अधिसूचना सं . 03/2022 : आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत किए जाने वाले परिशिष्ट-II में निर्धारित प्रपत्र, विवरणी, ब्यौरे, रिपोर्ट, आदेश, चाहे जो भी नाम हो, को निर्दिष्ट करते हुए
अधिसूचना सं.
अधिसूचना सं . 03/2022
अधिसूचना तिथि
16/07/2022
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
16/07/2022
एफ.नं. डीजीआईटी(एस)-एडीजी(एस)-3/ई-दाखिलीकरण अधिसूचना/प्रपत्र/2022/3813
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
आयकर निदेशालय (पद्धति), नई दिल्ली
अधिसूचना सं . 03/2022
नई दिल्ली, 16 जुलाई, 2022
आयकर नियम, 1962 के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत किए जाने वाले परिशिष्ट-II में निर्धारित प्रपत्र, विवरणी, ब्यौरे, रिपोर्ट, आदेश, चाहे जो भी नाम हो, को निर्दिष्ट करते हुए
आयकर नियम, 1962 ('नियम') के नियम 131 के उप-नियम (1) और उप-नियम (2) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आयकर महानिदेशक (पद्धति) बोर्ड की अनुमति से एतद्द्वारा निर्दिष्ट करता है कि निम्नलिखित प्रपत्र, विवरणी, ब्यौरे, रिपोर्ट आदेश, चाहे जिस भी नाम से जाना जाए, इलैक्ट्रानिक तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा और नियम 131 के उप-नियम (1) के अंतर्गत निर्धारित तरीके में सत्यापित किया जाएगा :
| क्र.सं. | प्रपत्र | ब्यौरा |
| 1 | 3गड़च | अग्रिम मूल्यनिर्धारण समझौते पर वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट |
| 2 | 10च | आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 90 की उप-धारा (5) या धारा 90क की उप-धारा (5) के अंतर्गत दी जाने वाली सूचना |
| 3 | 10झक | धारा 80घघ और धारा 80प के लिए विकलांग व्यक्ति, गंभीर विकलांगता, स्वलीनता (ऑटिज्म), मस्तिष्क पक्षाघात और बहु विकलांगता को निर्दिष्ट करते हुए चिकित्सा प्राधिकारी का प्रमाणपत्र |
| 4 | 3खख | लेनदेन जिसमें क्लार्इंट कोड को महीने..... के लिए सिस्टम में पंजीकरण करने के बाद संशोधित किया गया हो, के संदर्भ में एक स्टॉक एक्सचेंज द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला मासिक ब्यौरा |
| 5 | 3खग | लेनदेन जिसमें क्लार्इंट कोड को महीने..... के लिए सिस्टम में पंजीकरण करने के बाद संशोधित किया गया हो, के संदर्भ में एक प्राधिकृत एक्सचेंज द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला मासिक ब्यौरा |
| 6 | 10खग | एक निर्वाचन न्यास के मामले में आयकर नियम, 1962 के अंतर्गत अंकेक्षण रिपोर्ट (नियम 17गक के उप-नियम (1) |
| 7 | 10चग | अधिसूचित क्षेत्राधिकारी क्षेत्र में स्थित किसी वित्तीय संस्थान को किए गए किसी प्रकार के भुगतान के संदर्भ में कटौती का दावा करने के लिए प्रमाणीकरण |
| 8 | 28क | अधिनियम की धारा 210(3)/210(4) के अंतर्गत अग्रिम कर के भुगतान के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 156 के अंतर्गत मांग नोटिस के संबंध में धारा 210(5) के अंतर्गत निर्धारण अधिकारी को सूचना |
| 9 | 27ग | कर संग्रहण के बिना उत्पादों को प्राप्त करने के लिए एक खरीददार द्वारा आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 206ग की उप-धारा (1क) के अंतर्गत किए जाने वाली घोषणा |
| 10 | 58घ | एक अधिसूचित योग्य परियोजना या योजना पर राष्ट्रीय समिति को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 35कग की उप-धारा (5) के वाक्यांश (ii) के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, स्थानीय प्राधिकारी या एक अनुमोदित संघ या संस्थान द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट |
| 11 | 58ग | एक अनुमोदित संघ या संस्थान द्वारा राष्ट्रीय समिति को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 35कग की उप-धारा (4) के वाक्यांश (ii) के अंतर्गत प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट |
| 12 | 68 | आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 270कक(2) के अंतर्गत आवेदन का प्रपत्र |
2. यह अधिसूचना तुरंत प्रभावी होगी।
(गोविंद लाल)
डीजीआईटी (पद्धति), सीबीडीटी
निम्न को प्रति :
1. अध्यक्ष का पीपीएस और सदस्य, सीबीडीटी, नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली
2. समस्त प्रधान मुख्य आयुक्त/आयकर महानिदेशक अपने क्षेत्रों/प्रभारों में सभी अधिकारियों के बीच वितरित करने के अनुरोध के साथ
3. जेएस (टीपीएल)-I व II/मीडिया समन्वयक और आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी
4. आयकर निदेशक(आईटी)/आयकर निदेशक (अंकेक्षण)/आयकर निदेशक(सर्तकता)/एडीजी (पद्धति) 1,2,3,4,5/आयकर आयुक्त (आईटीबीए), आयकर आयुक्त (सीपीसी)-बैंगलौर, आयकर आयुक्त (सीपीसी-टीडीएस)-गाजियाबाद
5. एडीजी (पीआर, पीपीएंडओएल) अधिसूचना के लिए विज्ञापन अभियान के लिए अनुरोध के साथ
6. सीबीडीटी के टीपीएल और आईटीए प्रभाग
7. भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट संस्थान, आई.पी. एस्टेट, नई दिल्ली
8. वेबमैनेजर, incometaxindia.gov.in वेबसाइट पर होस्टिंग के लिए
9. www.irsofficersonline.gov.in और डीजी सिस्टम कॉर्नर पर अपलोडिंग के लिए डाटाबेस प्रकोष्ठ
10. आईटीबीए वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए आईटीबीए प्रकाशक
(रमेश कृष्णामूर्ति)
अपर महानिदेशक (पद्धति)-3, सीबीडीटी

