आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
सुलभता विकल्प
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

अधिसूचना सं.

अधिसूचना सं. 06/2024

अधिसूचना तिथि

19/11/2024

दस्तावेज़ अपलोड की तिथि

19/11/2024

अधिसूचना सं. 06/2024

एफ.नं. 30/डीजीआईटी(एस)बीएलआर/ई-दाखिलीकरण अधिसूचना/प्रपत्र/2024

भारत सरकार

वित्त मंत्रालय

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

आयकर निदेशालय (पद्धति)

अधिसूचना सं. 06/2024

दिनांक : 19.11.2024

आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत किए जाने वाले आयकर नियम 1962 के परिशिष्ट-II में निर्धारित प्रपत्र निर्दिष्ट करना

आयकर नियम, 1962 ('नियम') के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के तहत दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए, आयकर महानिदेशक (पद्धति), बोर्ड की मंजूरी के साथ एतद्द्वारा निर्दिष्ट करते है कि निम्नलिखित प्रपत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत किए जाएंगे और नियम 131 के उप-नियम (1) के तहत निर्धारित तरीके से सत्यापित किए जाएंगे :

प्रपत्र ब्यौरा
प्रपत्र 42 भविष्य निधि को मान्यता देने से इंकार करने या मान्यता वापस लेने के विरुद्ध अपील
प्रपत्र 43 पेंशन को मूंजरी देने से इंकार करने या मान्यता वापस लेने के विरुद्ध अपील
प्रपत्र 44 ग्रेचुएटी निधि को मूंजरी देने से इंकार करने या मान्यता वापस लेने के विरुद्ध अपील

2. यह अधिसूचना 22.11.2024 से प्रभावी होगी।

हस्ता/-

(गोपालन गुरूसामी)

आयकर महानिदेशक (पद्धति), बेंगलूरू

निम्न को प्रति

1. अध्यक्ष का पीपीएस और सदस्य, सीबीडीटी, नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली

2.  समस्त प्रधान मुख्य आयुक्त/आयकर महानिदेशक - अपने क्षेत्रों/प्रभारों में सभी अधिकारियों के बीच वितरित करने के अनुरोध के साथ

3.  संयुक्त सचिव(टीपीएल)-I व II/मीडिया समन्वयक और आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी

4.  आयकर निदेशक(आईटी)/आयकर निदेशक(अंकेक्षण)/आयकर निदेशक(सतर्कता)/अपर महानिदेशक (पद्धति) 1,2,3,4,5/आयकर आयुक्त(आईटीबीए), आयकर आयुक्त(सीपीसी), बेंगलूरू, आयकर आयुक्त(सीपीसी-टीडीएस), गाजियाबाद

5.  अपर महानिदेशक (पीआर, पीपी व ओएल) अधिसूचना के लिए विज्ञापन अभियान के अनुरोध के साथ

6.  टीपीएल और आईटीए प्रभाग, सीबीडीटी

7.  भारतीय चार्टेड अकांटेट संस्थान, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली

8.  वेब मैनेजर, वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर चस्पा करने के लिए

9.  www.irsofficersonline.gov.in पर अपलोडिंग के लिए डेटाबेस प्रकोष्ठ और डीजी पद्धति कॉर्नर

10.  आईटीबीए वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए आईटीबीए प्रकाशक

(श्रवणन बी.)

आयकर आयुक्त (ओएसडी) (मुख्या व समन्वयक)

आयकर महानिदेशक (पद्धति) कार्यालय, बेंगलूरू