अग्रिम मूल्य निर्धारण करार के लिए आवेदन ।
106. (1) एक पात्र व्यक्ति करार करने के लिए बीस लाख रुपये के अपेक्षित शुल्क के साथ प्ररूप संख्या 51 में एक आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा ।
(2) एकतरफा करार की दशा में आवेदन, आयकर के प्रधान मुख्य आयुक्त (अंतर्राष्ट्रीय कराधान ) और द्विपक्षीय या बहुपक्षीय करार की दशा में भारत के सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।
(3) आवेदन, पात्र व्यक्ति द्वारा किसी भी समय प्रस्तुत किया जा सकेगा -
| (क) | पहले कर वर्ष के पहले दिन से पूर्व, जिसके लिए आवेदन किया गया है, उन संव्यवहार के संबंध में जो पहले से ही होने वाले सौदों से निरंतर प्रकृति के हैं; या | |
| (ख) | शेष संव्यवहार के संबंध में संव्यवहार करने से पूर्व । |
(4) आवेदन के साथ बीस लाख रूपये के शुल्क के संदाय का प्रमाण संलग्न करना होगा ।

