अधिसूचना संख्या 04/2024 : प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास नियम, 2024 के नियम 4 के अंतर्गत प्रपत्र-1 में घोषणा करने और वचन देने की प्रक्रिया
अधिसूचना सं.
अधिसूचना संख्या 04/2024
अधिसूचना तिथि
30/09/2024
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
30/09/2024
डीजीआईटी(एस)/ई-दाखिलीकरण अधिसूचना/प्रपत्र 1/डीटीवीएसवीएस/2024
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
आयकर निदेशालय (पद्धति), बेंगलूरू
2024 की अधिसूचना सं. 4
बेंगलूरू, 30 सितंबर, 2024
विषय: प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास नियम, 2024 के नियम 4 के अंतर्गत प्रपत्र-1 में घोषणा करने और वचन देने की प्रक्रिया
प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास नियम, 2024 के नियम 8 के तहत दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए, आयकर महानिदेशक (पद्धति), बेंगलुरु, निम्नलिखित प्रक्रियाएं निर्धारित करते हैं :
2. प्रपत्र-1 का ऑनलाइन दाखिलीकरण :
i. प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना, 2024 की धारा 91 की उप-धारा (1) के तहत घोषणा दाखिल करने वाले सभी घोषणाकर्ताओं को विभाग के ई-दाखिलीकरण पोर्टल : https://www-incometax.gov.in पर ऑनलाइन, प्रपत्र-1 में धारा 91 की उप-धारा (4) में संदर्भित घोषणा और वचन आवश्यक है।
ii. घोषणा और वचन को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 140 के अनुसार सत्यापित किया जाएगा।
iii. यदि आय विवरणी डिजिटल हस्ताक्षर के तहत या अन्य मामलों में इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड के माध्यम से प्रस्तुत करना आवश्यक है, तो प्रपत्र-1 डिजिटल हस्ताक्षर के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
iv. कृपया इलैक्ट्रानिक रूप से दाखिल की गई आयकर विवरणी जो इस अधिसूचना के अंतर्गत प्रस्तुति पर लागू होगी, के लिए इलैक्ट्रानिक सत्यापन कोड (ईवीसी) से संबंधित ब्यौरे के लिए F.No. 1/23/CIT(OSD)/E-filing-Electronic Verification/2013-14-Notification No.2/2015 dt 13.07.2015 में डीजीआईटी अधिसूचना और F.No. 1/23/CIT(OSD)/E-filing-Electronic Verification/2015-16-Notification No.1/2016 dt 13.01.2016 को संदर्भित करें
3. प्रपत्र-1 को तैयार करना और उसे जमा करना
i. प्रपत्र-1 लॉगिन के बाद घोषणाकर्ता के लिए डेटा एंट्री के लिए और ऑनलाइन तैयार करने के लिए उपलब्ध होगा।
ii. घोषणाकर्ता को विभाग के ई-दाखिलीकरण पोर्टल https://www.incometax.gov.in पर अपने वैध लॉगिन जानकारी का प्रयोग करने हुए लॉगिन करना आवश्यक है।
iii. ई-दाखिलीकरण पोर्टल https://www.incometax.gov.in -> लॉगिन -> ई-फाइल -> आयकर प्रपत्र -> आयकर प्रपत्र दाखिल करें -> "आय के किसी स्त्रोत पर व्यक्ति आश्रित नहीं है (आय का स्त्रोत प्रासंगिक नहीं है)" चुनें -> विवाद से विश्वास योजना, 2024 (प्रपत्र 1 डीटीवीएसवी 2024) के अंतर्गत प्रपत्र-1 को दाखिल करने का लिंक प्रदान किया गया है
iv. ड्रॉप डाउन मेनू से फॉर्म-1 और मूल्यांकन वर्ष (या स्रोत पर कर कटौती/संग्रह के लिए लागू वित्त वर्ष) और दाखिलीकरण प्रकार (मूल/संशोधित) का चयन करें।
v. प्रपत्र- 1 में विशिष्ट अनुसूचियाँ शामिल हैं और घोषणाकर्ताओं को घोषणा को उचित रूप से प्रस्तुत करने के लिए सत्यापन के साथ अनुसूचियाँ के तहत प्रासंगिक अनुसूचियां और तालिकाओं को भरना आवश्यक है।
vi. यह प्रपत्र "जमा करें" बटन पर क्लिक करें जमा किया जा सकता है
vii. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र या इिलैक्ट्रानिक सत्यापन कोड प्रपत्र को जमा करने के लिए अनिवार्य है।
viii. घोषणकर्ता की प्रस्तुति के लिए पावती सं. इलैक्ट्रानिक रूप से जनरेट होगा।
4. जमा किए गए प्रपत्रों को देखना :
i. जमा किया गया प्रपत्र https://www.incometax.gov.in -> लॉगिन -> ई-फाइल -> आयकर प्रपत्र -> दाखिल किया गया प्रपत्र देखें-> लागू होने वाले विकल्प को पर जाकर देखनें और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
5. नमित प्राधिकारी को प्रस्तुति
i. यहां निर्धारित तरीके से प्रपत्र-1 को ऑनलाइन जमा करना निर्दिष्ट प्राधिकारी को जमा करना माना जाएगा जैसा प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना, 2024 की धारा 89 के वक्यांश (ड़) के तहत निर्धारित है।
6. अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
(गोपालन गुरुसामी)
डीजीआईटी (पद्धति), बेंगलुरु
1. अध्यक्ष का पीपीएस और सदस्य, सीबीडीटी, नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली
2. समस्त प्रधान मुख्य आयुक्त/प्रधान आयकर महानिदेशक अपने क्षेत्रों/प्रभारों में सभी अधिकारियों के बीच वितरित करने के अनुरोध के साथ
3. जेएस (टीपीएल)-I व II/मीडिया समन्वयक और आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी
4. डीआईटी (आईटी)/डीआईटी(अंकेक्षण)/डीआईटी(सतर्कता)/एडीजी (पद्धति) 1,2,3,4,5/आयकर आयुक्त(आईटीबीए),सीआईटी(सीपीसी), बेंगलूरू सीआईटी(सीपीसी-टीडीएस), गाजियाबाद
5. एडीजी (पीआर, पीपी व ओएल) अधिसूचना के लिए विज्ञापन अभियान के अनुरोध के साथ
6. टीपीएल और सीबीडीटी का आईटीए प्रभाग
7. भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट संस्थान, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली
8. वेबमैनेजर वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर चस्पा करने के लिए
9. www.irsofficersonline.gov.in और डीजीआईटी (पद्धति) कॉर्नर पर अपलोडिंग के लिए डाटाबेस प्रकोष्ठ
10. आईटीबीए पोर्टल पर अपलोडिंग के लिए आईटीबीए प्रकाशक
(सरवनन बी)
आयकर आयुक्त (ओएसडी) (मुख्य.ा व समन्वयक)
आयकर महानिदेशक (पद्धति) कार्यालय
बेंगलूरू

