आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

अधिसूचना सं.

अधिसूचना संख्या 7/2018

अधिसूचना तिथि

27/12/2018

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

27/12/2018

अधिसूचना संख्या 7/2018

एफ.नं. एडीजी (एस)-1/व्यापार करने में आसानी-र्इ-पैन/2017-18/भाग

भारत सरकार

वित्त मंत्रालय

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

आयकर निदेशालय (पद्धति)

2018 की अधिसूचना 7

 

नर्इ दिल्ली, 27 दिसंबर, 2018

 

विषय :- स्थार्इ खाता संख्या (पैन) को जारी करने की प्रक्रिया, प्रारूप और मानक

 

अधिसूचना जी.एस.आर.सं. 1128(र्इ) दिनांक 19.11.2018 के द्वारा अधिसूचित आयकर नियम, 1962 के नियम 114 के संशोधित उप-नियम (6) निर्दिष्ट करते हैं कि :-

"(6) प्रधान आयकर निदेशक (पद्धति) या आयकर महानिदेशक (पद्धति) ऐसे प्रारूप और मानकों में डाटा के हस्तांतरण और सुरक्षित अधिग्रहण को सुनिश्चित करने के लिए उप-नियम (4) के अंतर्गत आवेदन के साथ दाखिल दस्तावेजों के सत्यापन, उप-नियम (5) में आधार संख्या की सूचना और स्थार्इ खाता संख्या को जारी करने के लिए प्रक्रिया के साथ प्रारूप और मानकों को निर्दिष्ट करेगा और साथ ही स्थार्इ खाता संख्या के आवंटन, आधार नंबर की सूचना और स्थार्इ खाता संख्या को जारी करने के लिए आवेदन प्रपत्रों की प्रस्तुति के संदर्भ में उपयुक्त सुरक्षित, पुरालेखीय और पुन: प्राप्ति नीतियों को विकसित और कार्यान्वित करने के लिए भी उत्तरदायी होगा"

2. उक्त जी.एस.आर.सं. 1128(र्इ) दिनांक 19.11.2018 के द्वारा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा प्रत्यायोजित अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रधान आयकर महानिदेशक (पद्धति) निम्नानुसार स्थार्इ खाता संख्या को जारी करने की प्रक्रिया, प्रारूप और मानकों को निर्धारित करता है :-

क्र.सं. निगर्मन प्राधिकारी/एजेंसी स्थार्इ खाता संख्या को जारी करने की प्रक्रिया स्थार्इ खाता संख्या को जारी करने के प्रारूप और मानक
1 आयकर निदेशक (पद्धति) या संबंधित आयकर आयुक्त (कम्प्यूटर ऑपरेशन) वास्तविक विधि काला और सफेद और लेमिनेटिड स्थार्इ खाता संख्या कार्ड
2 प्राधिकृत स्थार्इ खाता संख्या सेवा प्रदाता वास्तविक विधि रंगीन, लेमिनेटिड और क्रेडिट कार्ड आकार की स्थार्इ खाता संख्या कार्ड जो अनुमोदित डिजाइन और विशेष केवल होलोग्राम की एक या अधिक सुरक्षा सुविधा के साथ हो, होलोग्राम या होलोग्राम और क्यूआर कोड, संवृद्ध क्यूआर कोड हो (जनसांख्यकीय साथ ही साथ बॉयोमैट्रिक सूचना हो)
3 इलैक्ट्रानिक विधि (र्इ-पेन) संवृद्ध क्यूआर कोड (जनसांख्यकीय साथ ही साथ बॉयोमैट्रिक सूचना हो) के साथ पीडीएफ प्रारूप में इलैक्ट्रानिक रूप से जारी स्थार्इ खाता संख्या और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अनुसार निगर्म एजेंसी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित (श्रेणी 2 या श्रेणी 3) जिसे डिजिटल हस्ताक्षर के इलैक्ट्रानिक रिकॉर्ड के कानूनी पहचान के लिए मुहैया कराया गया हो

 

(एस.के. दाश)

प्रधान आयकर महानिदेश्क (पद्धति)

नर्इ दिल्ली