आयकर विभाग

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

मुख्य सामग्री पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शब्द आकार
सैचुरेशन
मदद

रिलीज़ दिनांक

14/07/2017

Document Content

 

भारत सरकार

वित्त मंत्रालय

राजस्व विभाग

केद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

 

नर्इ दिल्ली, 14 जुलार्इ, 2017

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

आयकर विभाग द्वारा ऑपरेशन क्लीन मनी के दूसरे चरण में अधिक राशि वाले जमा के अतिरिक्त मामलों को प्रोत्साहन

 

आयकर विभाग (आर्इडीटी) ने "ऑपरेशन क्लीन मनी" के द्वितीय चरण में 5.56 लाख नए व्यक्तियों को पहचानने के लिए वित्तीय लेनदेन के ब्यौरे (एसएफटी) के अंतर्गत प्राप्त सूचना का प्रयोग किया हैं। ये वे व्यक्ति हैं जिनकी कर प्रोफाइल विमुद्रीकरण अवधि के दौरान उनके द्वारा किए गए नगद जमा के साथ असंगत पार्इ गर्इ थी। अन्य 1.04 लाख व्यक्ति जिन्होंने ओसीएम के पहले चरण में र्इ-सत्यापन के दौरान सभी बैंक खातों को प्रकट नहीं किया था उनकी भी पहचान की गर्इ हैं। पहले चरण में, 17.92 लाख व्यक्तियों को बड़ी संख्या में नगद जमा के र्इ-सत्यापन के लिए पहचाना गया था उनमें से 9.72 लाख लोगों ने ऑनलाइन प्रतिउत्तर जमा किया था।

पहचाने गए मामलों और खातों के संबंध में सूचना पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in पर पैनधारक की र्इ-दाखिलीकरण विंडों में उपलब्ध की गर्इ है। पैनधारक पोर्टल के हिस्से "अनुपालन" के अंतर्गत लिंक "नगद लेनदेन 2016" का प्रयोग करते हुए सूचना देख सकता है। करदाता आयकर कार्यालय पर आए बिना ऑनलाइन व्याख्या को जमा करने में सक्षम होगा। सभी पहचाने गए व्यक्तियों को ऑनलाइन प्रतिक्रिया जमा करने के लिए र्इमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

निम्नलिखित सूचना को स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए संप्रेषित किया गया है :

  •  2 लाख या उससे अधिक की कुल राशि के बैंक खाते में जमा नगद का ब्यौरा आय कर विवरणी (आर्इटीआर) में दिया जाना आवश्यक है। यह सूचना आयकर विभाग के पास सूचना से मिलार्इ जाएगी।

  •  करदाता को सुनिश्चित करना चाहिए कि आर्इटीआर विमुद्रीकरण की अवधि के दौरान और आय की गणना के दौरान बैंक खाते में जमा राशि के अनुवर्ती है, ऐसी जमा राशि कर देने के दौरान विचारनीय हैं।

  •  उक्त अवधि में किए गए नगद जमा आर्इटीआर में पूरी और सही रूप से प्रकट की जा सकती है

ऑपरेशन क्लीन मनी का पोर्टल https://www.cleanmoney.gov.in 16 मर्इ 2017 को प्रारंभ किया गया जिसके लक्षण इस प्रकार हैं :

  •  चरण दर चरण गार्इड, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, प्रयोग निर्देशिका, त्वरित संदर्भ गाइड और सत्यापन प्रक्रिया और अन्य मुद्दों से संबंधित प्रशिक्षण टूलकिट सहित एक स्थान पर समग्र सूचना मुहैया कराना

  •  एक ऐसी कर अनुपालन को बनाने के लिए नागरिक भागीदारी को सक्षम करना जहां हर भारतीय करों को देने में गर्व महसूस करता हो। नागरिक प्रतिज्ञा (र्इमानदारी का उत्सव) देकर, सह नागरिकों को संलग्न और शिक्षित कर योगदान (जन भागीदारी) और अपने अनुभव और प्रतिपुष्टि को सांझा कर (सुखद अनुभव) ऑपरेशन क्लीन मनी का समर्थन करने में सक्षम होंगे।

  •  स्थिति रिपोर्ट (स्वच्छ मामलों और सत्यापन मुद्दों के स्पष्टीकरण सहित) और विषयगत विश्लेषण रिपोर्ट (उदाहरण नगद जमा डाटा के करदाता खंड विश्लेषण) को सांझा कर पारदर्शी कर प्रशासन को सक्षम करना।

 

(मीनाक्षी जे गोस्वामी)

आयकर आयुक्त

(मीडिया और तकनीकी नीति)

आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी