आयकर विभाग
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
आयकर विवरणी प्रपत्र में 'अनुसूची भाग ख-टीटीआई', अनुसूची भाग ख-टीआई में संगणित आय के आधार पर कुल कर दायित्व की गणना का समेकित विवरण प्रदान करती है। इसमें सामान्य आय पर कर, विशेष दरों पर कर, अधिभार, उपकर, छूट और राहत शामिल हैं। यह ब्याज, विलंब शुल्क और कर क्रेडिट को भी ध्यान में रखती है। अंत में, यह देय राशि या देय धन वापसी निर्धारित करने के लिए पहले से भुगतान किए गए करों के साथ कुल कर दायित्व की तुलना करती है।
यह अनुसूची आईटीआर-2, आईटीआर-3, आईटीआर-5, आईटीआर-6 और आईटीआर-7 पर लागू होती है इसके विपरीत, आईटीआर-1 और आईटीआर-4 में पृथक अनुसूचियां अंतर्विष्ट नहीं हैं; अपितु, कर संगणना संबंधित विवरणी प्रपत्रों के 'भाग घ – देय कर की संगणना' खंड में सीधे प्रतिबिंबित होती है।