अधिसूचना सं. 5/2024 : आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत किए जाने के लिए आयकर नियम, 1962 के अनुलग्नक-II में निर्धारित प्रपत्रों का निर्धारण
अधिसूचना सं.
अधिसूचना सं. 5/2024
अधिसूचना तिथि
30/10/2024
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
30/10/2024
F.No. 30/DGIT(S)-/e-Filing Notification/Forms/2024
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
आयकर निदेशालय (पद्धति)
अधिसूचना सं. 5/2024
बेंगलूरू, 30 अक्टूबर, 2024
विषय: आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत किए जाने के लिए आयकर नियम, 1962 के अनुलग्नक-II में निर्धारित प्रपत्रों का निर्धारण
आयकर नियम, 1962 (नियम) के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोर्ड की अनुमति से आयकर महानिदेशक (पद्धति), बेंगलूरू एतद्द्वारा निर्दिष्ट करते हैं कि निम्नलिखित प्रपत्र इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत किए जाऐंगे और नियम 131 के उप-नियम (1) के अंतर्गत निर्धारित तरीके में सत्यापित किए जाऐंगे :
| प्रपत्र | विवरण |
| प्रपत्र 3गड़घक | अग्रिम मूल्य-निर्धारण की वापसी हेतु आवेदन |
| प्रपत्र 3ग-ण | आयकर अधिनियम, 1961 कीधारा 35गगग की उप-धारा (1) के अंतर्गत अनुमति हेतु आवेदन |
हस्ता/-
(गोपालन गुरूसामी)
आयकर महानिदेशक (पद्धति), बेंगलूरू
निम्न को प्रति :
1. अध्यक्ष और सदस्यों, का पीपीएस सीबीडीटी, नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली
2. समस्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त/आयकर महानिदेशक अपने क्षेत्रों/प्रभारों में सभी अधिकारियों के बीच वितरित करने के अनुरोध के साथ
3. जेएस (टीपीएल)-I व II/मीडिया समन्वयक और आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी
4. आयकर निदेशक(आईटी)/आयकर निदेशक(अंकेक्षण)/आयकर निदेशक (अन्वेषण) एडीजी(पद्धति) 1,2,3,4,5/आयकर आयुक्त (आईटीबीए), आयकर आयुक्त (सीपीसी), बेंगलुरू, आयकर आयुक्त (सीपीसी-टीडीएस), गाजियाबाद
5. एडीजी (पीआर, पीपी व ओएल) अधिसूचना के लिए विज्ञापन अभियान हेतु अनुरोध के साथ
6. टीपीएल और आईटीए प्रभाग, सीबीडीटी
7. भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट संस्थान, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली
8. वेबमैनेजर, incometaxindia.gov.in वेबसाइट पर होस्टिंग के लिए
9. www.irsofficersonline.gov.in और डीजी पद्धति कॉर्नर पर अपलोडिंग के लिए डाटाबेस प्रकोष्ठ
10. आईटीबीए वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए आईटीबीए प्रकाशक
श्रवणन बी)
आयकर आयुक्त (ओएसडी) (मुख्या. व समन्वयक)
आयकर महानिदेशक (पद्धति) कार्यालय, बेंगलूरू

