अधिसूचना संख्या 1/2021 : स्थाई खाता संख्या (पैन) के निगर्मन की प्रक्रिया, प्रारूप और मानक
अधिसूचना सं.
अधिसूचना संख्या 1/2021
अधिसूचना तिथि
08/02/2021
दस्तावेज़ अपलोड की तिथि
08/02/2021
एफ.नं. एडीजी(एस)-1/व्यापार करने में आसानी_ई-पैन/2017-18/भाग
भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
आयकर निदेशालय (पद्धति)
2021 की अधिसूचना 01
नई दिल्ली, 08 फरवरी, 2021
विषय : स्थाई खाता संख्या (पैन) के निगर्मन की प्रक्रिया, प्रारूप और मानक
अधिसूचना सं. 7 दिनांक 27/12/2018 को परिवर्तित करते हुए और उक्त अधिसूचना जी.एस.आर नं. 1128(ई) दिनांक 19.11.2018 के द्वारा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए आयकर महानिदेशक (पद्धति) निम्नानुसार स्थाई खाता संख्या को जारी करने की प्रक्रिया, प्रारूप और मानकों को निर्दिष्ट करते हैं :-
| क्र.सं. | निगर्मन प्राधिकारी | स्थाई खाता संख्या के निमर्गम की प्रक्रिया | स्थाई खाता संख्या के निगर्मन के प्रारूप और मानक |
| 1 | सहायक/उप आयकर निदेशक (पद्धति)-1(5) | वास्तविक विधि | मंजूर किए गए डिजाइन और विनिर्देश के अनुसार क्रेडिट कार्ड आकार का रंगीन, लेमिनेटिड स्थाई खाता संख्या जिस पर एक या एक से अधिक सुरक्षा फीचर से वाले होलोग्राम या होलोग्राम और क्यूआर कोड या संवृद्ध क्यूआर कोड है (जनसांख्यकीय साथ ही साथ बॉयोमैट्रिक सूचना सहित) |
| 2 | इलैक्ट्रानिक विधि | संवृद्ध क्यूआर कोड सहित पीडीएफ प्रारूप में इलैक्ट्रानिक दस्तावेज (जनसांख्यकीय साथ ही साथ बॉयोमैट्रिक सूचना सहित) |
2. श्रेणी 2 या श्रेणी 3 के डिजिटल हस्ताक्षर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अनुसार ई-पैन के हस्ताक्षर के लिए प्रयोग किया जाएगा जो डिजिटल हस्ताक्षर के साथ इलैक्ट्रानिक रिकॉर्ड की कानूनी पहचान के लिए मुहैया कराया गया है।
आयकर महानिदेशक (पद्धति)
नई दिल्ली

