वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट की प्रस्तुति
10ण. (1) निर्धारिती एक वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट आयकर महानिदेशक (अंतरराष्ट्रीय कराधान) को करार में समाविष्ट प्रत्येक वर्ष के लिए करेगा।
(2) वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट प्ररूप सं. 3 सीर्इएफ में होगी।
(3) वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट उस वर्ष के लिए आयकर विवरणी फाइल करने की सम्यक् तारीख के तीस दिन के भीतर या करार करने के नब्बे दिन के भीतर, जो भी पश्चात्वर्ती हो, करार में समाविष्ट प्रत्येक वर्ष के लिए चार प्रतियों में प्रस्तुत किया जाएगा।
(4) आयकर महानिदेशक (अंतरराष्ट्रीय कराधान) वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट की एक प्रति भारत के सक्षम प्राधिकारी को भेजेगा, एक प्रति उस आयकर आयुक्त को भेजेगा जिसकी निर्धारिती के आयकर निर्धारण पर अधिकारिता है और एक प्रति अंतरण कीमत निर्धारण अधिकारी को भेजेगा जिसकी निर्धारिती पर अधिकारिता है।

