अधिसूचना सं. 25/2014 : -
अधिसूचना सं.
अधिसूचना सं. 25/2014
अधिसूचना तिथि
29/04/2014
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
29/04/2014
(भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने के लिए)
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
नर्इ दिल्ली, 24 अप्रैल, 2014
आयकर अधिनियम, 1961 (1961 की 43) की धारा 36 की उप-धारा (1) के वाक्यांश (xvii) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एतद् द्वारा कथित वाक्यांशों के प्रयोजन के लिए निम्नलिखित शर्तों के अनुसार कृषि तथा ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बैंक ऋण तथा अन्य सुविधाओं को मुहैया तथा विनियमित करने के लिए कृषि तथा ग्रामीण विकास अधिनियम, 1981 (1981 की संख्या 61) की धारा 3 के अंतर्गत स्थापित राष्ट्रीय बैंक कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक (पैन : एएएसीटी 4020जी) अधिसूचित करता है, जिनके नाम हैं :-
(i) व्यय, आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत कटौती के तौर पर दावा, कथित अधिनियम की धारा 38 के अंतर्गत राष्ट्रीय बैंक कृषि तथा ग्रामीण विकास अधिनियम, 1981 (1981 की संख्या 61) द्वारा प्राधिकृत उद्देश्यों तथा प्रयोजनों के लिए किया गया व्यय है।
(ii) ऐसे व्यय पूंजीगत व्यय के रूप में नहीं है
(iii) ऐसे व्यय आयकर अधिनियम, 1961 के अन्य किसी प्रावधान के अंतर्गत कटौती के लिए पात्र नहीं है तथा
(iv) कथित वाक्यांश के अंतर्गत किए गए व्यय के एक पृथक खाते का दावा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा अनुरक्षित किया जाता हैं
2. यह अधिसूचना वित्त वर्ष जिसमें आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 36(1)(xii) के अंतर्गत अधिसूचना की मांग का आवेदन दाखिल किया गया था, हेतु प्रासंगिक वित्त वर्ष 2012-13 के साथ प्रभावी निर्धारण वर्ष 2013-14 से लागू होगा।
(ऋचा रस्तोगी)
अवर सचिव, भारत सरकार
| अधिसूचना सं. 25/2014 | एफ.सं. 225/229/2013/आर्इटीए.II |
सेवा में,
प्रबंधक,
प्रेस, भारत सरकार
मायापुरी, नर्इ दिल्ली
प्रति निम्न को अग्रेषित हो :
1. प्रार्थी संगठन कृषि एवं ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक, बीकेसी बांद्रा (र्इ), मुंबर्इ-400051
2. भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
3. मुख्य आयकर आयुक्त, मुंबर्इ
4. संबंधित फाइल
5. विधि एवं न्याय मंत्रालय (सुधार अनुभाग), नर्इ दिल्ली
6. डीआर्इटी (पद्धति), नर्इ दिल्ली, वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर चस्पा करने के लिए
7. गार्ड फाइल (पैन : एएएसीटी4020जी)
8. आर्इटीसीसी, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (5 प्रतियां)
(ऋचा रस्तोगी)
अवर सचिव, भारत सरकार

