता है, को क्रय करने के कार्यकलाप;
(vii) विक्रय, विपणन और वितरण कार्यकलाप;
(viii) वित्तीय संव्यवहार;
(ix) प्राकृतिक संसाधनों का उत्खनन, अन्वेषण या प्रसंस्करण; और
(x) बीमा और पुन: बीमा]
(ज) "गैर क्रोड ऑटो संघटक" से क्रोड ऑटो संघटकों से भिन्न आटो संघटक अभिप्रेत है;
(झ) "गैर कर या निम्न कर देश या राज्यक्षेत्र" से कोई देश या राज्यक्षेत्र अभिप्रेत है जिसमें पंद्रह प्रतिशत से कम आय-कर की अधिकतम दर है;
(ञ) "प्रचालन व्यय" से इसके सामान्य प्रचालन के अनुक्रम में अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में निर्धारिती द्वारा पूर्व वर्ष में कारित लागत अभिप्रेत है जिसके अंतर्गत निर्धारिती द्वारा प्रयोग की गई आस्तियों से संबंधित अवक्षयण और अपाकरण व्यय हैं 19[कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना या वैसे ही स्टॉक आधारित प्रतिकर, जिनको निर्धारिती के सहयुक्त उपक्रम द्वारा निर्धारिती के कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, निर्धारिती के निमित्त सहयुक्त उपक्रम द्वारा उपगत व्यय की सहयुक्त उपक्रमों को प्रतिपूर्ति, उन सहयुक्त उपक्रमों के निमित्त निर्धारिती द्वारा उपगत व्ययों के लेखे सहयुक्त उपक्रमों द्वारा वसूली गई रकम और जो निर्धारिती के सामान्य प्रचालनों से संबंधित है] किन्तु जिसमें निम्नलिखित सम्मिलित नहीं होंगे, अर्थात् :—
(i) ब्याज व्यय;
(ii) गैर सुनिश्चित दायित्वों के लिए उपबंध;
(iii) पूर्व प्रचालन व्यय;
(iv) विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव के मद्दे उत्पन्न हानि;
(v) असाधारण व्यय;
19क[(vi) ऐसी आस्तियों, जिन पर प्रचालन व्यय में अवक्षयण को सम्मिलित किया जाता है, से भिन्न आस्तियों या विनिधान के अंतरण पर हानि ]
(vii) आयकर के मद्दे व्यय; और
(viii) अन्य व्यय जो निर्धारिती के सामान्य प्रचालन से संबंधित नहीं है:
20[निर्धारिती के निमित्त सहयुक्त उपक्रमों द्वारा उपगत व्ययों की सहयुक्त उपक्रमों को प्रतिपूर्ति लागत पर होगी:
परंतु यह और कि सहयुक्त उपक्रमों के निमित्त निर्धारिती द्वारा उपगत व्ययों के लेखे सहयुक्त उपक्रमों से वसूली गई रकम और जो निर्धारिती के सामान्य प्रचालनों से संबंधित है, लागत पर होगी।]
(ट) "प्रचालन राजस्व" से इसके सामान्य प्रचालन के अनुक्रम में अंतरराष्ट्रीय संव्यवहार के संबंध में निर्धारिती द्वारा पूर्व वर्ष में कारित अर्जित राजस्व अभिप्रेत है 20[जिसके अंतर्गत कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना से संबंधित लागत या निर्धारिती के सहयुक्त उपक्रमों द्वारा निर्धारिती के कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाने वाला वैसा ही स्टॉक आधारित प्रतिकार सम्मिलित है] किन्तु जिसमें निम्नलिखित सम्मिलित नहीं होंगे, अर्थात् :—
(i) ब्याज आय;
(ii) विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव के मद्दे उत्पन्न आय;
21[(iii) ऐसी आस्तियों, जिन पर प्रचालन व्यय में अवक्षयण को सम्मिलित किया जाता है, से भिन्न आस्तियों या विनिधान के अंतरण पर आय]
(iv) आय-कर से संबंधित प्रतिदाय;
(v) लिखित वापसी उपबंध;
(vi) असाधारण आय; और
(vii) अन्य आय जो निर्धारिती के सामान्य प्रचालन से संबंधित नहीं है;
(ठ) "प्रचालन लाभ अंतर" से प्रतिशतता के निबंधनों में व्यक्त्त प्रचालन व्यय को प्रचालन व्यय के अधिक में प्रचालन व्यय के अधिकता में प्रचालन राजस्व होने पर प्रचालन लाभ का अनुपात से अभिप्रेत है;
20[(ठक) ''सुसंगत पूर्व वर्ष" से उस निर्धारण वर्ष से सुसंगत पूर्व वर्ष अभिप्रेत है, जिसमें विधिपूर्वक सुरक्षित प्राश्रय का विकल्प इस्तेमाल किया गया है]
(ड) "सॉफ्टवेयर विकास सेवाओं" से,—
(i) ज्ञात पद्धतियों और विद्यमान सॉफ्टवेयर साधन का उपयोग से कारबार अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर और सूचना प्रणाली विकास;
(ii) विद्यमान प्रणालियों के लिए समर्थन;
(iii) कंप्यूटर भाषा को प्रत्यावर्तित या अनुवाद करना;
(iv) अनुप्रयोग कार्यक्रमों में प्रयोगकर्ता के कृत्यों को जोड़ना;
(v) प्रणालियों का दोषमार्जन;
(vi) विद्यमान सॉफ्टवेयर को ग्रहण करना;
(vii) प्रयोगकर्ता के प्रलेखन की तैयारी,
किन्तु जिसमें कोई अनुसंधान या विकास सेवाएं चाहे वह संविदा अनुसंधान और विकास सेवाएं हैं या नहीं, सम्मिलित नहीं होंगी।

